Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

बिग बॉस के किचन में हाई वोल्टेज ड्रामा, गौरव खन्ना ने दिया फरहाना को करारा जवाब


मुंबई। सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं, लेकिन उससे पहले हर कंटेस्टेंट विनर बनने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहा है। फिनाले से पहले घरवाले दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को फरहाना भट और गौरव खन्ना के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिलेगा और यह पूरा बवाल होगा खाने को लेकर दोनों की अलग-अलग चॉइस के चलते।

खाने की बात को लेकर झगड़ा
बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस 24×7 ने अपनी पोस्ट में लिखा, “फरहाना भट और गौरव खन्ना के बीच डिनर के बाद खाने की चॉइस को लेकर तगड़ी बहस हो गई। फरहाना ने गौरव से फ्रेश दाल और सब्जी बनाने को कहा लेकिन गौरव ने याद दिलया कि पहले ही दाल बची हुई है जिसे खत्म करना होगा, ताकि खाना बर्बाद ना हो। इस पर फरहाना ने पलटवार किया, “हम सिर्फ अंडे खाते नहीं रह सकते, तुम्हें पता है कि मैं दाल नहीं खाती हूं।”
गौरव खन्ना का करारा जवाब

बहस बढ़ी और फिर गौरव खन्ना ने कहा, “अगर ऐसा है तो मैं कुछ नहीं कर सकता, और तुम्हें यहां फरमाइशें नहीं करनी चाहिए। हम किसी रेस्त्रां में नहीं बैठे हैं।” बिग बॉस हाउस में यह झगड़ा साफ दिखाता है कि मेकर्स क्यों खाने को लेकर अलग-अलग तरह की सिचुएशन्स डाली जाती हैं। बता दें कि गौरव खन्ना और फरहाना भट के बीच कड़ा मुकाबला है। टॉप 5 की लिस्ट में कभी फरहाना पहली पोजिशन पर होती हैं और गौरव दूसरे नंबर पर होते हैं, तो कभी गौरव नंबर वन होते हैं तो फरहाना नंबर दो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *