नेपाल: यालुंग री चोटी के बेस कैंप पर हिमस्खलन में 7 पर्वतारोहियों की मौत, 4 लापता
Uncategorized
काठमांडू। नेपाल (Nepal) के दोलखा जिले (Dolakha district) में यालुंग री चोटी (Yalung Ri peak) के बेस कैंप पर हुए हिमस्खलन (Avalanche hit) की घटना में कम से कम सात पर्वतारोहियों की मौत हो गई है, जिनमें पांच विदेशी नागरिक शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतकों में तीन अमेरिकी, एक कनाडाई, एक इतालवी और दो नेपाली शामिल हैं। दोलखा जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी ज्ञान कुमार महतो ने बताया कि अभी तक सात मौतों की पुष्टि हो चुकी है, चार लोग घायल हैं और चार अन्य लापता हैं।
उन्होंने आगे बताया कि रोलवालिंग घाटी में स्थित 5630 मीटर ऊंची यालुंग री चोटी के बेस कैंप पर आज हेलीकॉप्टर ने बचाव उड़ान की कोशिश की, लेकिन खराब मौसम के चलते यह संभव नहीं हो सका। हम मंगलवार को खोज-बचाव अभियान फिर शुरू करेंगे। पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार सुबह तब हुआ जब पर्वतारोही डोल्मा खांग (6332 मीटर) चोटी पर आरोहण की तैय...









