मुंबई।अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति टीवी के सबसे पॉपुलर शोज़ में से एक है। एक्टर हॉट सीट पर बैठने वाले कंटेस्टेंट से मुश्किल सवाल करते देखे गए हैं। लेकिन इस बार अमिताभ से उनकी निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछ लिए गए जिसके बाद अमिताभ अपनी हंसी रोक नहीं पाए। कौन बनेगा करोड़पति के नए एपिसोड में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी फिल्म को प्रोमोट करने आए हैं। इस दौरान कार्तिक ने अमिताभ को कोरियन हार्ट बनाना सिखाया और इसके साथ ही जया बच्चन से जुड़े सवाल पूछ लिए।
कौन बनेगा करोड़पति का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कार्तिक और अनन्या हॉट सीट पर बैठते हुए होस्ट अमिताभ से ही सवाल कर बैठते हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कार्तिक, अमिताभ को कोरियन दिल बनाना सिखाते हैं। एक्टर आगे बिग बी से पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी जया बच्चन से छुपते हुए कुछ खाया है। इसके जवाब में अमिताभ मुस्कुरा देते हैं। आगे कार्तिक पूछते हैं, ‘सर आपके फोन का पासवर्ड जया बच्चन को पता है?’ इसके जवाब में ऑडियंस के साथ एक्टर भी हंस पड़ते हैं। अमिताभ अपनी हंसी रोकते हुए कहते हैं ‘पागल हो क्या। हम बता देंगे उनको।’ आगे अनन्या भी अमिताभ बच्चन से आज की जनरेशन के इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों के बारे में पूछती हैं। एक्टर ऐसे अलग और नए शब्दों की सुनकर हैरान हो जाते हैं। लेकिन कार्तिक और अनन्या के आने से शो का माहौल बदल जाता है। ऑडियंस को हर बात पर हंसते हुए देखा जा सकता है।
फिल्म हो रही है रिलीज
बता दें, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे अपनी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ को प्रोमोट करने पहुंचे थे। ये फिल्म अगले हफ्ते 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। धुरंधर की धमाकेदार कमाई के बीच कार्तिक और अनन्या की रोमांटिक, कॉमेडिय फिल्म टिक पाती है या नहीं, ये देखने का इंतजार हो रहा है।
…………………..
थिएटर में फिल्में देखने वालों के लिए बने हैं ये नियम, जानिए
मुंबई। फिल्म देखने के लिए थिएटर जाते हैं? तो फिर आपको वो नियम भी पता होंगे जो आपके फायदे के लिए बने हैं। नहीं! कोई बात नहीं। हम आपकी मदद करते हैं। दरअसल, ऐसे 6 नियम हैं जो आपके लिए बने हैं जैसे मुफ्त पीने का पानी आदि। अगर आप अक्सर सिनेमाघरों में फिल्में देखने जाते हैं तो आपको ये नियम पता होने चाहिए। आइए आपको इन नियमों के बारे में बताते हैं।
मुफ्त और साफ पानी
हर सिनेमा हॉल को दर्शकों के लिए मुफ्त और साफ पीने का पानी देना जरूरी है। इसके लिए पैसे लेना गलत है।
थिएटर
बाहर का खाना
आम तौर पर थिएटर के अंदर आप बाहर का खाना नहीं ले जा सकते हैं, लेकिन…
– अगर आपके साथ छोटा बच्चा है, तो उसके लिए आप खाना और पानी ले जा सकते हैं। आपको कोई रोक नहीं सकता है।
– अगर किसी को कोई बीमारी है और डॉक्टर ने खास डाइट बताई है, तो ऐसे केस में आप थिएटर ओनर को पूरी बात बताकर खाना अंदर ले जा सकते हैं।
सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी थिएटर की
हॉल में साफ-साफ EXIT साइन होना चाहिए। लाइट ठीक होनी चाहिए, हवा की सही व्यवस्था होनी चाहिए। आग से बचाव के इंतजाम पूरे होने चाहिए ताकि इमरजेंसी में लोग सुरक्षित बाहर निकल सकें।
सिनेमाघर में फिल्म देखता कपल
दिव्यांग दर्शकों के लिए सुविधा
सुनने या देखने में दिक्कत वाले लोगों के लिए भी फिल्म देखने की व्यवस्था होनी चाहिए जैसे सबटाइटल या ऑडियो डिस्क्रिप्शन।
हॉल के अंदर धूम्रपान और थूकना सख्त मना
सिनेमा हॉल में सिगरेट पीना या थूकना कानूनन अपराध है। इसकी जानकारी के बोर्ड लगे होने चाहिए।
पार्किंग ऐसी हो कि रास्ता न रुके
गाड़ियां इस तरह पार्क नहीं होनी चाहिए कि इमरजेंसी में बाहर निकलने का रास्ता बंद हो जाए।
