Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

रनवे पर आमने-सामने आ गए दो विमान…. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

रनवे पर आमने-सामने आ गए दो विमान…. अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला

राज्य, राष्ट्रीय
अहमदाबाद। अहमदाबाद हवाई अड्डे (Ahmedabad Airport) पर बुधवार शाम 'पार्किंग बे' की ओर जाते समय एअर इंडिया (Air India) का एक विमान गलत दिशा में मुड़ गया, जिससे वह इंडिगो (IndiGo) के एक विमान के सामने आ गया। हालांकि, दोनों विमान एक-दूसरे से सुरक्षित दूरी पर रुक गए। सूत्रों ने बताया कि मुंबई (Mumbai) जा रहा इंडिगो का विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था, तभी एअर इंडिया का विमान गलत दिशा में मुड़ गया और वह उसी टैक्सीवे पर आ गया, जिस पर इंडिगो का विमान मौजूद था। सूत्रों के मुताबिक, टैक्सीवे पर दोनों विमान समय रहते एक-दूसरे से लगभग 200 मीटर की सुरक्षित दूरी पर रुक गए। एअर इंडिया ने एक बयान में कहा, "हमें उस घटना की जानकारी है, जिसमें 24 जून को मुंबई से अहमदाबाद जाने वाली हमारी एआई 2493 उड़ान लैंडिंग के बाद 'पार्किंग बे' की तरफ जाते समय अनजाने में गलत रास्ते पर मुड़ गई थी।" विमानन कंपनी ने...
MP: राहुल गांधी ने HC में लिखित आवेदन देकर अपने बयान पर जताया खेद, जानें क्या है मामला?

MP: राहुल गांधी ने HC में लिखित आवेदन देकर अपने बयान पर जताया खेद, जानें क्या है मामला?

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। लोकसभा (Lok Sabha) में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) के बेटे से जुड़े मानहानि मामले में अपने बयान पर जबलपुर हाईकोर्ट (Jabalpur High Court) में बुधवार को लिखित में खेद प्रकट किया। अब कोर्ट राहुल गांधी के खेद संबंधी लिखित बयान पर सुनवाई करेगा। अदालत ने गुरुवार को इसके लिए सुनवाई निर्धारित की है। यह केस एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से दायर मानहानि वाद से जुड़ा है। लिखित खेद में क्या कहा?मामले में बुधवार को जबलपुर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने अपने बयान पर लिखित में खेद व्यक्त किया। राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी का बयान शिकायतकर्ता यानी कार्तिकेय सिंह चौहान के संबंध में नहीं था। बयान को लेक...
वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंप…., 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंप…., 10 हजार से ज्यादा मौतों की आशंका

अंतरराष्ट्रीय
कराकास । वेनेजुएला (Venezuela) में आए लगातार दो जोरदार भूकंपों (Earthquakes) ने भारी तबाही की आशंका पैदा कर दी है. राजधानी कराकास (Caracas) सहित कई इलाकों में इमारतों के ढहने की खबरें सामने आई हैं, जबकि हजारों लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए. USGS यानी यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey) ने चेतावनी दी है कि इस आपदा में मरने वालों की संख्या 10 हजार से ज्यादा हो सकती है। वेनेजुएला में पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था, जिसका केंद्र वेनेजुएला के कैरेबियाई तट पर स्थित मोरोन इलाके के पश्चिम में था। भूकंप की गहराई करीब 22 किलोमीटर दर्ज की गई. इसके कुछ ही वक्त बाद एक और शक्तिशाली झटका महसूस किया गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। अमेजन शहर तक भूकंप का असरएक रिपोर्ट के मुताबिक, 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंपों ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया. यहां त...
MP: जमीन खरीदी से जुड़े आरोपों के बाद CM मोहन यादव दिल्ली तलब

MP: जमीन खरीदी से जुड़े आरोपों के बाद CM मोहन यादव दिल्ली तलब

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) इन दिनों जमीन की खरीद (Land Purchase) से जुड़े आरोपों को लेकर सवालों के घेरे में है। विपक्षी कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर उनके खिलाफ न्यायिक जांच की मांग पर अड़ी हुई है। इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। सूत्रों का कहना है कि जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर पार्टी आलाकमान ने उन्हें तलब किया है। जिसके बाद मोहन यादव आज रात दिल्ली पहुंचेंगे। मोहन यादव पर क्या हैं आरोप?दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पिछले दो वर्षों के दौरान सीएम मोहन यादव के परिवार और उनकी रियल एस्टेट कंपनियों ने उज्जैन में लगभग 168 एकड़ की 137 जमीनें खरीदी हैं, जिनकी कीमत करीब 45 करोड़ रुपये है। आरोप है कि ये जमीनें उन्हीं इलाकों में खरीदी गईं जहां सरकार ने बड़ी सड़क परियोजनाओं और लैंड यूज (भूमि उपयोग) बदलने की घोषणाएं क...
पाकिस्तान पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति, शांति समझौते और क्षेत्रीय सुरक्षा पर हुई चर्चा

पाकिस्तान पहुंचे ईरानी राष्ट्रपति, शांति समझौते और क्षेत्रीय सुरक्षा पर हुई चर्चा

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन/तेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान मंगलवार को एक दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर से अलग-अलग मुलाकात की। इन बैठकों में क्षेत्रीय सुरक्षा, पश्चिम एशिया की स्थिति और हालिया कूटनीतिक घटनाक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई। पाकिस्तानी नेतृत्व ने हालिया क्षेत्रीय तनाव के बाद ईरानी राष्ट्रपति की इस यात्रा को महत्वपूर्ण बताया। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने उनका स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी संवाद क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता का मार्ग प्रशस्त करेगा। बैठकों के दौरान दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय सहयोग, द्विपक्षीय संबंधों और पश्चिम एशिया में बदलते हालात पर विचार-विमर्श किया। ईरानी राष्ट्रपति ने वार्ता प्रक्रिया में पाकिस्तान की भूमिका की स...
अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग तस्वीरें आईं सामने

अंशुला कपूर की प्री-वेडिंग तस्वीरें आईं सामने

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड के प्रतिष्ठित कपूर परिवार में जल्द ही शहनाइयां गूंजने वाली हैं। फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले शुरू हुई प्री-वेडिंग रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें कपूर परिवार का खास अंदाज देखने को मिला। इन तस्वीरों ने प्रशंसकों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है। अभिनेत्री शनाया कपूर द्वारा साझा की गई तस्वीरों में अंशुला और रोहन पारंपरिक अंदाज में पूजा-अर्चना करते नजर आ रहे हैं। समारोह के दौरान दोनों ने भगवान की आरती कर अपने नए जीवन की शुरुआत के लिए आशीर्वाद लिया। इस खास मौके पर अर्जुन कपूर बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए समारोह में सक्रिय नजर आए। वहीं जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर भी परिवार के साथ खुशी के इस अवसर का जश्न मनाती दिखाई दीं। संजय कपूर और महीप कपूर समेत कपूर परिवार के कई स...
50 करोड़ के क्लब में शामिल ‘कॉकटेल 2’

50 करोड़ के क्लब में शामिल ‘कॉकटेल 2’

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
शाहिद कपूर, अभिनेत्री कृति सेनन और रश्मिका मंदाना अभिनीत रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। वीकेंड में जोरदार कमाई के बाद फिल्म ने चौथे दिन भी 50 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बना ली है। हालाँकि बिज़नेस वीक शुरू ही हुआ है लेकिन इसके मुनाफ़े में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं दूसरी ओर राम स्टेज की फिल्म 'पेड्डी' की कॉन्सेप्ट कॉन्सेप्ट बनी हुई है। चौथे दिन 'कॉकटेल 2' की कमाई में गिरावट बॉक्स ऑफिस डेटा के मुताबिक, 'कॉकटेल 2' ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 6.35 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इससे पहले फिल्म ने रविवार को 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस दावे से सोमवार को वास्तविक में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इसकी फिर भी फिल्म की कुल घरेलू नेट 53.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। विदेशी बाजार में भी फिल्म को अच्छी प्रतिसाद मिल रही है। फोर्थ डे फिल्...
‘ईथा’ का दमदार टीजर आया सामने

‘ईथा’ का दमदार टीजर आया सामने

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' का टीजर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। 'स्त्री 2' की सफलता के बाद श्रद्धा अब एक बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार में दर्शकों के सामने आने वाली हैं। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का टीजर पहले सिनेमाघरों में 'कॉकटेल 2' के साथ दिखाया गया था, जिसे अब यूट्यूब पर भी रिलीज कर दिया गया है। टीजर की शुरुआत एक भावनात्मक और हैरान कर देने वाले दृश्य से होती है। श्रद्धा फिल्म में प्रसिद्ध तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका निभा रही हैं। टीजर में वह मंच के पीछे अकेले बच्चे को जन्म देने के बाद तुरंत लावणी प्रस्तुति की तैयारी करती दिखाई देती हैं। उनका संवाद, पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी, पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी, किरदार की जुझारू और प्रेरणादायक सोच को सामने लाता है। फिल्म का टीजर दर्शकों को भावनाओं, संघर्ष...
समान नागरिक संहिता का बाल-अधिकार दृष्टिकोण

समान नागरिक संहिता का बाल-अधिकार दृष्टिकोण

लेख, विशेष समाचार
- डॉ. निवेदिता शर्मा भले ही भारत का संविधान प्रत्येक बच्चे को गरिमा, समानता, सुरक्षा और विकास का अधिकार प्रदान करता है, किंतु जब भी हम परिवार, विवाह, तलाक, उत्तराधिकार या सामाजिक परंपराओं की चर्चा करते हैं, तब प्रायः वयस्कों के अधिकारों और दायित्वों पर अधिक विचार होता है। जिसकी वाणी अक्सर सबसे कम सुनाई देती है, वे हैं हमारे बच्चे। वास्तव में किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सफलता इस बात से मापी जाती है कि वह अपने बच्चों के अधिकारों और हितों की कितनी प्रभावी रक्षा करती है। आज जब मध्यप्रदेश समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में विचार कर रहा है, तब यह आवश्यक है कि इसका प्रारूप वैवाहिक, पारिवारिक और उत्तराधिकार संबंधी कानूनों का एकीकरण करने तक सीमित न रहे, वह बाल-अधिकारों की सुरक्षा का भी सशक्त दस्तावेज बने। इसी दृष्टि से मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर विचार...
नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के संबंध में बैठक 29 जून को

नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के संबंध में बैठक 29 जून को

मध्य प्रदेश
भोपाल। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग दिनेश श्रीवास्तव ने जानकारी दी है कि नगरीय निकायों एवं पंचायतों की मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण वर्ष 2026 की समीक्षा बैठक 29 जून को 4:30 बजे आयोजित की गई है। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन), रजिस्ट्रीकरण/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन) शामिल होंगे। बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से होगी। बैठक में अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत एवं रिपीट मतदाओं की जॉच सहित अन्य विषयों पर चर्चा की जायेगी।...