Thursday, April 23खबर जो असर करे |
Shadow

प्रेम प्रसंग में विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

:दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र के ग्राम तिघरा खिरिया में शुक्रवार रात 45 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रात करीब साढ़े 9 बजे महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर घर के पंखे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला का भांडेर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग था और शुक्रवार रात उससे हुए विवाद के बाद ही महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर परिजनों के आरोपों सहित सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है।

साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटकी

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान तिघरा खिरिया निवासी ममता (45) पत्नी राजेंद्र दोहरे के रूप में हई है।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे महिला ने घर के अंदर साड़ी का फंदा बनाया और पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर भांडेर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

परिजनों का आरोप- घर आए प्रेमी से हुआ था विवाद

परिजनों ने इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि भांडेर निवासी मोनू सेंगर से मृतका का लंबे समय से प्रेम संबंध था।

शुक्रवार रात मोनू घर आया था, जहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। परिजनों के हस्तक्षेप औरबीच-बचाव के बाद युवक मौके से चला गया, जिसके कुछ देर बाद ही महिला ने फांसी लगाकर यह कदम उठा लिया।

पुलिस बोली- सभी बिंदुओं पर की जा रही है जांच

भांडेर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। संबंधित व्यक्तियों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *