रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल, इस सीन पर खूब लगे ठहाके
मुंबई। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर वो कमाल दिखा रही है, जिसकी उम्मीद शायद ही किसी को थी। बॉलीवुड को साल 2025 की एक दमदार अलविदा दिला रही इस फिल्म में कई चीजें जहां बहुत सटीक प्लानिंग के साथ की गई हैं, वहीं कुछ ऐसी भी हैं जिन्हें प्लान नहीं किया गया, बस यूं ही शूटिंग के दौरान अचानक किसी को कुछ सूझा और जब टेक लिया गया तो बात बन गई। इसी तरह का एक सीन है जब रणवीर सिंह अपनी गैंग के साथ बाबू डकैत को दबोचने निकलते हैं।
फिल्म में लोगों को खूब भाया था वो सीनहमजा अली मजारी जब बाबू डकैत को दबोचने का प्लान बनाते हैं, तो पूरी टोली उनके प्लान को फॉलो करती है। हमजा एक खास वक्त चुनते हैं और पूरी टोली के साथ उस दिन ल्यारी की गलियों में बाबू डकैत की गैंग को खत्म करना शुरू कर देते हैं। लेकिन इस बीच एक अजीब और फनी सिचुएशन तब बन जाती है जब डोंगा रास्ता समझाते हुए इमरान का नाम ले देता है। पूछन...









