Thursday, October 29खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज… जानिए किस राशि पर इसका क्या होगा प्रभाव?

साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण आज… जानिए किस राशि पर इसका क्या होगा प्रभाव?

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आज 28 अगस्त को साल का आखिरी व दूसरा चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2026) लग चुका है. जिस चंद्र ग्रहण की हम बात कर रहे हैं, वह सामान्य या पूर्ण चंद्र ग्रहण नहीं है. यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण (Penumbral Lunar Eclipse) है, जिसे मालिन्य चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है. भारतीय समय के अनुसार, इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह उपछाया चंद्र ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा. शतभिषा नक्षत्र के स्वामी राहु हैं, जबकि कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं. ऐसे में ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार इस ग्रहण में शनि और राहु का प्रभाव भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मेष राशिमेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण अनुकूल माना जा रहा है. करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है और लंबे समय से सफलता के लिए प्रयास कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है. स्थान परिवर्तन के योग भी बन सकत...
देशभर में आज रक्षाबंधन की धूम…. जानें कब तक रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

देशभर में आज रक्षाबंधन की धूम…. जानें कब तक रहेगा राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। आज देशभर में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2026) का पावन पर्व मनाया जा रहा है और इसी के साथ आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) भी लग रहा है. राहत की बात तो यह है कि यह चंद्रग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, इसी कारण भारत में आज रक्षाबंधन का पर्व पूरी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। रक्षाबंधन के इस खास दिन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना करती हैं. वहीं, भाई भी अपनी बहनों की जीवनभर रक्षा करने और हर सुख-दुख में उनका साथ देने का वचन देते हैं. इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा, ऐसे में पूरे दिन राखी बांधना शुभ माना जा रहा है. बहनें सुबह से ही अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकेंगी. आइए जानते हैं कि आज राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat) कब से कब तक है और इस दिन कौन-कौन से शुभ संयोग बन रहे ह...
नेपाल में आई तबाही के बाद भोपाल के 29 लोग लापता…. गोसाईकुंडा तीर्थ गए थे घूमने

नेपाल में आई तबाही के बाद भोपाल के 29 लोग लापता…. गोसाईकुंडा तीर्थ गए थे घूमने

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) का एक परिवार और उनसे जुड़े कुल 29 लोग नेपाल (Nepal) में अचानक आई भीषण बाढ़ (Devastating floods) के बाद से लापता हैं। परिवार की एक महिला ने उनके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी लोग जोड़े से नेपाल के रसुवा जिले में स्थित गोसाईकुंडा तीर्थ (Gosaikunda Pilgrimage) में घूमने गए थे। इसी दौरान वहां आई इस बाढ़ में फंस गए। महिला ने बताया कि परिवार के एक सदस्य से जो आखिरी बार बात हुई थी, उसमें उन्होंने कहा था कि हम लोग एक मकान की छत पर खड़े हुए हैं, लेकिन हमारा बचना मुश्किल है, आप लोग हमारे बच्चों को देख लेना, आप उनकी देखभाल करना। नेपाल में लापता हुए 29 सदस्यों की जानकारी देते हुए परिवार की महिला देवकी अधिकारी ने बताया, 'मेरे जेठ-जेठानी, देवर-देवरानी, दीदी-जीजाजी को मिलाकर कुल 29 लोग वहां गए हैं। ये सभी लोग जोड़े से वहां एक...
MP: इंदौर में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार की 3 बेटियों की मौत… रात में खाया था दाल-चावल

MP: इंदौर में फूड पॉइजनिंग से एक ही परिवार की 3 बेटियों की मौत… रात में खाया था दाल-चावल

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) से एक परिवार की तीन बेटियों की मौत की खबर सामने आई है। मृत बच्चियों की उम्र 10, 8 और 5 वर्ष बताई जा रही है। आरोप है कि इन बच्चियों की मौत फूड पॉइजनिंग के कारण हुई है। इनमें दो बच्चियों ने इंदौर के एमवाय अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा, जबकि तीसरी बच्ची की इटारसी के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार मूल रूप से छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा का रहने वाला बताया जा रहा है। तीनों बच्चियों की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम और बिसरा जांच की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होने की बात कही जा रही है। रात में खाना खाने के बाद बिगड़ी हालतजानकारी के मुताबिक पीथमपुर स्थित एलएनटी कंपनी में काम करने वाले नरेंद्र सिंह अपनी पत्नी अमरोतिन औ...
रक्षाबंधन : एक राखी, अनेक संकल्प

रक्षाबंधन : एक राखी, अनेक संकल्प

लेख, विशेष समाचार
डॉ. वंदना सेन “येन बद्धो बलिराजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥” जिस रक्षा सूत्र से महाबली राजा बलि को बाँधा गया था, उसी रक्षा-सूत्र से मैं तुम्हें बाँधता हूँ। हे रक्षासूत्र! तुम अडिग रहना, अपने संकल्प से कभी विचलित मत होना। रक्षाबंधन पर धागों पर बंधन एक संकल्प है। वह धागा राखी का नहीं, रिश्तों का होता है। बहन जब भाई की कलाई पर राखी बाँधती है तो वह केवल धागा नहीं बाँधती। वह अपने बचपन को बाँधती है, अपनी स्मृतियों को बाँधती है, अपने विश्वास को बाँधती है। उसकी आँखों में एक मौन प्रार्थना होती है- “भैया! जीवन चाहे जितना बदल जाए, हमारे रिश्ते का यह विश्वास कभी मत बदलना।” और भाई भी जब बहन की ओर देखता है तो उसके मन में एक संकल्प जन्म लेता है- “तुम्हारे जीवन में कोई कठिनाई आए तो मैं तुम्हारे साथ खड़ा रहूँगा।” यही रक्षाबंधन है। भारतीय संस्कृति की सुंदरता ...
‘टॉक्सिक’ मूवी रिव्यू: यश का स्वैग, शानदार एक्शन और स्टाइलिश दुनिया ने जीता दिल

‘टॉक्सिक’ मूवी रिव्यू: यश का स्वैग, शानदार एक्शन और स्टाइलिश दुनिया ने जीता दिल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' बड़े पर्दे पर एक ऐसी गैंगस्टर कहानी लेकर आती है, जो अपने स्टाइल, विजुअल ट्रीटमेंट और एक्शन के कारण शुरुआत से ही अलग नजर आती है। निर्देशक गीतू मोहनदास ने फिल्म को पारंपरिक गैंगस्टर ड्रामा की तरह पेश करने के बजाय अपनी एक अलग दुनिया रची है, जहां अपराध, सत्ता, परिवार, रिश्ते और बदले की भावना एक-दूसरे से जुड़ते हैं। फिल्म की सबसे बड़ी ताकत यश का दमदार स्क्रीन प्रेजेंस है, जो शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों को बांधे रखता है। 'टॉक्सिक' की कहानी अपराध की दुनिया से जुड़े एक ऐसे किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी सिर्फ गैंगस्टर की दुनिया तक सीमित नहीं है। फिल्म में राया और उसके बेटे टिकट के किरदारों के जरिए कहानी परिवार, रिश्तों, सत्ता और वफादारी की कई परतों को सामने लाती है। जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, अपराध की दुनिया में चल रहे ताकत के खेल के साथ...
कंगना रनौत के साथ विवाद पर तापसी पन्नू ने मीडिया को ही आड़े हाथों लिया

कंगना रनौत के साथ विवाद पर तापसी पन्नू ने मीडिया को ही आड़े हाथों लिया

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच पुराना विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। तापसी ने अपनी आगामी फिल्म 'गांधारी' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना से जुड़े सवाल पूछे जाने पर मीडिया को ही आड़े हाथों लिया। अभिनेत्री ने कहा कि अगर मीडिया दोनों से इस मुद्दे पर बार-बार सवाल करना बंद कर दे, तो यह विवाद कब का खत्म हो चुका होता। तापसी ने साफ किया कि वह इस पुरानी जुबानी जंग को आगे नहीं बढ़ाना चाहतीं। कंगना की टिप्पणियों को लेकर सवाल पूछे जाने पर तापसी ने कहा, आप लोग ये बात खत्म क्यों नहीं होने देते? जब आप दोनों से ये सवाल पूछना बंद कर देंगे तो यह मुद्दा अपने आप खत्म हो जाएगा। आप सब लोगों को ये देखकर मजा आ रहा है, इसलिए आप बार-बार वही सवाल पूछ रहे हैं। अगर आप लोग ऐसे सवाल पूछना बंद कर देते तो ये बात कब की खत्म हो चुकी होती। तापसी का यह बयान अब चर्चा में है। दरअसल, दोनों अभिनेत्रियों के बी...
बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, ‘वेलकम टू द जंगल’ का रिकॉर्ड टूटा

बॉक्स ऑफिस पर ‘आवारापन 2’ का जलवा, ‘वेलकम टू द जंगल’ का रिकॉर्ड टूटा

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई में 11वें दिन यानी सोमवार को जरूर गिरावट देखने को मिली, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का लाइफटाइम कलेक्शन पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही 'आवारापन 2' ने 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों की टॉप-5 सूची में अपनी जगह बना ली है। सैकनिल्क के मुताबिक, 'आवारापन 2' ने रिलीज के 11वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन 139 करोड़ रुपये और घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 165.75 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, दुनियाभर में फिल्म अब तक 196.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है और जल्द ही 200 करोड़ रुपये के वैश्विक क्लब में शामिल होने की उम्मीद है। नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में...
भोपाल में एलएपीपी के नए विस्तार का उद्घाटन, बना दुनिया का सबसे बड़ा विनिर्माण संयंत्र

भोपाल में एलएपीपी के नए विस्तार का उद्घाटन, बना दुनिया का सबसे बड़ा विनिर्माण संयंत्र

आर्थिक, मध्य प्रदेश
भोपाल। केबल एवं कनेक्टिविटी समाधान के क्षेत्र में कार्यरत वैश्विक कंपनी एलएपीपी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित अपने विनिर्माण संयंत्र के विस्तारित परिसर का उद्घाटन किया। विस्तार के बाद भोपाल संयंत्र कंपनी के विश्वभर में संचालित सभी विनिर्माण संयंत्रों में सबसे बड़ा बन गया है। नई सुविधा में पावर लो-वोल्टेज केबल के निर्माण की व्यवस्था की गई है। कंपनी के अनुसार, नई इकाई में तैयार होने वाली लो-वोल्टेज केबल का उपयोग कारखानों, व्यावसायिक भवनों, परिवहन प्रणालियों, नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं, उपयोगिता परियोजनाओं सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में किया जाता है। इस सुविधा का निर्माण वर्ष 2025 में शुरू किया गया था और अब यह पूरी तरह परिचालन में आ गई है। कंपनी ने यह विस्तार ऐसे समय में किया है, जब देश में बुनियादी ढांचे, विनिर्माण और ऊर्जा क्षेत्र में निवेश लगातार बढ़ रहा है। इसके साथ ही प...
बैंकिंग सेवाओं बनेंगी सुरक्षित… डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए बैंकों में लागू होगा AI मॉडल

बैंकिंग सेवाओं बनेंगी सुरक्षित… डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए बैंकों में लागू होगा AI मॉडल

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बैंकिंग सेवाओं (Banking services) को सुरक्षित (Safe) बनाने और डिजिटल फ्रॉड (Digital fraud) रोकने के लिए बैंकों में एआई मॉडल (AI Model) जल्द लागू होगा। धोखाधड़ी को समय रहते पहचानने के लिए डिजिटल पेमेंट्स इंटलीजेंस प्लेटफार्म सिस्टम (Digital Payments Intelligence Platform System) बड़े पैमाने पर लागू होगा। सरकार सामाजिक कल्याण योजनाओं से लेकर एमएसएमई ऋण बाजार तक डिजिटल धोखाधड़ी की रोकथाम की कोशिश कर रही है। इससे वित्तीय क्षेत्र में एआई और मशीन लर्निंग के जरिये जवाबदेही, पारदर्शिता और साइबर सुरक्षा सुनिश्चित होगी। आरबीआई एआई और मशीन लर्निंग से जुड़े सभी सुरक्षा मॉडलों को इसमें शामिल करने की तैयारी में है। थर्ड पार्टी एआई से उत्पन्न जोखिम को भी ध्यान में रखा जाएगा। ग्राहकों के सीधे संपर्क में आने वाली एआई प्रणालियों के लिए अतिरिक्त साइबर सुरक्षा उपाय लागू होंगे।...