Tuesday, July 28खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

Delhi: तकिया काले खान इलाके में बाल्मीकि बस्ती में लगी भीषण आग…. कई झुग्गियां जलीं

Delhi: तकिया काले खान इलाके में बाल्मीकि बस्ती में लगी भीषण आग…. कई झुग्गियां जलीं

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक बार फिर आग की घटना सामने आई है. मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (Maulana Azad Medical College) के पीछे, तकिया काले खान इलाके (Takiya Kale Khan area) की बाल्मीकि बस्ती (Valmiki Basti) की झुग्गियों में भीषण आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 24 गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. राहत की बात ये है कि इस हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने या किसी की जान जाने की कोई खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया कि उन्हें 11 बजकर 22 मिनट पर आग की जानकारी मिली थी. आग की गंभीरता देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बढ़ाई गईं और मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। रात करीब 11 बजे भड़की आगघटना के एक चश्मदीद मोहम्मद फैजान ने मीडिया को बताया, 'रात के पौने 11 बज रहे थे. हम सामने बैठे थे और ...
MP की रत्नगर्भा नगरी आज भी उगल रही हीरे, फिर चमकी महिला की किस्मत

MP की रत्नगर्भा नगरी आज भी उगल रही हीरे, फिर चमकी महिला की किस्मत

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
पन्ना। पन्ना जिले (Panna district) की रत्नगर्भा धरती (Ratnagarbha Dharti) से एक बार फिर बेशकीमती हीरा (Invaluable Diamond) मिलने का मामला सामने आया है. पन्ना नगर के समीप स्थित जरुआपुर गांव की निजी भूमि की उथली खदान से नोएडा निवासी मीणा सिंह की खदान में 6.54 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का हीरा मिला है. इसकी अनुमानित कीमत 20 से 25 लाख रुपये आंकी जा रही है। जानकारी के अनुसार, मीना सिंह के पति राणा सिंह साल 2021 में कोरोना काल के बाद पन्ना आए थे. यहां हीरों की कहानियों से प्रेरित होकर उन्होंने तमाम इलाकों में खदानें लगाना शुरू किया. तब से अब तक उन्हें 15 छोटे-बड़े हीरे मिल चुके हैं। मुनीम गौतम मिस्त्री ने बताया कि यह हीरा जरुआपुर की खदान से प्राप्त हुआ है और उनके दोस्त राणा सिंह की पत्नी मीना सिंह के नाम पर हीरा कार्यालय से पट्टा बनवाकर खदान लगाई थी, जिसमें वह देखरेख का कार्य करते हैं। वही...
लखनऊ अग्निकांड ने छीनी 15 परिवारों की खुशियां… खिड़की तोड़ पाइप से नीचे उतरी युवती ने सुनाई अपने बचने की कहानी

लखनऊ अग्निकांड ने छीनी 15 परिवारों की खुशियां… खिड़की तोड़ पाइप से नीचे उतरी युवती ने सुनाई अपने बचने की कहानी

राज्य, राष्ट्रीय
लखनऊ। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) के अलीगंज क्षेत्र (Aliganj area) के पुरनिया इलाके में हुए भयावह अग्निकांड (Horrific fire incident) ने जहां 15 परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया, वहीं इस हादसे के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की कार्यशैली भी सवालों के घेरे में आ गई है. आग की इस दर्दनाक घटना में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. मृतकों की आयु 20 से 24 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जिम्मेदार व्यक्तियों पर FIRमामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने छह नामजद आरोपियों सहित अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस अब तक रामकृष्ण उपाध्याय, वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला और तुशांक कृष्णा जायसवाल को गिरफ्तार कर चुकी है. अधिकारियों के अनुसार, घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रव...
केंद्र सरकार ने तुषार मेहता को तीन वर्ष के लिए फिर बनाया सॉलिसिटर जनरल, पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल का कार्यकाल भी बढ़ा

केंद्र सरकार ने तुषार मेहता को तीन वर्ष के लिए फिर बनाया सॉलिसिटर जनरल, पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल का कार्यकाल भी बढ़ा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को तीन वर्ष के लिए पुनर्नियुक्त करने का फैसला किया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने उनकी पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। उनका नया कार्यकाल एक जुलाई 2026 से प्रभावी होगा। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, तुषार मेहता देश के दूसरे सबसे बड़े विधि अधिकारी के रूप में अगले तीन वर्षों तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, अपने पद पर बने रहेंगे। यह आदेश शनिवार को जारी किया गया, जिसे रविवार को सार्वजनिक किया गया। पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल को भी मिला नया कार्यकाल एसीसी ने सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार का पक्ष रखने वाले पांच अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल (एएसजी) की भी तीन वर्षों के लिए पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दी है। इनमें विक्रमजीत बनर्जी और के.एम. नटराज का नया कार्यकाल एक जुलाई 2026...
जेडी वेंस ने मजाकिया अंदाज में गिनाए अपने ‘सबसे खास’ भारतीय और पाकिस्तानी, पत्नी उषा वेंस और आसिम मुनीर का लिया नाम

जेडी वेंस ने मजाकिया अंदाज में गिनाए अपने ‘सबसे खास’ भारतीय और पाकिस्तानी, पत्नी उषा वेंस और आसिम मुनीर का लिया नाम

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान वार्ता के दौरान मीडिया से बातचीत में हल्के-फुल्के अंदाज में अपने जीवन के दो सबसे महत्वपूर्ण भारतीय और पाकिस्तानी लोगों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी उषा वेंस और पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर उनके लिए विशेष महत्व रखते हैं। वेंस ने मुस्कुराते हुए कहा, "मैं अक्सर कहता हूं कि मेरी जिंदगी में दो बेहद महत्वपूर्ण लोग हैं। एक भारतीय हैं और दूसरे पाकिस्तानी। भारतीय मेरी पत्नी उषा वेंस हैं और पाकिस्तानी फील्ड मार्शल आसिम मुनीर हैं।" ईरान वार्ता में प्रगति का दावा अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्विट्जरलैंड में चल रही बातचीत के दौरान विभिन्न पक्ष तकनीकी मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि यह प्रक्रिया सभी मतभेदों को समाप्त नहीं करेगी, लेकिन इससे पहली बार सभी पक्ष एक ट...
25 गांवों का हुआ था विस्थापन, अब कूनो में एशियाई शेरों की बसावट की मांग तेज; राष्ट्रपति के दौरे के बीच शुरू हुआ आंदोलन

25 गांवों का हुआ था विस्थापन, अब कूनो में एशियाई शेरों की बसावट की मांग तेज; राष्ट्रपति के दौरे के बीच शुरू हुआ आंदोलन

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
श्योपुर/नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क के दौरे के दौरान एशियाई शेरों की बसावट का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। कूनो संघर्ष समिति ने धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और कूनो को उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप एशियाई शेरों का दूसरा आवास बनाने की मांग दोहराई। रविवार को श्योपुर के गांधी पार्क में आयोजित धरना-सत्याग्रह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष और समिति के संयोजक अतुल चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। 25 गांवों के 4545 परिवारों के विस्थापन का हवाला कूनो संघर्ष समिति का कहना है कि भारतीय वन्यजीव संस्थान के सर्वेक्षण के बाद वर्ष 1993-94 में कूनो क्षेत्र को एशियाई शेरों के लिए सबसे उपयुक्त और सुरक्षित आवास के रू...
देश में गहराता भूजल संकट, पंजाब-राजस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित; दिल्ली और यूपी में भी बढ़ा दबाव

देश में गहराता भूजल संकट, पंजाब-राजस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित; दिल्ली और यूपी में भी बढ़ा दबाव

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भूजल संसाधनों पर दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय भूजल सर्वेक्षण-2025 के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा भूजल के अत्यधिक दोहन वाले राज्यों में सबसे आगे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक और पुडुचेरी में भी स्थिति चिंता का विषय बनती जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि भूजल के उपयोग की वर्तमान गति जारी रही तो आने वाले वर्षों में पेयजल आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था दोनों के सामने गंभीर चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। पंजाब, राजस्थान और हरियाणा बने सबसे बड़े हॉटस्पॉट राष्ट्रीय भूजल पुनर्भरण ब्यूरो (एनबीजीआरआई) की रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब की 153 मूल्यांकन इकाइयों में से 72.55 प्रतिशत इकाइयां अत्यधिक दोहन की श्रेणी में पहुंच चुकी हैं, जबकि केवल 11.11 प्रतिशत इकाइयां ही सुरक्षित स्थिति में हैं। इसी प्र...
कर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद बढ़ा तनाव, नगरासू गुरुद्वारे में हंगामा; 27 जून तक धारा 163 लागू

कर्णप्रयाग में तलवारबाजी के बाद बढ़ा तनाव, नगरासू गुरुद्वारे में हंगामा; 27 जून तक धारा 163 लागू

राष्ट्रीय
देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग पर स्थित रुद्रप्रयाग और कर्णप्रयाग में निहंगों से जुड़े विवाद के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। कर्णप्रयाग में हुई तलवारबाजी की घटना के बाद अब रुद्रप्रयाग जिले के नगरासू स्थित गुरुद्वारे में हंगामे और कथित कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। प्रशासन ने हालात को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और कर्णप्रयाग क्षेत्र में 27 जून तक बीएनएसएस की धारा 163 लागू कर दी गई है। गुरुद्वारे की छत पर डटे रहे निहंग, साथियों की रिहाई की मांग जानकारी के अनुसार, नगरासू गुरुद्वारे की ऊपरी मंजिल पर सात से आठ निहंग डटे हुए हैं। वे 16 जून को कर्णप्रयाग में हुई तलवारबाजी की घटना के बाद गिरफ्तार किए गए अपने साथियों की रिहाई की मांग कर रहे हैं। छत पर पत्थर और अन्य सामान जमा होने की सूचना के बाद पुलिस और आईटीबीपी ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। रुद...
बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना एम्स रेफर

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में पटना एम्स रेफर

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
पटना। मशहूर बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार के गोपालगंज जिले में कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित एम्स में रेफर किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में हुई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने बिजेंद्र नाथ तिवारी पर हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालत नाजुक, पटना एम्स में चल रहा इलाज हमले में गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ...
ईरान ने US के साथ चल रही इस शांति वार्ता को नाम दिया ‘मिनाब 168’…. जानें इसकी वजह

ईरान ने US के साथ चल रही इस शांति वार्ता को नाम दिया ‘मिनाब 168’…. जानें इसकी वजह

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका और ईरान के बीच डील (America-Iran Deal) फाइनल होने के बाद तकनीकी स्तर पर शांति वार्ता (Peace talks) के लिए स्विट्जरलैंड (Switzerland) में चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की धमकी के विरोध में ईरानी प्रतिनिधिमंडल वेन्यू छोड़कर चला गया था। हालांकि अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (US Vice President JD Vance) ने कोई निगेटिव प्रतिक्रिया ना होते हुए बात आगे बढ़ाने का फैसला किया। ईरान ने अमेरिका के साथ चल रही इस शांति वार्ता को 'मिनाब 168' नाम दिया है। आखिर इसकी वजह क्या है? पहले ही दिन टॉमहॉक मिसाइल अटैकईरानी प्रेस टीवी के मुताबिक अमेरिका ने जब ईरान के साथ युद्ध शुरू किया तो पहले ही दिन टॉमहॉक मिसाइल से हमला कर दिया। इस हमले में स्कूल की छत गिर गई और कम से कम 168 स्कूली बच्चियां मारी गईं। इसीलिए ईरान ने इस शांतिवार्ता का नाम 'मिनाब 168 दिया है।'यह स...