दान पेटी में मिलीं अनोखी मन्नतें: किसी ने मांगी करोड़पति बनने की दुआ, तो किसी ने NEET में सफलता की प्रार्थना
ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर की दान पेटियां खोली गईं तो नकद चढ़ावे के साथ श्रद्धालुओं की लिखी दर्जनों मन्नतों की पर्चियां भी सामने आईं। इनमें कुछ ऐसी थीं, जिन्होंने मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों और अधिकारियों का भी ध्यान अपनी ओर खींच लिया। किसी ने आर्थिक सफलता के लिए अनोखे संकल्प लिखे तो किसी छात्र ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता की कामना भगवान शिव से की।
करोड़पति बनने के लिए लिखा अनोखा संकल्प
अचलेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर दान पेटी में डालते हैं। जून माह की दान पेटियों की गणना के दौरान एक युवक की लिखी पर्ची सबसे अधिक चर्चा का विषय बनी।
युवक ने भगवान शिव से प्रार्थना की कि वह जल्द आर्थिक रूप से संपन्न बने। इसके साथ उसने स्वयं पर कई तरह के अनुशासन लागू करने का संकल्प भी लिखा। उसने लिखा कि वह खुद से अनावश्यक ब...









