Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली FIR दर्ज…. 8 लोग नामजद, जानें किस पर क्या लगे आरोप?

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पहली FIR दर्ज…. 8 लोग नामजद, जानें किस पर क्या लगे आरोप?

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर (Ram Mandir) में चढ़ावे को लेकर सामने आया कथित गड़बड़ी का मामला अब जांच के सबसे अहम दौर में पहुंच गया है. पहली बार श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) की शिकायत पर एफआईआर (FIR) दर्ज हुई है. आठ लोगों को नामजद किया गया है, कई अन्य अज्ञात आरोपी भी जांच के दायरे में हैं और SIT अब उनकी संपत्तियों, बैंक खातों और कथित लेन-देन की पड़ताल कर रही है. आखिर ये लोग कौन हैं? मंदिर में किसकी क्या जिम्मेदारी थी? और किस पर क्या आरोप लगे हैं? आइए जानते हैं। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंदिर में आने वाले नकद चढ़ावे और उसकी गिनती को लेकर कथित गड़बड़ियों की शिकायतें मिली थीं. इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. SIT के प्रमुख और लखन...
भूकंप से बेनेजुएला में 1000 से ज्यादा बिल्डिंग धराशायी, 235 मौत और 1500 जख्मी

भूकंप से बेनेजुएला में 1000 से ज्यादा बिल्डिंग धराशायी, 235 मौत और 1500 जख्मी

अंतरराष्ट्रीय
कराकस। वेनेजुएला (Venezuela) में आए दो जबरदस्त भूकंपों (Earthquakes) के बाद तबाही का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, ला गुआइरा प्रांत में 100 से ज्यादा इमारतें (More than 100 Buildings collapsed) ढह गई हैं. आपदा के बाद अब तक मरने वालों की तादाद बढ़कर 235 हो गई है और 1,500 से ज्यादा लोग घायल हैं. सैकड़ों लोगों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका है. राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया गया है, वहीं कई देशों ने वेनेजुएला की मदद के लिए सहायता और राहत दल भेजने का ऐलान किया है। सरकारी टेलीविजन को दिए एक इंटरव्यू में वेनेज़ुएला के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि देश भर के मेडिकल सेंटरों में भूकंप से जुड़ी 235 मौतें दर्ज की गई हैं. अल जज़ीरा ने US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुमानों का हवाला देते हुए रिपोर्ट किया है कि इन भूकंपों से 7.5 अरब डॉलर से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हो ...
साउथ सिनेमा में महिलाओं की भूमिका पर तमन्ना भाटिया ने खुलकर अपनी राय रखी

साउथ सिनेमा में महिलाओं की भूमिका पर तमन्ना भाटिया ने खुलकर अपनी राय रखी

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने हिंदी और साउथ भारतीय फिल्म उद्योग के बीच महिलाओं की स्थिति को लेकर खुलकर अपनी राय रखी है। एक हालिया साक्षात्कार में तमन्ना ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों को किरदार चुनने में अधिक स्वतंत्रता और विविध अवसर देता है, जबकि साउथ भारतीय सिनेमा के व्यावसायिक ढांचे में महिलाओं के लिए अपेक्षाकृत अधिक सीमाएं देखने को मिलती हैं। उनका मानना है कि कुछ मामलों में साउथ भारतीय फिल्म उद्योग में अब भी पितृसत्तात्मक सोच का प्रभाव दिखाई देता है। तमन्ना ने कहा कि हिंदी फिल्म उद्योग कलाकारों को अपने करियर की दिशा तय करने की अधिक आजादी देता है। उनके अनुसार, बॉलीवुड में कलाकार चाहें, तो कलात्मक और गंभीर भूमिकाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं या फिर पूरी तरह व्यावसायिक फिल्मों का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं साउथ भारतीय सिनेमा में अभिनेत्रियों से अभिनय के साथ-साथ ग्लैमर, नृत्य और व्याव...
नेपाल में अवैध रूप से रह रहे 24 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ी

नेपाल में अवैध रूप से रह रहे 24 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू। नेपाल की राजधानी काठमांडू के सितापाइला, डल्लु और आसपास के क्षेत्रों से पुलिस ने 24 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। ये नागरिक निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना नेपाल में रह रहे थे। जिला प्रहरी परिसर काठमांडू के एसपी एवं प्रवक्ता पवन कुमार भट्टराई के अनुसार गिरफ्तार किए गए बांग्लादेशी नागरिकों के पास वैध पासपोर्ट नहीं थे, जबकि कुछ के पर्यटक वीज़ा की अवधि भी समाप्त हो चुकी थी। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि गिरफ्तार किए गए सभी बांग्लादेशी नागरिक स्थानीय कपड़ा कारखानों में काम कर रहे थे। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इन्हें रोजगार किस माध्यम से मिला और इनके दस्तावेज की जांच संबंधित संस्थानों ने की थी या नहीं। गिरफ्तारी के बाद सभी 24 नागरिकों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अध्यागमन विभाग को सौंप दिया गया है। अब विभाग उनके दस्तावेज, नेपाल में प्रवेश क...
अमेजन का भारत में बड़ा दांव: 2030 तक 48 अरब डॉलर निवेश की योजना, एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

अमेजन का भारत में बड़ा दांव: 2030 तक 48 अरब डॉलर निवेश की योजना, एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक
नई दिल्ली। वैश्विक ई-कॉमर्स कंपनी Amazon ने भारत में अपने कारोबार के विस्तार को लेकर बड़ी योजना का ऐलान किया है। कंपनी के सीईओ एंडी जैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान भारत में 2030 तक 48 अरब डॉलर से अधिक निवेश करने की प्रतिबद्धता जताई है। कंपनी ने बताया कि भारत में एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार के लिए 13 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश किया जाएगा। इसके बाद 2026 से 2030 के बीच एआई और क्लाउड क्षेत्र में अमेजन का कुल निवेश 21 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। इस निवेश से मुंबई और हैदराबाद स्थित एडब्ल्यूएस डेटा सेंटर की क्षमता बढ़ाई जाएगी। कंपनी के अनुसार इस निवेश से स्टार्टअप, उद्योगों और सरकारी संस्थानों को अत्याधुनिक एआई चिप, मैनेज्ड एआई सर्विस, सुरक्षित क्लाउड तकनीक और डेवलपर टूल उपलब्ध होंगे। इससे भारतीय कंपनियों को तेजी से नवाचार करने और वैश...
राम मंदिर पर बम से हमले की साजिश रच रहा था सहारनपुर का सुहैल, NIA-ATS ने कर्नाटक से दबोचा

राम मंदिर पर बम से हमले की साजिश रच रहा था सहारनपुर का सुहैल, NIA-ATS ने कर्नाटक से दबोचा

राज्य, राष्ट्रीय
सहारनपुर। राम मंदिर (Ram Mandir) को बम से उड़ाने की साज़िश में सहारनपुर का युवक दबोचा गया. सहारनपुर (Saharanpur) के सुहैल को कर्नाटक (Karnataka) के दावणगेरे से एनआईए (NIA) और एटीएस (ATS) ने उठा लिया. सुहैल के मोबाईल से पाकिस्तान (Pakistan) के नंबर, संदिग्ध व्हाट्सऐप ग्रुप, हथियारों के साथ फोटो भी मिले हैं. यूपी पुलिस को भी आरोपी की जानकारी भेजी गई है. सुहैल सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के लखनौती गांव का निवासी बताया जाता है. सुहैल कर्नाटक में पेंटर का काम कर रहा था। कर्नाटक से 15 दिन के भीतर तीसरे आतंकी की गिरफ्तारीएक रिपोर्ट के मुताबिक इस गिरफ्तारी के साथ ही सुहैल पिछले पंद्रह दिनों में राज्य में गिरफ्तार किया गया तीसरा संदिग्ध आतंकी बन गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी 4 जून को पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर की गई. 22 वर्षीय जमीर ...
गूगल-माइक्रोसाफ्ट की मदद से AI का हब बनेगा बिहार…. कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

गूगल-माइक्रोसाफ्ट की मदद से AI का हब बनेगा बिहार…. कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) एआई (AI) का हब बनेगा। इसके लिए गूगल (Google), माइक्रोसाफ्ट (Microsoft), सर्वम (Sarvam) और को-रोवर (CoRover) जैसी बड़ी कंपनियां बिहार की मदद करेंगी। शीघ्र ही इन कंपनियों के साथ बिहार सरकार का समझौता भी होगा। बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इस बैठक में करीब 46 प्रस्ताव स्वीकृत किए गए। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना प्रावैधिकी मंत्री नीतीश मिश्रा ने बताया कि बिहार सरकार ने राज्य को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने एआई आधारित पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए चार प्रमुख तकनीकी संस्थाओं के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने का निर्णय लिया है। इनमें गूगल क्लाउड इंडिया, माइक्रोसाफ्ट इंडिया, सर्वम तथा ...
25 जून … ऐतिहासिक दिन.. भारत ने लॉर्ड्स में खेला था पहला आधिकारिक टेस्ट.. यहीं पर 51 साल बाद जीता पहला ODI वर्ल्ड कप

25 जून … ऐतिहासिक दिन.. भारत ने लॉर्ड्स में खेला था पहला आधिकारिक टेस्ट.. यहीं पर 51 साल बाद जीता पहला ODI वर्ल्ड कप

खेल, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। 25 जून की तारीख भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के इतिहास में अमर है. इस तारीख को भारत (India) ने 1983 में लॉर्ड्स (Lord's) में पहला वनडे वर्ल्ड कप (First ODI World Cup) जीतकर इतिहास रचा था. लेकिन एक और कहानी है जो इसी तारीख को इसी मैदान से जुड़ी है. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अगर किसी एक तारीख को 'गोल्डन डे' कहा जाए, तो वो है 25 जून. दिलचस्प बात यह है कि इस तारीख का कनेक्शन क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले 'लॉर्ड्स' के मैदान से है. सालों के फासले पर इसी मैदान और इसी तारीख ने भारतीय क्रिकेट को दो ऐसे मोड़ दिए, जिसने पूरी कहानी ही बदल कर रख दी। साल 1932 से कहानी की शुरुआत होती है जब 25 जून के ही दिन भारत ने सीके नायडू की कप्तानी में अपना पहला आधिकारिक टेस्ट मैच खेला था. सामने थी मजबूत इंग्लैंड की टीम और मैदान था लॉर्ड्स का. हालांकि, उस दौरान भारत को जीत नसीब नहीं हुई, लेकिन दु...
ओलंपिक 2026 की मेजबानी भारत को मिलेगी या नहीं…. इसकी 2029 में होगी घोषणा!

ओलंपिक 2026 की मेजबानी भारत को मिलेगी या नहीं…. इसकी 2029 में होगी घोषणा!

खेल
नई दिल्ली। ओलिंपिक 2036 (Olympics 2036) की मेजबानी की भारत (India) की महत्वाकांक्षा पूरी होती है या नहीं, यह 2029 के मध्य में पता चलेगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) (International Olympic Committee- IOC) ने अधिक पारदर्शिता और लागत पर नियंत्रण के लिए मेजबान चयन प्रक्रिया में रणनीतिक संवाद का चरण जोड़ दिया है। लुसाने में आईओसी के 146वें सत्र में आईओसी के भावी मेजबान आयोग के अध्यक्ष और क्रोएशिया की पूर्व राष्ट्रपति कोलिंडा ग्राबार कितारोविच (Kolinda Grabar-Kitarović) ने नये चरण को शामिल करने प्रस्ताव रखा जिसे मतदान के जरिये पारित कर दिया गया। ग्राबार कितरोविच ने कहा कि संभावित मेजबानों को अधिक स्पष्टता चाहिए थी। सभी हितधारकों को अधिक पारदर्शिता चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इच्छुक पक्षों को मार्च 2027 में रणनीतिक संवाद के लिए चुना जाएगा। आखिरी आकलन चरण की दौड़ में शामिल होने ...
MP में मानसून की दस्तक…. 15 जिलों में झमाझम बारिश, दो दिन में पूरे प्रदेश को करेगा कवर

MP में मानसून की दस्तक…. 15 जिलों में झमाझम बारिश, दो दिन में पूरे प्रदेश को करेगा कवर

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून (Monsoon 2026) की दस्तक हो गई है. बुधवार, 24 जून को मानसून ने बालाघाट, छिंदवाड़ा, बैतूल, खंडवा और बुरहानपुर जिलों के रास्ते दस्तक दे दी है. इस बार मानसून 9 दिन लेट है. दरअसल, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून है. वहीं प्रदेश में दस्तक के साथ ही मानसून देश के 22 राज्यों में पहुंच चुका है. हालांकि उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, लद्दाख और जम्मु कश्मीर वालों को थोड़ा इंतजार करना होगा। एमपी के इन जिलों में पहुंचा मानसूनआलीराजपुर, इंदौर, हरदा, धार, बैतूल, पांढुर्णा,बालाघाट, मंडला, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, खरगोन, सिवनी, डिंडौरी में मानसून पहुंच चुका है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले दो दिनों में मानसून अन्य जिलों को कवर कर लेगा और धीरे-धीरे आगे बढ़ेग...