स्पिरिट और कल्कि 2898 एडी छोड़ने पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 8 घंटे काम…
मुंबई। दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऐसी खबरें भी आई हैं कि उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट और प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी के सीक्वल को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उनकी 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड पूरी नहीं हो रही थी। अब दीपिका ने खुद इस पर अपनी बात रखी है।क्या बोलीं दीपिकादीपिका ने कहा, ‘एक महिला होने के नाते, यदि यह दबावपूर्ण या कुछ और लगता है, तो ऐसा ही हो। एक महिला होने के नाते अगर यह दबावपूर्ण या कुछ और लगता है, तो ऐसा ही हो। लेकिन इसमें कोई सीक्रेट नहीं कि कई सुपरस्टार्स, मेल सुपरस्टार्स इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे काम करते आए हैं सालों से और इसकी कभी हेडलाइन नहीं बनी हैं।’कई स्टार्स करते हैं 8 घंटे काम
दीपिका ने कहा, ‘मैं नाम नहीं लेना चाहती हूं जिससे बड़ा मुद्दा बने। लेकिन यह सब जानते हैं कि मेल एक्टर्स कई सालो...









