Thursday, April 23खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

अजरबैजान विमान हादसे में पुतिन ने खुद को ठहराया 38 लोगों की मौत का जिम्मेदार, मांगी माफी

अजरबैजान विमान हादसे में पुतिन ने खुद को ठहराया 38 लोगों की मौत का जिम्मेदार, मांगी माफी

Uncategorized
मास्को। रूस और अज़रबैजान के बीच पिछले साल की सबसे संवेदनशील घटनाओं में से एक विमान दुर्घटना को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहली बार इस बात को स्वीकार किया है कि दिसंबर 2024 में हुए अज़रबैजानी विमान को मार गिराने की घटना में रूस की वायु रक्षा प्रणाली की गलती थी. इस हादसे में 38 लोगों की जानें गईं, और पुतिन ने मुआवजे का भी आश्वासन दिया है. दुर्घटना और उसकी दर्दनाक वजहें25 दिसंबर 2024 को अज़रबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान बाकू से चेचन्या की राजधानी ग्रोज़नी जा रहा था. उड़ान के दौरान, रूसी वायु रक्षा प्रणाली ने गलती से इस विमान को निशाना बना लिया. विमान में कुल 67 लोग सवार थे, जिनमें से 38 की मौत हो गई. दुर्घटना के बाद विमान आपातकालीन लैंडिंग की कोशिश करते हुए पश्चिमी कजाकिस्तान में क्रैश हो गया. पुतिन ने जताया अफ़सोस और मांगी माफीइस घटना को “दुखद” ब...
गाजा में शांति उम्मीदों के बीच अब चीन ने तैनात किए दर्जनों युद्धपोत

गाजा में शांति उम्मीदों के बीच अब चीन ने तैनात किए दर्जनों युद्धपोत

Uncategorized
गाजा। पिछले दो साल से तबाही झेल रहे गाजा में शांति की उम्मीद जगी है। एक हफ्ते पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा प्रस्तावित 20 सूत्री प्लान के पहले चरण पर अब हमास ने भी अपनी हामी भर दी है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पहले ही ट्रंप के प्लान पर अपनी सहमति दे चुके हैं। इसके साथ ही गाजा पट्टी में अब हमले थमने और वहां शांति स्थापना की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसके साथ ही दोनों तरफ से बंधकों की रिहाई की आस भी जगी है लेकिन दुनिया में तीसरे मोर्चे पर एक नई जंग की आहट तेज हो गई है। दरअसल, सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि भारत के पड़ोसी देश चीन ने ताइवान के साथ बढ़ते तनाव के बीच यांग्त्जी नदी के मुहाने पर बड़ी संख्या में युद्धपोत तैनात कर दिए हैं। न्यूज वीक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वहां चीनी युद्धपोतों और पनडुब्बियों की तैनाती की यह एक दुर्लभ घटना है। इससे चीन और ताइ...
Bigg Boss 19: मालती चाहर ने बिछाए पत्ते, तान्या के निकले आंसू, ये देख भड़के घरवाले

Bigg Boss 19: मालती चाहर ने बिछाए पत्ते, तान्या के निकले आंसू, ये देख भड़के घरवाले

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के घर का माहौल अब पूरी तरह से बदल चुका है। इस शो में जब से क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर की एंट्री हुई है, घर की पूरी सत्ता ही बदल गई है। मालती पहले से ही 'बिग बॉस' और घरवालों के दिमाग की पूरी स्टडी करके आई हैं। इसी वजह से डे वन से ही लाइमलाइट में बनी हुई हैं। लेकिन मालती के निशाने पर सबसे पहले तान्या मित्तल आईं। वो तान्या को डराने से लेकर नीचा दिखाने तक का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रही हैं। कुछ ऐसा ही 'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट प्रोमो में देखा गया। मालती की बात सुनकर तान्या फूट-फूटकर रोने लगती हैं।मालती ने बिछाए तान्या के लिए पत्ते वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर मालती चाहर ने 'बिग बॉस 19' में एंट्री की है। शो में आने के बाद मालती को घर के सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। शो में वह बेझिझक लोगों से पंगा ले रही हैं। अब उन्होंने कु...
जब नशे में आए महेश भट्ट को मां ने कर दिया था लॉक, पूजा बोली….

जब नशे में आए महेश भट्ट को मां ने कर दिया था लॉक, पूजा बोली….

मनोरंजन
मुंबई। पूजा भट्ट का अपने परिवार खासकर पिता महेश भट्ट के साथ स्पेशल बॉन्ड है। अब अपने शो द पूजा भट्ट के लेटेस्ट एपिसोड में पूजा ने टूटे हुए घर में बड़े होने के दौरान देखी गई अशांति को याद किया और उस पल को भी याद किया जिसने उन पर छाप छोड़ी है। पूजा ने यह भी क्लीयर किया कि वह अपने पिता महेश को कभी जज नहीं कर सकती हैं।जब पिता को सुनायापूजा ने कहा, ‘मुझे याद है एक बार आपने मुझे एक इंसान से दूर रहने को कहा था और मैंने कहा था कि अगर ऐसा है तो आपको हमें छोड़ना नहीं चाहिए था। आपने कहा था सच में? मैं फिर चुप हुई और सोचा कि यह काफी मैनिपुलेटिव है।’महेश को कर दिया था बंदपूजा ने फिर अपनी मां किरण और पिता को लेकर कहा, ‘एक समय पर जब हम सिल्वरसैंड्स में थे, आप शराब पीकर आए थे और लड़खड़ाते हुए बालकनी में गए। वो मेरी मां के लिए बुरे सपने की तरह था इसलिए वह उठीं और आपको लॉक कर दिया। आप नॉक कर रहे थे और बोल र...

स्पिरिट और कल्कि 2898 एडी छोड़ने पर दीपिका पादुकोण ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 8 घंटे काम…

मनोरंजन
मुंबई। दीपिका पादुकोण पिछले कुछ समय से 8 घंटे की शिफ्ट की डिमांड को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऐसी खबरें भी आई हैं कि उन्होंने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट और प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी के सीक्वल को इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उनकी 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड पूरी नहीं हो रही थी। अब दीपिका ने खुद इस पर अपनी बात रखी है।क्या बोलीं दीपिकादीपिका ने कहा, ‘एक महिला होने के नाते, यदि यह दबावपूर्ण या कुछ और लगता है, तो ऐसा ही हो। एक महिला होने के नाते अगर यह दबावपूर्ण या कुछ और लगता है, तो ऐसा ही हो। लेकिन इसमें कोई सीक्रेट नहीं कि कई सुपरस्टार्स, मेल सुपरस्टार्स इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे काम करते आए हैं सालों से और इसकी कभी हेडलाइन नहीं बनी हैं।’कई स्टार्स करते हैं 8 घंटे काम दीपिका ने कहा, ‘मैं नाम नहीं लेना चाहती हूं जिससे बड़ा मुद्दा बने। लेकिन यह सब जानते हैं कि मेल एक्टर्स कई सालो...
सैफ अली खान को अफसोस अमृता सिंह के साथ नहीं चली शादी

सैफ अली खान को अफसोस अमृता सिंह के साथ नहीं चली शादी

मनोरंजन
मुंबई। सैफ अली खान ने करीना कपूर से पहले अमृता सिंह से शादी की थी। दोनों जब रिलेशन में थे तब अमृता जहां स्टार थीं, वहीं सैफ अपना करियर राइजिंग स्टार थे। सैफ और अमृता का जब तलाक हुआ तब दोनों के बीच कड़वाहट थी, लेकिन अब सैफ ने हाल ही में अमृता की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि अमृता का उनकी लाइफ में बड़ा कॉन्ट्रिब्यूशन रहा है। सैफ ने यह भी कहा कि भले ही उनकी शादी चली नहीं, लेकिन दोनों बच्चों के पिता बनने को लेकर वह खुश थे।अमृता मेरी लाइफ में महत्वपूर्ण रही हैं सैफ ने कहा, ‘मैंने काफी चीजें बोली हैं इसके बारे में और जाहिर सी बात है कि 21 साल काफी छोटी उम्र है और चीजें बदल जाती हैं। हमें पता था कि चीजें चलेंगी नहीं, लेकिन हमारे 2 प्यारे बच्चे हैं। मुझे नहीं पता मैंने कभी पहले ऐसा कहा हो, लेकिन अमृता मेरी लाइफ में काफी महत्वपूर्ण रही हैं। उन्होंने मुझे समझा है फिल्म इंडस्ट्री में मेरे नजरिए को...
MP: HC का बड़ा फैसला…. श्योपुर नगर पालिका की अध्यक्ष के काम करने पर लगाई रोक

MP: HC का बड़ा फैसला…. श्योपुर नगर पालिका की अध्यक्ष के काम करने पर लगाई रोक

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
ग्वालियर। हाई कोर्ट (High Court) की ग्वालियर खंडपीठ (Gwalior Bench) ने श्योपुर नगर पालिका (Sheopur Municipality) से जुड़ा एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने श्योपुर नगर पालिका की अध्यक्ष रेणु गर्ग (Municipal Council President Renu Garg) को अगले आदेश तक अपने पद पर काम करने से रोक दिया है। यह आदेश जस्टिस जीएस अहलूवालिया ने दिया, जिसे तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया। यह निर्णय एक याचिका पर सुनवाई के बाद आया है। बताया गया कि रेणु गर्ग की नगर पालिका अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का गजट नोटिफिकेशन अब तक प्रकाशित नहीं हुआ है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया था कि गजट प्रकाशन के बिना किसी भी व्यक्ति का अध्यक्ष पद पर कार्य करना कानूनी रूप से वैध नहीं है। सुनवाई के बाद उच्च न्यायालय ने कहा कि गजट नोटिफिकेशन का प्रकाशन चुनाव प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा है। इसके बिना कोई भी व्यक्ति वैधानिक रूप से प...
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए 3 बड़े समझौते, राजनाथ सिंह ने देखी F-35 की हवा में रीफ्यूलिंग

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए 3 बड़े समझौते, राजनाथ सिंह ने देखी F-35 की हवा में रीफ्यूलिंग

राष्ट्रीय
कैनबरा। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India and Australia) ने गुरुवार को अपने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग (Bilateral Defence Cooperation) और सैन्य इंटरऑपरेबिलिटी को और गहरा करने का संकल्प लिया। दोनों देशों ने तीन प्रमुख समझौतों (Three Major Agreements) पर हस्ताक्षर किए और ‘क्वाड’ देशों के बीच मौजूद रणनीतिक एकरूपता पर विश्वास जताया। यह बैठक उस समय हुई है जब ट्रंप प्रशासन यह संकेत दे रहा है कि अमेरिका अब चीन का मुकाबला करने वाली इंडो-पैसिफिक रणनीति में पहले जैसा निवेश नहीं करेगा। कैनबरा में हुई प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष रिचर्ड मार्ल्स ने गोपनीय सूचनाओं के आदान-प्रदान, पारस्परिक पनडुब्बी खोज और बचाव सहयोग के साथ-साथ संयुक्त स्टाफ वार्ता तंत्र की स्थापना से जुड़े तीन अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए। दोनों देश अब ...
इटली में बुर्का पहनने पर लाखों का जुर्माना…. मेलोनी सरकार ने संसद में पेश किया बिल

इटली में बुर्का पहनने पर लाखों का जुर्माना…. मेलोनी सरकार ने संसद में पेश किया बिल

Uncategorized
रोम। इटली की प्रधानमंत्री (Italian Prime Minister) जॉर्जिया मेलोनी ( Giorgia Meloni) की अगुवाई वाली दक्षिणपंथी पार्टी 'ब्रदर्स ऑफ इटली' (Right-wing party Brothers of Italy) ने संसद में एक विवादास्पद विधेयक पेश किया है, जो देशभर में सार्वजनिक स्थानों पर बुरका और निकाब (Burqa and Niqab) जैसे चेहरे को ढकने वाले परिधानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रावधान करता है। यह कदम 'इस्लामी अलगाववाद' और 'सांस्कृतिक अलगाव' को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। इसे मेलोनी सरकार ने 'धार्मिक कट्टरवाद' से जोड़ा है। विधेयक के तहत उल्लंघन करने वालों पर 300 से 3,000 यूरो (लगभग 26,000 से 2.6 लाख रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। यह विधेयक 8 अक्टूबर को संसद में पेश किया गया, जिसमें स्कूल, विश्वविद्यालय, दुकानें, कार्यालय और अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों पर चेहरे को पूरी तरह ढकने वाले कपड़ों पर रोक लगाने का ...
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने देर रात अचानक बुला ली मीटिंग…. उड़ी अधिकारियों की नींद

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने देर रात अचानक बुला ली मीटिंग…. उड़ी अधिकारियों की नींद

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। बुधवार की रात केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan) के एक अचानक वर्चुअल मीटिंग (Virtual meeting.) बुला ली। इसके बाद कृषि मंत्रालय के बड़े-बड़े अधिकारियों की नींद हराम हो गई। सूत्रों के अनुसार, बैठक का लिंक रात 10:30 बजे साझा किया गया और अधिकारियों को इसकी सूचना महज कुछ मिनट पहले दी गई। बैठक 10:45 बजे शुरू हुई जिसमें शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को दिल्ली में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस कार्यक्रम में पीएम द्वारा “पल्सेस मिशन” और “प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना” की शुरुआत की जानी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान ने बैठक के दौरान बुधवार को पूसा में आयोजित एक कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर असंतोष भी जताया। बताया जा रहा है कि उन्होंने अध...