MP में अब बच्चों के सिरप में निकले कीड़े, ग्वालियर के जिला अस्पताल का मामला….
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) के जिला अस्पताल (District Hospital) में बच्चों को दिए जाने वाले एक सिरप को लेकर हैरान करने वाली शिकायत सामने आई है। अस्पताल में इस्तेमाल की जा रही एक पीडियाट्रिक एंटीबायोटिक सिरप (Pediatric antibiotic syrup) की बॉटल में कीड़े निकलने की शिकायत मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। यह वाकया अस्पताल में भर्ती एक बच्चे को दवा देने के दौरान हुआ जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों को इसकी सूचना दी।
बताया जाता है कि जैसे ही शिकायत मिली अस्पताल में हड़कंप मच गया। जिला अस्पताल प्रबंधन सक्रिय हुआ। सिविल सर्जन डॉ. आरके शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एजिथ्रोमाइसीन सिरप के वितरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए। साथ ही दवा वितरण केंद्र पर रखी सभी 290 बोतलों को वापस स्टोर में जमा करा दिया गया।
अस्पताल सूत्रों के अन...









