मुकेश भट्ट ने किया आलिया भट्ट का सपोर्ट, दिव्या खोसला के आरोप को बताया-कंट्रोवर्सी …
मुंबई। दिव्या खोसला कुमार इन दिनों अपनी फिल्म एक चतुर नार के लिए खबरों में बनी हुई हैं। इससे पहले उनकी फिल्म सावी भी आई थी। एक्ट्रेस ने उस दौरान कहा था कि आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा उनकी फिल्म सावी से इंस्पायर्ड है। दिव्या ने कहा था कि दोनों फिल्मों की कहानी काफी मिलती-जुलती है और जिगरा ने उनकी फिल्म का आइडिया कॉपी किया। अब इसी विवाद पर आलिया के चाचा प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट ने रिएक्शन देते हुए आलिया का सपोर्ट किया है। मुकेश भट्ट ने ही दिव्या की फिल्म सावी को प्रोड्यूस किया था।
मुकेश भट्ट ने किया आलिया का सपोर्टमुकेश भट्ट ने साफ कहा कि इस तुलना की कोई जरूरत नहीं है और यह सिर्फ मीडिया अटेंशन लेने का तरीका है। उन्होंने आलिया की जमकर तारीफ करते हुए कहा, “मुझे नहीं लगता आलिया भट्ट इतनी दिवालिया है कि वो मुझसे चोरी करेगी। आलिया बहुत बड़ी आर्टिस्ट है, स्मार्ट, सेंसिबल, समझार… बहुत अच्छी लड़की है।...









