Wednesday, March 11खबर जो असर करे |
Shadow

सलमान-माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन की चमेली अब दिखती है ऐसी, पहचान पाना मुश्किल


मुंबई। 1994 में सलमान खान और माधुरी दीक्षित के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने ना सिर्फ कमाई का रिकॉर्ड बनाया था बल्कि ऑडियंस को भी खूब एंटरटेन किया। सूरज बडजात्या के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की पारिवारिक कहानी ने दिल को छू लिया था। गाने यादगार बन गए। एक्टर्स की परफॉर्मेंस और किरदार अमर हो गए। इस फिल्म के हर किरदार की अपनी अलग भूमिका थी और उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। इसी फिल्म में दो ऐसे भी किरदार थे जो थे तो घर के नौकर लेकिन उन्हें फिल्म में परिवार के सदस्य के तौर पर पेश किया गया था। फिल्म में लल्लू और चमेली का किरदार निभाने वाले एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे और प्रिया बेर्डे तो आपको याद ही होंगे।
हम आपके हैं कौन में लल्लू का किरदार मराठी सिनेमा के मशहूर एक्टर लक्ष्मीकांत ने निभाया था। इनके साथ प्रिया चमेली के किरदार में नजर आई थीं। इसी फिल्म के बाद दोनों ने साल 1998 में शादी कर ली थी। शादी से दोनों के दो बच्चे हुए। लेकिन साल 2004 में एक्टर लक्ष्मीकांत का निधन हो गया। वहीं अगर चमेली यानी प्रिया की बात करें तो एक्ट्रेस ने मराठी फिल्मों में काम करने के बाद साल 1992 में हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। एक्ट्रेस ने करिश्मा कपूर की फिल्म अनारी समेत कई फिल्मों में काम किया।
साइड किरदार में प्रिया इतनी मशहूर नहीं हुई। लेकिन फिल्म हम आपके हैं कौन में उनका चमेली का किरदार खूब पसंद किया गया। एक्टर पति लक्ष्मीकांत के निधन के बाद उन्होंने अपने दोनों बच्चों की परवरिश की और अब भी मराठी फिल्मों और टीवी शोज में एक्टिव हैं। प्रिया सोशल मीडिया पर भो एक्टिव हैं और अक्सर अपने जीवन से जुड़े पोस्ट शेयर करती हैं। सालों बाद अब इतनी बड़ो गई हैं प्रिया बेर्डे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *