Thursday, April 30खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

ट्रंप टैरिफ के बीच मछुआरों को बड़ी राहत… ऑस्ट्रेलिया ने 8 साल बाद भारत से झींगा आयात को दी हरी झंडी

ट्रंप टैरिफ के बीच मछुआरों को बड़ी राहत… ऑस्ट्रेलिया ने 8 साल बाद भारत से झींगा आयात को दी हरी झंडी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। अमेरिका (America) ने भारत (Indi) से झींगा आयात (Shrimp Imports) पर भारी टैरिफ (Tariffs) लगाकर मछुआरों को मायूस कर दिया था, लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने इनके लिए नई उम्मीद जगा दी है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने आठ साल पहले भारत से झींगा आयात पर रोक लगा दी थी, लेकिन मंगलवार को इसने आंध्र प्रदेश से पहले आयात को मंजूरी दे दी है। 2017 के जनवरी के बाद ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार भारत से झींगा आयात की सशर्त मंजूरी दी है। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत से गए झींगा के कुछ कंसाइनमेंट में व्हाइट स्पॉट वायरस पाया था, और तब से उसने इसके आयात पर पाबंदी लगा रखी थी। भारत से झींगा मंगवाएगा ऑस्ट्रेलियाएक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के फैसले से सबसे ज्यादा आंध्र प्रदेश के मछुआरों पर असर पड़ेगा। क्योंकि, भारत से होने वाला 80% झींगा निर्यात यहीं से होता है, जिनमें से 70% तक अमेरिका भेजा जाता था। लेकि...
लाखों टन की नई खेप आने से चांदी संकट हुआ दूर … 6 दिन में 15 हजार रुपये टूटे दाम…

लाखों टन की नई खेप आने से चांदी संकट हुआ दूर … 6 दिन में 15 हजार रुपये टूटे दाम…

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पिछले हफ्ते लंदन (London) के मेटल मार्केट (Metal Market) में पैदा हुए चांदी (Silver) के संकट को अमेरिका और चीन (America and China) से आई चांदी की लाखों टन खेप ने दूर कर दिया है। विशेषज्ञों के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में अमेरिका से लगभग 467 मीट्रिक टन चांदी लंदन के बाजार में भेजी गई है। वहीं एक अन्य सूत्र का कहना है कि अमेरिका और चीन से मिलाकर कुल 1000 टन से ज्यादा चांदी लंदन की तिजोरियों में पहुंची है। बता दें चांदी के भाव पिछले 6 कारोबारी दिनों में करीब 15000 रुपये प्रति किलो टूटे हैं। यह राहत ऐसे समय में आई है, जब लंदन के सिल्वर मार्केट में चांदी की उपलब्धता की कमी के कारण सौदों को निपटाने को लेकर भारी दबाव देखा जा रहा था, जिससे चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखी जा रही थी। चांदी की उपलब्धता की इस कमी में भारतीय त्योहार धनतेरस ने भी भारी योगदान दिया। यहां पर भी चांदी ईटीएफ...
US: H-1B वीजा होल्डर्स को बड़ी राहत, स्टेटस बदलवाने के लिए नहीं लगेगा 1 लाख डॉलर का शुल्क

US: H-1B वीजा होल्डर्स को बड़ी राहत, स्टेटस बदलवाने के लिए नहीं लगेगा 1 लाख डॉलर का शुल्क

राष्ट्रीय
वाशिंगटन। अमेरिका (America) के सिटिजनशिप ऐंड इमिग्रेशन सर्विस (Citizenship and Immigration Service- USCIS) डिपार्टमेंट ने H-1B वीजा होल्डर्स (H-1B Visa Holders) को बड़ा राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि जिनके पास पहले से वीजा है उन्हें केवल स्टेटस बदलवाने के लिए 1 लाख डॉलर का शुल्क नहीं देना होगा। गाइडलाइन्स के मुताबिक एफ-1 वीजा वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों और एल-1 वीजा वाले प्रफेशनल्स को 1 स्टेटस बदलवाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा जिनके पास H-1B वीजा है उन्हें भी इसे रिन्यू करवाने के लिए 1 लाख डॉलर की फीस नहीं देनी पड़ेगी। बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 20 सितंबर को एच-1बी वीजा के लिए एक लाख डॉलर के शुल्क का ऐलान किया था। 21 सितंबर से एच-1बी वीजा अप्लाई करने वालों को इसके लिए 1 लाख डॉलर की फीस देनी पड़ रही है। ट्रंप के ऐलान के बाद यूएससीआईएस ने स्पष्ट कहा था कि जिन...
केदारनाथ धाम के कपाट कल भैया दूज से हो जाएंगे बंद… 6 माह तक होगी शीतकालीन पूजा

केदारनाथ धाम के कपाट कल भैया दूज से हो जाएंगे बंद… 6 माह तक होगी शीतकालीन पूजा

राष्ट्रीय
देहरादून। केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) के कपाट भैया दूज (Bhai Dooj) पर 23 अक्टूबर 2025, बुधवार को सुबह 8:30 मिनट पर बंद होंगे। इससे पहले भगवान शिव की समाधि पूजा (Samadhi Puja of Lord Shiva) की जाएगी। बदरी-केदार मंदिर समिति द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह समाधि पूजा के बाद विधि-विधान से कपाट बंद कर डोली शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। बदरी-केदार मंदिर समिति के अनुसार मध्य रात्रि से सुबह 4 बजे तक आम भक्त दर्शन करेंगे। इसके बाद पुन: 5 बजे से 6 बजे तक भगवान की समाधि पूजा की जाएगी। जिसमें बाबा केदार के स्वयंभू लिंग को भस्म, अनाज, फल, फूल, रुद्राक्ष, सफेद कपड़ा आदि से ढक दिया जाएगा। ठीक 6 बजे गर्भ गृह का द्वार बंद किया जाएगा। जबकि सुबह साढ़े 8 बजे परम्परानुसार पूर्वी द्वार (मुख्य द्वार) बंद कर दिया जाएगा। भगवान शिव की चल विग्रह डोली शीतकालीन ग...
MP: दिवाली पर खतरनाक स्टंटबाजी… मंदसौर में चलती कार और शाजापुर में स्कूटी पर फोड़े पटाखे

MP: दिवाली पर खतरनाक स्टंटबाजी… मंदसौर में चलती कार और शाजापुर में स्कूटी पर फोड़े पटाखे

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में दिवाली (Diwali) की रात अलग-अलग जगहों से चलते वाहनों से खतरनाक स्टंटबाजी (Dangerous stuntwork) की घटनाएं सामने आई हैं। मंदसौर ओर शाजापुर के दो वीडियो सामने आए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्टंटबाजों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों को भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने के लिए चेतावनी दी है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि चलते वाहनों से स्टंटबाजों की ओर से खतरनाक ढंग से पटाखे जलाए जा रहे हैं। एमपी में पहला मामला मंदसौर जिले (Mandsaur district) के पिपलियामंडी हाईवे पर लापरवाह कार चालक ने यातायात के नियम को ताक पर रख कार की छत पर जान जोखिम में डालकर पटाखे जलाए ओर इसके साथ ही दूसरा शख्स विडीयो बनाते दूसरे गेट से वुडओ बनते नजर आ रहा है। विडीयो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई ओर कार को जप्त कर चालक पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कि...
MP: छतरपुर में युवक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी… भाई की मौत से था दुखी

MP: छतरपुर में युवक ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी… भाई की मौत से था दुखी

मध्य प्रदेश, राज्य
छतरपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के छतरपुर जिले (Chhatarpur district) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। फोर लाइन पर बने एक निजी हॉटल (Private Hotel) में 25 साल के शख्स ने खुद को गोली (Shooting Himself) मारकर आत्महत्या कर ली। युवक ने सुसाइड से पहले दो वीडियो बनाए जो अब सोशल मिडिया पर वायरल हैं। मृतक अपने भाई की मौत से बेहद दुःखी था और इसी के चलते उसने यह घातक कदम उठाया। भाई की मौत सड़क हादसे में हुई थी। जानकारी के मुताबिक राजेश अपने भाई(बुआ के बेटे )की मौत का सदमा बर्दास्त नही कर सका और आत्महत्या कर ली। इससे पहले बनाए गए वीडियो में उसने कहा, हम फिर एक एक साथ जन्म लेंगे और लोग समझ जाएंगे की हम लोग आ गए हैं। वीडियो में पेड़ पहाड़ और नदी का जिक्र करते हुए कहा कि जैसे एक पेड़ दूसरे पेड़ के बिना, एक नदी दूसरी नदी के बिना नही रह सकती वैसे ही मैं भी उसके बिना नही रह सकता हूं। वो वहां अकेला...
Maharashtra: BMC चुनाव से पहले BJP में शामिल हो सकते हैं NCP के तीन पूर्व MLA

Maharashtra: BMC चुनाव से पहले BJP में शामिल हो सकते हैं NCP के तीन पूर्व MLA

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के सोलापुर जिले (Solapur district) में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) (Nationalist Congress Party - Ajit Pawar faction) के तीन पूर्व विधायकों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) (Bharatiya Janata Party (BJP) में शामिल होने की अटकलों से पवार खेमे में बेचैनी बढ़ गयी है। पार्टी ने सोलापुर जिले में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए पार्टी नेता और राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे (Dattatreya Bharana) को मंगलवार को जिले के प्रमुख नेताओं से चर्चा करने और उन्हें पार्टी में बने रहने के लिए मनाने के लिए भेजा है। हाल ही में राकांपा नेता और पूर्व विधायक राजन पाटिल, पूर्व विधायक यशवंत माने और माढा विधायक बबनराव शिंदे के पुत्र रणजीतसिंह शिंदे ने मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी। इस मुलाकात की एक तस्वीर वायरल होने के बाद अफवाहें फैल गई हैं क...
IRCTC होटल मामले में CBI ने खड़े किए एक दर्जन गवाह, लालू परिवार के खिलाफ देंगे गवाही

IRCTC होटल मामले में CBI ने खड़े किए एक दर्जन गवाह, लालू परिवार के खिलाफ देंगे गवाही

राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार विधानसभा चुनावों (Bihar Assembly Elections) से पहले लालू परिवार (Lalu family) पर संकट गहरा गया है। केंद्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) ने IRCTC होटल मामले में करीब एक दर्जन गवाहों की सूची अदालत को सौंपी है, जो पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद (Lalu Prasad), उनकी पत्नी राबड़ी देवी (Rabri Devi), बेटे तेजस्वी यादव और अन्य के खिलाफ मामले में उनकी कथित संलिप्तता के बारे में गवाही देंगे। CBI पहले ही इन गवाहों को औपचारिक नोटिस जारी कर चुकी है और उन्हें 27 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने को कहा है। उस दिन से इस मामले में ट्रायल शुरू होना है। सूत्रों के हवाले से ET की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि CBI इन गवाहों की गवाही बिना किसी सबूत के आधार पर जल्दी से पूरा करने की कोशिश करेगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उक्त गवाहों से पूछताछ के बाद, सीबीआई आरोपियों के खिलाफ अपने आरोपों को पुष्ट करने के लिए कुछ और ...
वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना से चिरकाल तक प्रेरणा देते रहेंगे शहीद पुलिस जवान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना से चिरकाल तक प्रेरणा देते रहेंगे शहीद पुलिस जवान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश
सरकार, पुलिस प्रशासन और सम्पूर्ण समाज है शहीदों के परिजन के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिस जवानों को अर्पित की भोपाल! मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीर पुलिस जवानों की शहादत को नमन करते हुए कहा कि यह दिवस प्रत्येक वर्दीधारी के लिए प्रेरणा का पुंज है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1959 की वह ठंडी सुबह आज भी हमारे मन में गहराई से अंकित है। लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स क्षेत्र में हमारे 10 वीर पुलिस जवानों ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनके बलिदान के उपरांत ही भारत में पुलिस स्मृति दिवस मनाने की परंपरा प्रारंभ हुई। हमारे वीर जवानों ने वर्ष 1959 में जिस अदम्य साहस के साथ चीन की हरकतों का सामना किया, वह 10 हजार जवानों के साहस के बराबर था। “हमारे लिए यह दिवस एक पर्व की तरह है, क्योंकि अपने कर्तव्य की बेदी पर प्राणों का उत्सर्ग, हमारे जवानों का स...
कुकुर तिहार: दिवाली पर कुत्तों की पूजा, फूलों की माला और ढेर सारा भोग

कुकुर तिहार: दिवाली पर कुत्तों की पूजा, फूलों की माला और ढेर सारा भोग

Uncategorized
काठमांडू। नेपाल में दिवाली के मौके पर कुकुर तिहार मनाया जा रहा है, जो कुत्तों का अनोखा उत्सव है। इस दिन कुत्तों को मृत्यु के देवता यम के दूत के रूप में सम्मान दिया जाता है। कुत्तों को फूलों की माला, रोटी और अन्य व्यंजन दिए गए। साथ ही, उनकी पूजा सिंदूर और फूलों से की गई। नेपाल पुलिस के कैनाइन डिवीजन में सर्विस में लगे कुत्तों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया, जैसे अपराधों को सुलझाने में सुराग ढूंढना और सबूत जुटाना। इन कुत्तों को माला, फूल, सिंदूर और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। नेपाल पुलिस के कैनाइन डिवीजन में सर्विस देने वाले कुत्तों ने मलबे में दबे लोगों को बचाने और विदेशी वीवीआईपी दौरों के दौरान सहायता मुहैया कराने में अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर डिवीजन ने शानदार प्रदर्शन करने वाले कुत्तों को पदक से सम्मानित किया, जिन्होंने अपराध सुलझाने, सबूत जुटाने, खोज व बचाव कार्यों और नशीले प...