MP: CM मोहन यादव आज 1.22 लाख छात्रों के खातों में ट्रांसफर करेंगे लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपये
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मेधावी विद्यार्थियों (Meritorious students) का आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षा से जुड़ने का सपना अब साकार होने जा रहा है. राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) 1 सितंबर को प्रदेश के लगभग 1 लाख 22 हजार मेधावी छात्रों के खातों में लैपटॉप खरीदने के लिए 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे. यह राज्यस्तरीय कार्यक्रम भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।
मध्य प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करने और उन्हें डिजिटल संसाधनों से जोड़ने के उद्देश्य से 'प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना' चलाई जा रही है।
इस योजना के तहत कक्षा 12वीं की परीक्षा में प्रथम प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शामि...









