Ind vs WI, 2nd Test: यशस्वी दोहरे शतक से मात्र 27 रन दूर, टॉप-5 में बनाएंगे जगह
Uncategorized
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ दूसरे टेस्ट (Second Test) में भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Indian opener Yashasvi Jaiswal') कमाल की बैटिंग (Amazing Batting) कर रहे हैं। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने पहले दिन दो विकेट के नुकसान पर 318 रन बोर्ड पर लगाए, जिसमें से 173 रन जायसवाल के थे। जायसवाल अपने टेस्ट करियर के तीसरे दोहरे शतक से 27 रन दूर हैं। अगर यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने में कामयाब रहते हैं तो वह भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरा शतक जड़ने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना जगह बना लेंगे।
भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक 7 दोहरे शतक जड़ने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उनसे ज्यादा कोई भारतीय टेस्ट में डबल सेंचुरी नहीं लगा पाया है। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ियो...








