मप्र विधानसभा शीतकालीन सत्रः हंगामेदार रहा पहला दिन, कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की सोमवार को शुरुआत हुई। सत्र का पहला दिन हंगामेदार रहा। इस दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के विधायकों ने किसानों, एमएसपी और कृषि संकट को लेकर जमकर हंगामा किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार से सीधे सवाल किया कि क्या मक्का एमएसपी पर खरीदा जाएगा और जिस रेट पर दूसरे राज्यों में सोयाबीन खरीदी हो रही है। इस पर कृषि मंत्री ने “वेट एंड वॉच” का जवाब दिया। जिस पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि किसान आपकी बातें सुन रहा है और आप उसे वेट एंड वॉच कह रहे हैं।
इस पर मंत्री ने सफाई दी कि यह शब्द उन्होंने किसानों के लिए नहीं कहा। कृषि मुद्दों पर लगातार पांच घंटे बहस चली। इसके बाद सदन को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले विधानसभा में नियम 139 के तहत अतिवृष्टि से हुए नुकसान पर चर्चा के दौरान अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के निर्देश पर नगरीय विका...









