होंडा ने लांच की नए एसयूवी मॉडल, होंडा 0α के प्रोटोटाईप
Uncategorized
मुंबई। आज होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड ने जापान मोबिलिटी शो 2025 में अगली जनरेशन के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), होंडा 0 α (एल्फा) के प्रोटोटाईप का वर्ल्ड प्रीमियर किया। इस शो के दौरान यह प्रोटोटाईप मॉडल होंडा बूथ में डिस्प्ले में रखा रहेगा। (प्रेस दिवसः 29 और 30 अक्टूबर, 2025 हैं, तथा आम जनता 31 अक्टूबर से 9 नवंबर, 2025 तक इसे देख सकेगी।)
होंडा 0 α का प्रोटोटाईप
होंडा 0 α एक ऐसी एसयूवी के रूप में विकसित की गई है, जो शहरी और प्राकृतिक वातावरण सहित हर परिस्थिति में लोगों को बेहतरीन सेवा देगी। इस साल जनवरी में सीईएस 2025 में पेश की गई होंडा 0 सलून और होंडा 0 एसयूवी के बाद होंडा 0 α पूरी दुनिया में होंडा 0 सीरीज़ का ‘‘गेटवे मॉडल’’ होगा। इसमें रिफाईंड डिज़ाईन के साथ विशाल केबिन भी है, जो सवारियों को सर्वाधिक आराम प्रदान करता है।
इसका विकास ऐसी टेक्नोलॉजी के साथ किया गया है, जिसमें होंडा 0...









