चुनावी हलचल वाला रहेगा 2026…., 4 राज्यों और राज्यसभा की 75 सीटों पर होंगे चुनाव
नई दिल्ली। नए साल 2026 (New Year 2026) चुनावी हलचल (Electoral Activity) से भरा होने वाला है। 2026 में संसद (Parliament) के ऊपरी सदन में भी बड़ा परिवर्तन हो सकता है। अगले साल जहां पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु औऱ असम में विधानसभा के चुनाव (Assembly elections) होने हैं तो वहीं राज्यसभा में भी लगभग 75 सीटों पर चुनाव होने हैं। ये सीटें अप्रैल, जून और नवंबर में खाली होने वाली हैं। इसके बाद देखना होगा कि राज्यसभा में एनडीए और इंडिया गठबंधन का क्या समीकरण बनता है। आने वाले समय में बिहार से पांच और उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटें खाली हो जाएंगी। इसके अलावा महाराष्ट्र, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल औऱ तमिलनाडु के साथ कई पूर्वोत्तर के राज्यों की सीटें भी खाली होने वाली हैं।
इन दिग्गज नेताओं को खत्म हो रहा कार्यकाल2026 में राज्यसभा चुनाव का बड़ा महत्व होने वाला है। इससे ही संसद का ...








