फ्लाइट में शाकाहारी यात्री को दिया मांस, मौत के बाद कतर एयरवेज पर FIR
Uncategorized
कैलिफोर्निया। कतर एयरवेज की एक फ्लाइट में कथित रूप से मांसाहारी भोजन परोसने के कारण एक शाकाहारी यात्री की मौत हो गई। 85 वर्षीय यात्री के परिजनों ने एयरलाइन के खिलाफ गलत तरीके से हुई मौत का नया मुकदमा दायर किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यात्री को शाकाहारी भोजन देने से इनकार कर दिया गया और उन्हें मांसाहारी भोजन के आसपास ही खाना खाने को कहा गया। यह हादसा जुलाई 2023 में लॉस एंजिल्स से कोलंबो जा रही उड़ान के दौरान हुआ।
कैलिफोर्निया के हृदय रोग विशेषज्ञ अशोक जयसिरी को फ्लाइट में दिए गए भोजन में मांस खाने की कोशिश करते हुए गले में अटकने से मौत हो गई। 'द इंडिपेंडेंट' की रिपोर्ट के अनुसार, आपातकालीन लैंडिंग नहीं की जा सकी क्योंकि विमान उस समय आर्कटिक सर्कल या महासागर के ऊपर से गुजर रहा था। हालांकि, शिकायत में जयसिरी के बेटे ने दावा किया कि विमान वास्तव में आर्कटिक क्षेत्र या महासागर के ऊपर नहीं, ब...









