Thursday, April 23खबर जो असर करे |
Shadow

तीन बार के पार्षद नरेश कारखुर ने बीजेपी छोड कांग्रेस की ली सदस्यता 

 मुरैना ! चंबल कॉलोनी पर विधायक दिनेश गुर्जर के समक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मधुराज तोमर एवं गजेंद्र जाटव अध्यक्ष शहर कांग्रेस के सामने भाजपा के तीन बार के पार्षद रह चुके नरेश कारखुर ने अपने दर्जनभर साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अध्यक्ष  ने कांग्रेस का पट्टा एवं फूल माला पहनकर नरेश कारखुर व उनके साथियों का स्वागत किया । कांग्रेस अध्यक्ष व्दय ने

आशा व्यक्त की सदस्यता ग्रहण करने के साथ आप कांग्रेस की नीति को अपनाते हुए संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।

 नरेश कारखुर ने अपने बयान में कहा मैं आज कांग्रेस पार्टी का दामन थाम कर अपने आप को गौरवान्वित  महसूस कर रहा हूं मैं विश्वास दिलाता हूं आज से तन मन धन के साथ कांग्रेस की नीति रीति को अपनाते हुए निष्ठा पूर्वक  कांग्रेस पार्टी का कार्य करूंगा और आगामी होने वाले चुनावों में पार्टी को विजय श्री प्राप्त कराने में अपना योगदान दूंगा ।

उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्टी के प्रवक्ता हरीश पाठक ने बताया कि सदस्यता ग्रहण करने पर पर कांग्रेस के वरिष्ठ लोगों ने नरेश कारखुर को शुभकामनाएं दी ।इनमें दिनेश गुर्जर विधायक , मधुराज तोमर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, गजेंद्र जाटव अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी , मुरेना  श्योपुर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सतपाल सिंह सिकरवार  दीपक शर्मा पूर्व  शहर जिला अध्यक्ष,  राधारमण डंडौतिया सभापति नगर निगम , विनीत कंसाना नेता प्रतिपक्ष नगर निगम , सुभाष सिंह सिकरवार पूर्व संगठन मंत्री ,हरीश पाठक प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी ,कुलदीप यादव संगठन महासचिव, रामू तोमर पूर्व जनपद अध्यक्ष अंबाह , रामदास, जितेंद्र सिंह डंगस अध्यक्ष जिला किसान कांग्रेस , विनोद शर्मा ब्लॉकअध्यक्ष उत्तर, रिंकू पचौरी   ब्लॉक अध्यक्ष पश्चिम ,फतेह राठौर, सुनील राठौर सहित अनेक कांग्रेस जन शामिल हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *