सागर शराब कांड में 13 की मौत…. जीतू पटवारी बोले- सच छिपा रही सरकार. 50 से ज्यादा ने तोड़ा दम
सागर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले (Sagar district) में जहरीली शराब मामले (Toxic liquor cases) में सोमवार दोपहर एक और व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। बीमार लोगों का अस्पताल में इलाच चल रहा है और गांव में लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही ताकि किसी में लक्षण दिखे तो उनका इलाज किया जाएगा। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने यह जानकारी दी है।
इस बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने मौत के आंकड़ों पर सवाल खड़े किए हैं। पटवारी ने कहा है कि सरकार और प्रशासन मरने वालों की सही संख्या को छिपा रहा है। पटवारी ने दावा किया है कि 50 से ज्यादा मौतें हुई हैं।
पटवारी ने किया 50 से ज्यादा मौत का दावाबुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीजों से मिलने के बाद पटवारी ने मीडिया से बातचीत में कहा ‘हमारा प्रशासन और सरकार मौतें छिपा रही है। 50 से ज्यादा मौतें ह...









