Thursday, April 30खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

विनिर्माण इकाइयों की संख्या 4 लाख 26 हजार पहुंची

विनिर्माण इकाइयों की संख्या 4 लाख 26 हजार पहुंची

मध्य प्रदेश
भोपाल । मध्यप्रदेश में निवेश मित्र नीतियों और उद्योग समर्थित प्रावधानों के परिणाम स्वरूप पिछले तीन वर्षों में विनिर्माण इकाइयों की संख्या बढ़कर 4,26,230 तक पहुंच गई है। वर्ष 2022-23 में 67332 विनिर्माण एमएसएमई पंजीकृत हुई थी 2023-24 में 89,317 और 2024-25 में 1,13,696 हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में विनिर्माण क्षेत्र में नई इकाइयों की स्थापना को हर प्रकार से प्रोत्साहित कर रहे है। प्रदेश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों की संख्या भी बढ़ रही है। वर्तमान में प्रदेश में 20.43 लाख एमएसएमई इकाइयाँ है। इसमें 20.22 लाख सूक्ष्म उद्यम है, 19508 लघु उद्योग और 1178 मध्यम उद्यम हैं। एमएसएमई सेक्टर में 21% विनिर्माण श्रेणी की, 29% सेवा श्रेणी और 50% व्यवसाय श्रेणी की इकाइयां हैं। इस प्रकार एमएसएमई सेक्टर राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में 30% का योगदान दे रहा है। इस क्षेत्र में लगभग 66 हजार कर...
क्लासिक लीजेंड्स ‘अभी चलाएँ, 2026 में पैसा चुकाएँ’ 

क्लासिक लीजेंड्स ‘अभी चलाएँ, 2026 में पैसा चुकाएँ’ 

Uncategorized
जबलपुर: प्रामाणिक परफॉर्मेंस क्लासिक मोटरसाइकिलों को फिर से स्टाइल में लाने वाली कंपनी क्लासिक लीजेंड्स ने ग्राहकों के लिए 'अभी चलाएँ, 2026 में पैसा चुकाएँ' ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर के तहत राइडर्स आज ही अपनी सपनों की मोटरसाइकिल घर ले जा सकते हैं और इसकी ईएमआई 2026 से ही शुरू कर सकते हैं। देश की प्रमुख गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) में से एक, एलएंडटी फाइनेंस के साथ साझेदारी में शुरू किए गए इस ऑफर की बदौलत ब्रांड अपनी क्लासिक मोटरसाइकिलों को खरीदना अधिक सुलभ बना रहा है, जो इसकी मोटरसाइकिलिंग को और अधिक आनंददायक बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। खरीदार अब आवश्यक डाउन पेमेंट देने के बाद अपने पसंदीदा जावा, येज़्दी या बीएसए मोटरसाइकिल की डिलीवरी ले सकते हैं। लोन दिए जाने की तिथि के बाद पहले दो महीनों के लिए सिर्फ अर्जित ब्याज का भुगतान करना होगा, कोई मूल ईएमआई नहीं दे...
Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ कदम दूर पहुंची ‘कांतारा चैप्टर 1

Kantara Chapter 1 Box Office Collection: ‘छावा’ का रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ कदम दूर पहुंची ‘कांतारा चैप्टर 1

मनोरंजन
मुंबई। ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने 20वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाए रखी है. फिल्म ने दुनियाभर में 700 करोड़ पार कर लिए हैं और अब 'छावा' का रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब है. आइए टोटल कलेक्शन रिपोर्ट बताते हैं.ऋषभ शेट्टी की चर्चित पौराणिक फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का बॉक्स ऑफिस पर जादू अब भी बरकरार है. रिलीज के 20 दिन बाद भी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. मूवी अब 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘छावा’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ने से बस कुछ ही कदम दूर है. ऐसे में आइए आपको पूरा बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.20वें दिन की कमाई ने किया चौंकाने वाला असररिपोर्ट्स के अनुसार, ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के 20वें दिन (शाम 6 बजे तक) सभी भाषाओं में करीब ₹9.09 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई ₹544.24 करोड़ तक पहुंच गई है. र...
दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह, किसकी तरह दिखती हैं बेटी दुआ? जानिए फैंस की राय ?

दीपिका पादुकोण या रणवीर सिंह, किसकी तरह दिखती हैं बेटी दुआ? जानिए फैंस की राय ?

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
मुंबई। दिवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ का चेहरा दिखाकर फैंस को खुश कर दिया है। दीपिका और रणवीर के पोस्ट के बाद दुआ के साथ-साथ उनकी भी बचपन की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर बता रहे हैं कि उनके हिसाब से दुआ, दीपिका और रणवीर में से किसके जैसी दिख रही हैं।लोगों की राय सोशल मीडिया पेज इंस्टेंट बॉलीवुड ने दुआ के साथ दीपिका और रणवीर की बचपन की तस्वीर पोस्ट करते हुए लोगों से पूछा कि ‘बेबी दुआ का चेहरा किससे ज्यादा मिल रहा है – दीपिका या रणवीर?’ इस पोल में अब तक 5617 से ज्यादा लोगों ने वोट किया है जिसमें से 65% लोगों का मानना है कि दुआ अपनी मां दीपिका जैसी दिख रही हैं जबकि 35% लोगों ने कहा कि वह रणवीर सिंह पर गई हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कमेंट कर कह रहे हैं कि दुआ दोनों पर गई हैं। उनकी मुस्कान दीपिका की जैसी है और आंखें रणवीर जैसी।ए...
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बिल गेट्स का होगा कैमियो

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में बिल गेट्स का होगा कैमियो

मनोरंजन
मुंबई। स्मृति ईरानी के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे प्रभावशाली उद्योगपतियों में से एक बिल गेट्स कैमियो करने वाले हैं। जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा है, लेकिन ये सच है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल गेट्स और स्मृति ईरानी ने साथ में एक खास सेग्मेंट शूट किया है।वीडियो कॉल पर होगी बातचीत खास बात यह है कि बिल गेट्स सिर्फ एक झलक दिखाकर गायब नहीं होंगे, बल्कि वे तीन एपिसोड में नजर आएंगे। ईटाइम्स को शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कहानी में एक मोड़ ऐसा आएगा, जहां स्मृति ईरानी और बिल गेट्स वीडियो कॉल पर बातचीत करते हुए दिखेंगे। यह बातचीत सिर्फ एक सामान्य चैट नहीं होगी, बल्कि इसमें एक गंभीर सामाजिक संदेश छिपा होगा।किस विषय पर होंगे ये तीन एपिसोड्स? सूत्रों के मुताबिक, बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन लंबे समय से नवजात शिशुओं की मृत्यु दर...
सनी देओल की फिल्म गदर का काजी ने छोड़ दी फिल्‍म इंडस्ट्री,अब करता है ये काम

सनी देओल की फिल्म गदर का काजी ने छोड़ दी फिल्‍म इंडस्ट्री,अब करता है ये काम

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड के 90 के दशक में लीड हीरो के साथ साइड किरदार निभाने वाले करैक्टर आर्टिस्ट भी खूब मशहूर हुए। कुछ ऐसे एक्टर भी हुए जिनका नाम ऑडियंस को नहीं पता शायद लेकिन फिल्मों में उनके किरदारों को पसंद किया गया। एक ऐसा ही नाम है एक्टर इशरत अली का। आपको सनी देओल की फिल्म गदर का वो सीन तो याद ही होगा जब दारा सिंह से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाए जा रहे थे। इसी सीन में जो काजी के किरदार में थे वहीं हैं इशरत अली।स्पॉट बॉय से लेकर बड़े थिएटर तक मुंबई में जन्मे इशरत इंडस्ट्री में किसी को नहीं जानते थे, इसलिए शुरुआत एक स्पॉट बॉय के रूप में की। कैमरा यूनिट में असिस्टेंट्स का सामान उठाते-रखते इन्होंने फिल्म सेट की दुनिया को करीब से देखा और सीखा। फिर मौका मिला 1988 की फिल्म काल चक्र में काम करने का। इस फिल्म में उन्हें यशवंत कात्रे नाम के भ्रष्ट पॉलिटिशियन का किरदार मिला था। इशरत अपने नेगेटिव ...
ऑस्ट्रेलियाई PM संग PC कर रहे थे ट्रंप, कैमरामैन को देख करने लगे याए,ओए

ऑस्ट्रेलियाई PM संग PC कर रहे थे ट्रंप, कैमरामैन को देख करने लगे याए,ओए

अंतरराष्ट्रीय
……..वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार को वाइट हाउस में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री संग द्विपक्षीय समझौते पर दस्तखत करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेन्स कर रहे थे। उन्होंने अभी बोलना ही शुरू किया था कि अचानक वह याए, ओए, ओए करने लगे। दरअसल, वह इन शब्दों के जरिए एक कैमरामैन का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाह रहे थे, जो वाइट हाउस के कैबिनेट रूम में लगे 400 साल पुराने शीशे से टकराने जा रहा था। जब कैमरामैन गलती से उस शीशे से टकरा गया तो ट्रंप ने बीच में ही अपनी बात रोककर उस कैमरामैन को फटकार लगाना शुरू कर दिया। इससे वाइट हाउस का एक बेहद अहम प्रेस इवेंट उस समय कुछ देर के लिए शोर-शराबे और मजाक में तब्दील हो गया। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज उनके बगल में ही बैठे थे, जिनके साथ ट्रंप ने 8.5 अरब डॉलर के नए महत्वपूर्ण खनिज सौदे पर दस्तखत किए थे।यह शीशा 400 साल पुराना है ट्रं...
जापान की नई पीएम ताकाइची बोंली बिना थके घोड़े की तरह काम करना होगा

जापान की नई पीएम ताकाइची बोंली बिना थके घोड़े की तरह काम करना होगा

अंतरराष्ट्रीय
ताइपे। जापान की संसद ने मंगलवार को अति रुढ़िवादी साने ताकाइची को देश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में चुना। बतौर प्रधानमंत्री पहले भाषण में ताकाइची ने कामकाज पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैं सभी से कह रही हूं कि काम कीजिए। एकदम घोड़े की तरह से काम कीजिए। ताकाइची ने यह बातें लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्यों को संबोधित करते हुए यह बात कही। ताकाइची ने कहा कि मैं अपने वादे पूरी करूंगी। हम केवल सभी पीढ़ियों को आपस में जोड़कर और सभी के सहयोग से ही आगे बढ़ सकते हैं। बिना थके काम करना होगाजापान की नई प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं खुद वर्क-लाइफ बैलेंस की हिमायती नहीं हूं। मैं सिर्फ काम, काम और काम करने के लिए आई हूं। उन्होंने जापान के पुननिर्माण पर जोर दिया। ताकाइची ने कहा कि बिना थके अपनी एक्सपर्टीज पर काम करना होगा। मैं भी इस दिशा में काम कर रही हूं तो आप लोग मुझे गाइड कीजिए। प्रधानमंत्री...
चीन में एक ही दिन कई रेस्टोरेंट के खाने में मिले इंसानी दांत; फूड सेफ्टी को लेकर लोगों में चिंताएं

चीन में एक ही दिन कई रेस्टोरेंट के खाने में मिले इंसानी दांत; फूड सेफ्टी को लेकर लोगों में चिंताएं

अंतरराष्ट्रीय
वीजिंग। अपने खान-पान की आदतों को लेकर चीन अक्सर चर्चा में रहता है। अब हाल ही में चीन से कुछ ऐसे नए मामले आए हैं, जिसे सुनकर आपका मन भी विचलित हो सकता है। दरअसल चीन में एक साथ अलग-अलग जगहों पर लोगों को खाने में इंसानी और नकली दांत मिलने के मामले सामने आए हैं। इससे देशभर में फूड सेफ्टी को लेकर बड़ी चिंताएं खड़ी हो गई हैं। पहला मामला चीन के जिलिन प्रांत का है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट (SCMP) की रिपोर्ट के मुताबिक 13 अक्टूबर को यहां एक महिला एक आउटडोर स्टॉल से पहुंची। महिला ने बताया कि उसने अपने बच्चे के लिए सॉसेज खरीदा। हालांकि सॉसेज में उसे तीन इंसानी दांत की एक कतार जैसी चीज मिलने पर वह दंग रह गई। शुरुआत में वेंडर ने यह मानने से इनकार किया कि सॉसेज में दांत थे, लेकिन बाद में लोकल मार्केट सुपरविजन अधिकारियों के दखल के बाद उसने माफी मांग ली। मामला यही नहीं रुका। उसी दिन एक और मामला गुआ...
देश में तेजी से बढ़ रही सोना गिरवी रखकर लोन लेने वालों की संख्या, 5 माह में भारी इजाफा

देश में तेजी से बढ़ रही सोना गिरवी रखकर लोन लेने वालों की संख्या, 5 माह में भारी इजाफा

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देशभर में सोने के आभूषणों को गिरवी रखकर लोन (Taking Loans against Gold Jewellery) लेने वालों की संख्या (Number of People) में तेजी से बढ़ोतरी (Rapid Increase) हो रही है। रिजर्व बैंक (Reserve Bank) के आंकड़ों से पता चलता है कि पांच महीने के अंदर गोल्ड लोन में करीब 97,079 हजार करोड़ रुपये की तेज लोन बढ़ोतरी हुई है। वहीं, सालाना आधार पर अगस्त माह में 117.8 प्रतिशत की उल्लेखनीय उछाल आया है। रिजर्व बैंक द्वारा जारी मासिक रिपोर्ट से पता चलता है कि बीते वर्ष अगस्त तक कुल 1,40,393 करोड़ का गोल्ड लोन बांटा गया था, जो इस साल अगस्त तक बढ़कर 3,05,814 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सालाना आधार पर इसमें 117.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, दूसरी श्रेणियों जैसे पर्सनल लोन, वाहन लोन, एजुकेशन लोन, क्रेडिट कार्ड बकाया, आवास लोन और एफडी के विरुद्ध लोन की वृद्धि दर सीमित रही है। एक माह ...