Monday, July 27खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

‘मौत से नहीं डरती, इसी साल वतन लौटूंगी’- शेख हसीना के बयान से बांग्लादेश की राजनीति में नई हलचल

‘मौत से नहीं डरती, इसी साल वतन लौटूंगी’- शेख हसीना के बयान से बांग्लादेश की राजनीति में नई हलचल

अंतरराष्ट्रीय
नई दिल्ली। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने देश लौटने की इच्छा जाहिर कर राजनीतिक हलकों में नई चर्चा छेड़ दी है। अगस्त 2024 में सत्ता से बेदखल होने के बाद से भारत में रह रहीं हसीना ने कहा है कि वह इसी वर्ष बांग्लादेश वापस जाने की योजना बना रही हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें अपनी जान का कोई भय नहीं है। उनके इस बयान के बाद देश की राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। वापसी के संकेतों ने बढ़ाई राजनीतिक चर्चा हसीना का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब प्रतिबंधित अवामी लीग के फिर से सक्रिय होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि पार्टी का जनाधार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में दोबारा मजबूत होता दिखाई दे रहा है। इसी बीच स्थानीय निकाय चुनावों में अवामी लीग से जुड़े नेताओं को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की अनु...
झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, तीन जिलों में चार लोगों की मौत; कई अन्य झुलसे

झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर, तीन जिलों में चार लोगों की मौत; कई अन्य झुलसे

राष्ट्रीय
रांची। झारखंड में मानसूनी गतिविधियों के बीच आकाशीय बिजली का कहर जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के लोहरदगा, लातेहार और कोडरमा जिलों में बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। लोहरदगा में दो महिलाओं की जान गई पुलिस के अनुसार, सबसे अधिक प्रभावित लोहरदगा जिला रहा, जहां अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं की मौत हो गई और छह अन्य लोग झुलस गए। मृतकों की पहचान कुरू थाना क्षेत्र के सलगी गांव निवासी 48 वर्षीय घुरती उरांव और बगरू थाना क्षेत्र के चरहू गांव की 40 वर्षीय आसीदा खातून के रूप में हुई है। कुरू थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि घुरती उरांव अपने पति और बेटे के साथ खेत में काम कर रही थीं, तभी उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में उनके पति और बेटा भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के...
अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी, क्या पहली बार दुनिया के सामने आएंगे नए सुप्रीम लीडर मोजतबा?

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी, क्या पहली बार दुनिया के सामने आएंगे नए सुप्रीम लीडर मोजतबा?

अंतरराष्ट्रीय
वॉशिंगटन। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के चार महीने बाद देश में उनके राजकीय अंतिम संस्कार की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। अमेरिकी और इजरायली हवाई हमले में उनकी मौत के बाद ईरान सरकार ने चार जुलाई से शुरू होने वाले पांच दिवसीय राष्ट्रीय शोक कार्यक्रम का ऐलान किया है। इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की संभावित सार्वजनिक मौजूदगी को लेकर हो रही है। मोजतबा की पहली सार्वजनिक मौजूदगी पर टिकी दुनिया की नजर अयातुल्ला अली खामेनेई के 56 वर्षीय बेटे और मौजूदा सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पिछले कई महीनों से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। बताया जा रहा है कि 28 फरवरी को हुए उसी हवाई हमले में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रिपोर्टों के मुताबिक उनके चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आई थीं। हालांकि ईरानी सरकारी मीडिया लगातार दावा कर रहा है क...
Earthquake : पड़ोसी देश चीन के सिचुआन प्रांत में आया भूकंप… 5.5 रही तीव्रता

Earthquake : पड़ोसी देश चीन के सिचुआन प्रांत में आया भूकंप… 5.5 रही तीव्रता

अंतरराष्ट्रीय
बीजिंग। वेनेजुएला (Venezuela) में भूकंप (Earthquake) की तबाही से दुनिया अब तक गमगीन है. वेनेजुएला के बाद जापान और अमेरिका में भूकंप आया. भारत और अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस हुए. अब भूकंप की आहट भारत के पड़ोस में सुनाई दी है. जी हां, भारत के पड़ोस यानी चीन (China) में भूकंप आया है. दक्षिण-पश्चिम चीन (Southwest China) के सिचुआन प्रांत (Sichuan Province) में 5.5 तीव्रता का तेज भूकंप आया है. स्थानीय समयानुसार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए. इससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के यिबिन शहर में देर रात 5.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया. इस भूकंप के झटके चेंगदू और चोंगकिंग जैसे बड़े क्षेत्रीय केंद्रों तक महसूस किए गए. इस भूकंप से लोगों में खौफ का माहौल है. आधी रात को लोग अपने घरों से बाहर की ओर भागते दिखे. भूकंप का केंद्र गाओक्सियन काउंटी ...
US: ट्रंप फेमिली को $1.6 अरब की डील में हुआ बंपर मुनाफा…. वित्त मंत्री का नाम भी शामिल

US: ट्रंप फेमिली को $1.6 अरब की डील में हुआ बंपर मुनाफा…. वित्त मंत्री का नाम भी शामिल

अंतरराष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका (America) में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) को लेकर एक नया बवाल शुरू हो गया है। हाल ही में हुए एक बड़े खुलासे के मुताबिक, अमेरिकी सरकार ने हाल ही में एक ऐसी डील (Deel) की है जिससे ट्रंप के बेटे को अरबों का फायदा होने जा रहा है। वहीं इस प्रॉफिट वाली डील में ट्रंप के परिवार के साथ साथ अमेरिका के वित्त मंत्री हावर्ड लुटनिक (Finance Minister Howard Lutnick) का नाम भी है। ऐसे में ट्रंप प्रशासन की अमेरिका फर्स्ट की नीति को लेकर सवाल उठने शुरू हो हुए हैं। दरअसल यह खुलासा द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में हुआ है। इसके मुताबिक कजाकिस्तान (Kazakhstan) के साथ दुनिया के सबसे बड़े दुर्लभ खनिज 'टंगस्टन' के भंडार को विकसित करने के लिए अमेरिका ने हाल ही में 1.6 अरब डॉलर यानी करीब 13,500 करोड़ रुपये की सरकारी डील की है। इस डील से सीधे राष्ट्रपति ट्रंप के बेटों और...
PM मोदी की अपील का असर…. लगातार गिरता जा रहा सोने-चांदी के दाम… जानें आज के रेट

PM मोदी की अपील का असर…. लगातार गिरता जा रहा सोने-चांदी के दाम… जानें आज के रेट

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सोने की कीमत (Gold Rate) बीते लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है. जो सोना कभी महंगाई के नए रिकॉर्ड (New records inflation) बना रहा था, आज वो गिरता ही जा रहा है. 29 जून को फिर से सोने में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. सोमवार को ग्लोबल मार्केट (Global Market) में कॉमेक्स गोल्ड (COMEX Gold) की कीमत में 27 डॉलर से अधिक की गिरावट लौटी है. इंटरनेशनल मार्केट में कॉमेक्स (COMEX) गोल्ड सोमवार, 29 जून को 27.75 डॉलर की गिरावट के साथ 4,059.26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। सिर्फ अंतरर्राष्ट्रीय बाजार ही नहीं, घरेलू बाजार में भी सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. 29 जनवरी 2026 को 1.79 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के अपने ऑल टाइम हाई पर बिकने वाला सोना आज 1.36 लाख रुपये पर गिर चुका है. अगर चांदी की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 29 जनवरी को 1 क...
MP: दिग्विजय सिंह ने CM मोहन यादव को दी चेतावनी… बोले- अपने पास दर्जनभर विभाग रखोगे तो फंस जाओगे

MP: दिग्विजय सिंह ने CM मोहन यादव को दी चेतावनी… बोले- अपने पास दर्जनभर विभाग रखोगे तो फंस जाओगे

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Senior leader Digvijaya Singh) ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि उन्हें दर्जनभर विभाग अपने पास नहीं रखने चाहिए, नहीं तो किसी दिन फंस जाएंगे। उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री यादव एक मिल मजदूर के बेटे हैं लेकिन वह अगर गड़बड़ी करेंगे तो उन्हें बख्शा भी नहीं जाएगा। कांग्रेस ने एक खबर का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री यादव पर उज्जैन में कथित तौर पर जमीन घोटाले का आरोप लगाया है। पार्टी ने इसे 'महाकाल' की जमीन की लूट' करार दिया था और मुख्यमंत्री यादव के इस्तीफे और आरोपों की न्यायिक जांच की मांग की है। इसी मुद्दे पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, मोहन यादव जी, आपने 12-12 विभाग अपने पास रख रखे हैं। बहुत गलती कर रहे हो। फंस जाओगे। गलती क...
Snan Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ आज 108 कलशों से स्‍नान के बाद होंगे बीमार… फिर 15 दिन का आराम

Snan Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ आज 108 कलशों से स्‍नान के बाद होंगे बीमार… फिर 15 दिन का आराम

राष्ट्रीय
पुरी। भगवान जगन्‍नाथ (Lord Jagannath) की रथ यात्रा (Rath Yatra) से पहले एक महत्‍वपूर्ण अनुष्‍ठान किया जाता है, जिसे स्‍नान यात्रा कहा जाता है. ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा (Jagannath Snana Purnima) के दिन महाप्रभु जगन्‍नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा का विशेष स्‍नान होता है, जिस कारण इस दिन को स्‍नान पूर्णिमा और इस परंपरा को स्‍नान यात्रा कहा जाता है। साल 2026 में स्‍नान यात्रा आज 29 जून 2026, सोमवार को है. वहीं रथ यात्रा 16 जुलाई 2026 को निकाली जाएगी. रथ यात्रा से पहले भगवान का सुन कुएं के पवित्र जल से स्‍नान होता है. इसके बाद वे 15 दिनों के बीमार पड़ते हैं और आराम के लिए एकांतवास में चले जाते हैं। 108 स्‍वर्ण कलशों से भगवान का स्‍नानस्‍नान यात्रा उत्‍सव मशहूर रथ यात्रा की औपचारिक शुरुआत होता है. इस दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी को 108 कलशों के पवित्र जल से स्नान कराया जाता है. यह ज...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़.. CCTV में पुलिस के साथ काला बैग ले जाते दिखा अविनाश शुक्ला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़.. CCTV में पुलिस के साथ काला बैग ले जाते दिखा अविनाश शुक्ला

राज्य, राष्ट्रीय
अयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले (Ram Mandir Offering Theft Case) की जांच अब हर दिन नए मोड़ ले रही है. 24 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें अविनाश शुक्ला (Avinash Shukla) पुलिस और बैंक कर्मियों के साथ एक सफेद रंग की कार की ओर जाता दिखाई दे रहा है. जिसमें उसके हाथ में मौजूद काले रंग के बैग है. सूत्रों का दावा है कि इसी बैग में वह नकदी थी, जिसे पुलिस ने कार्रवाई के दौरान बरामद किया था. इधर, पुलिस ने मामले में गिरफ्तार सभी सात आरोपियों के घरों पर एक साथ छापेमारी कर तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान कुछ घरों से जेवरात और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज मिलने की बात सामने आई है. अब पुलिस इन दस्तावेजों का सत्यापन कर यह पता लगाने में जुटी है कि कहीं चोरी के पैसों से कोई संपत्ति तो नहीं खरीदी गई। सामने आया CCTV फुटेज 5 जून 2026 की रात 8 बजकर 13 मिनट का बताया जा रहा है. वीडियो में पुलिस टीम, ब...
मॉनसून की जोरदार बारिश से पानी-पानी हुई मुम्बई….. सड़कें बनी तालाब, ट्रैफिक हुआ ठप

मॉनसून की जोरदार बारिश से पानी-पानी हुई मुम्बई….. सड़कें बनी तालाब, ट्रैफिक हुआ ठप

राज्य, राष्ट्रीय
मुंबई। मुंबई (Mumbai) में मॉनसून (Monsoon) की जोरदार बारिश (Heavy Rain) ने शहर के कई इलाकों को पानी-पानी कर दिया है. सड़कें तालाब बन गई हैं, ट्रैफिक (Traffic) ठप हो गया है. लोगों को घरों से निकलने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अंधेरी सबवे (अंडरपास) में इतना पानी भर गया है कि उसे यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। रातभर की बारिश से अंधेरी, बांद्रा, खार, मालाड, गोरेगांव, जुहू, वर्सोवा जैसे इलाकों में सबसे ज्यादा असर देखा गया है. वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी पानी भरने से गाड़ियों की रफ्तार धीमी हो गई. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के मुताबिक, अंधेरी सबवे में पानी भर गया है, जिसके बाद उसे बंद करना पड़ा। बता दें कि अंधेरी सबवे मुंबई का एक ऐसा रास्ता है जो पूर्व और पश्चिम को जोड़ता है. हर रोज हजारों गाड़ियां और लोग यहां से गुजरते हैं. मॉनसून की बारिश में अंधेरी सबवे में जलजमाव होना प...