साउथ ईस्ट एशिया में भी चीन बढ़ा रहा दखल, मदद करने को तैयार ड्रैगन
Uncategorized
वीजिंग। साउथ ईस्ट एशिया में चीन का प्रभाव तेजी से बढ़ रहा है। जहां कभी अमेरिका युद्धविराम और शांति समझौतों में प्रमुख भूमिका निभाता था, वहीं अब चीन सक्रियता से आगे आ रहा है। इसका ताजा उदाहरण है थाईलैंड और कंबोडिया के बीच चल रहे सीमा विवाद में बीजिंग की मध्यस्थता। सोमवार को चीन के युन्नान प्रांत में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के साथ हुई त्रिपक्षीय बैठक ने दिखाया कि चीन अब क्षेत्रीय संकटों में मजबूत मध्यस्थ की भूमिका निभाने को तैयार है। यह बैठक हाल ही में हुए युद्धविराम समझौते के ठीक बाद हुई, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए हैं। चीन की इस पहल से साफ है कि वह एशियाई कूटनीति में अपना दबदबा बढ़ाने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।
दरअसल, कंबोडिया और थाईलैंड के विदेश मंत्रियों ने सोमवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी के साथ युन्नान प्रांत में त्रिपक्षीय बैठक की। यह बैठक विवादित सीमा के उत्तर में...









