Thursday, April 30खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

नई फिल्म के टाइटल और पोस्टर के साथ लौटा प्रभास का जबरदस्त अवतार

नई फिल्म के टाइटल और पोस्टर के साथ लौटा प्रभास का जबरदस्त अवतार

मनोरंजन
पैन-इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर प्रशंसकों को एक शानदार तोहफा दिया है। अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म का टाइटल और पहला पोस्टर जारी कर दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर चल रही अटकलों पर अब विराम लग गया है। यह फिल्म प्रभास के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक बताई जा रही है, जिसका निर्देशन हनु राघवपुडी कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह एक पीरियड-एक्शन ड्रामा है जिसमें प्रभास एक स्वतंत्रता सेनानी के किरदार में नज़र आएंगे। फिल्म का नाम और पहला लुक हुआ जारी जैसा कि उम्मीद जताई जा रही थी, फिल्म का आधिकारिक नाम 'फौजी' रखा गया है। निर्माताओं ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा, पद्मस्तुः विजयी पार्थः पाण्डवपक्षे संस्थित कर्णः। गुरुविरहितः एकलव्यः जन्मनैव च श्रेष्ठ एषः॥ प्रभासहनु, फौजी हमारे इतिहास के छिपे हुए अध्यायों ...
अर्जुन कपूर ने पूर्व गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को दी जन्मदिन की बधाई

अर्जुन कपूर ने पूर्व गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा को दी जन्मदिन की बधाई

मनोरंजन
बॉलीवुड की स्टाइल आइकॉन और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा 23 अक्टूबर को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर उन्हें पूरे देश और दुनिया से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं। ऐसे में उनके पुराने साथी और अभिनेता अर्जुन कपूर भी पीछे कैसे रह सकते थे। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर मलाइका को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक बेहद खास और दिल को छू लेने वाला संदेश शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। याद दिला दें कि अर्जुन और मलाइका लगभग 5 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और भले ही अब दोनों अपने-अपने रास्तों पर हैं, लेकिन इस पोस्ट से साफ दिखाई दे रहा है कि उनके बीच दोस्ताना रिश्ता आज भी कायम है। अर्जुन की पोस्ट में दोस्ती और शुभकामनाओं का संदेश अर्जुन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका की पेरिस टूर के दौरान की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, जन्मदिन की बधाई हो मलाइका। ह...
ट्रंप के इस कदम से डर गया ड्रैगन, चीनी कंपनियों ने रूसी तेल खरीदना किया बंद !

ट्रंप के इस कदम से डर गया ड्रैगन, चीनी कंपनियों ने रूसी तेल खरीदना किया बंद !

Uncategorized
वाशिंगटन।। अमेरिका ने हाल ही में रूस की 2 सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर बैन लगा दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को रूस की 2 सबसे बड़ी तेल कंपनियों रोसनेफ्ट और लुकोइल पर नए प्रतिबंधों की घोषणा की है। रूस को यूक्रेन जंग रोकने का दबाव बनाने के लिए अमेरिका द्वारा उठाए गए इस कदम से अब चीन पीछे हटता हुआ नजर आ रहा है। रॉयटर्स ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि अमेरिकी प्रतिबंधों के बाद चीन की सरकारी तेल कंपनियों ने रूसी तेल की खरीददारी रोक दी है। सूत्रों ने गुरुवार को बताया है कि चीन की प्रमुख कंपनियों, पेट्रोचाइना, सिनोपेक, सीएनओओसी और झेनहुआ ​​ऑयल ने रूसी तेल की आयात बंद करने का फैसला लिया है। अगर दावा सही हुआ तो यह रूस के लिए बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है और रूस के मुनाफे पर भी इसका बड़ा असर होगा। जानकारी के मुताबिक चीन के इस कदम से रूस के तेल की मांग में भारी गिराव...
EU : यूक्रेन को व्यापक सैन्य सहायता के बाद अब मुआवजा देने की योजना…

EU : यूक्रेन को व्यापक सैन्य सहायता के बाद अब मुआवजा देने की योजना…

Uncategorized
कीव। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russo-Ukrain War) को मध्यस्थता के प्रयासों के बावजूद थामने में नाकामयाबी मिली। इसी दौरान यूरोपीय संघ (European Union) ने कीव को व्यापक सैन्य सहायता प्रदान की। अब ईयू के शीर्ष नेता एक नई रणनीति पर विचार कर रहे हैं। वे यूक्रेन को मुआवजा देने की योजना बना रहे हैं। इस क्षतिपूर्ति की रकम जुटाने के लिए वे रूस के जमे हुए संपत्तियों से प्राप्त धनराशि का उपयोग कर सकते हैं। ताकि यूक्रेन रूसी संपत्तियों (Russian properties) से प्राप्त संभावित 140 अरब यूरो (162 अरब अमेरिकी डॉलर) के ऋण का उपयोग केवल यूरोपीय हथियार खरीदने के लिए करे, जबकि अन्य सदस्य देश कीव को इस धनराशि को खर्च करने की पूरी स्वतंत्रता देने का समर्थन करते हैं, जिसमें अमेरिका से हथियार खरीदना भी शामिल है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रांस, जर्मनी और इटली के साथ मिलकर, इस धनराशि को अमेरिकी हथियार आपूर्तिकर्ताओं...
ASEAN समिट में शामिल होने के लिए मलेशिया नहीं जाएंगे PM मोदी, वर्चुअली करेंगे संबोधित

ASEAN समिट में शामिल होने के लिए मलेशिया नहीं जाएंगे PM मोदी, वर्चुअली करेंगे संबोधित

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आसियान समिट (ASEAN Summit) में हिस्सा लेने के लिए मलेशिया (Malaysia.) नहीं जा रहे हैं। खुद मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम (Malaysian Prime Minister Anwar Ibrahim.) ने इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी है। उन्होंने गुरुवार सुबह ही पोस्ट करके लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी आसियान समिट को वर्चुअली संबोधित करेंगे। उन्होंने लिखा है कि पीएम नरेंद्र मोदी के एक सहयोगी से बात हुई है, जिसमें मलेशिया औऱ भारत के बीच संबंधों को मजबूत करने की बात हुई है। अनवर इब्राहिम ने ट्वीट किया कि मेरी पीएम मोदी के एक करीबी सहयोगी से बात हुई है। इस दौरान हमने तय किया कि भारत और मलेशिया कारोबार एवं निवेश के मामले में एक मजबूत सहयोगी बने रहेंगे। इसके अलावा तकनीक, शिक्षा, सुरक्षा के मसले पर भी हम सहयोग करेंगे। अनवर ने कहा कि भारत में दीपावली उ...
लाइमलाइट से दूर रहती है जिम्मी शेरगिल की पत्नी… जस्टिन बीबर से होती है बेटे वीर की तुलना

लाइमलाइट से दूर रहती है जिम्मी शेरगिल की पत्नी… जस्टिन बीबर से होती है बेटे वीर की तुलना

मनोरंजन
मुम्बई। भारतीय फिल्म जगत (Indian film Industry) के जाने-माने सितारे जिम्मी शेरगिल (Jimmy Shergill.) को तो सभी जानते हैं, लेकिन उनके परिवार के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए उनकी पत्नी मिलवाते हैं। वे लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वहीं बेटे वीर की जस्टिन बीबर से तुलना होती है। जिम्मी शेरगिल की वाइफ का नाम प्रियंका पूरी (Wife Priyanka Puri) है। उनकी पहली मुलाकात 1996 में दिल्ली में हुई एक शादी में हुई थी। उस वक्त जिम्मी अपनी फिल्म 'माचिस' की वजह से चर्चा में थे। फिल्म ‘मोहब्बतें’ बनी प्यार की वजहसाल 2000 में रिलीज हुई ‘मोहब्बतें’ जिम्मी के लिए लकी साबित हुई। उन्हें फेम मिला और प्रियंका को उनसे प्यार हो गया। प्रियंका ने 'माेहब्बतें' देखने के बाद अपने माता-पिता से कहा था – “यही मेरा पति बनेगा।” 5 साल का रिलेशनशिपदोनों ने शादी से पहले करीब पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया। इस दौरान जिम्म...
CG: बेटी को स्कूटी दिलाने के लिए एक बोरी सिक्के लेकर शोरूम पहुंचा किसान… देखें वीडियो

CG: बेटी को स्कूटी दिलाने के लिए एक बोरी सिक्के लेकर शोरूम पहुंचा किसान… देखें वीडियो

राज्य, राष्ट्रीय
जशपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जशपुर (Jashpur) से दिल को छू लेने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक किसान परिवार (Farmer family) स्कूटी खरीदने (Scooter Buy) शोरूम (Showroom) पहुंचा। उसके हाथ में बोरी थी, जिसमें पाई पाई करके जमा की गई उसके मेहनत की कमाई थी। बोरी में सिक्के भरे थे, पूरे 40000 के। किसान भाई अपनी प्यारी बेटी के लिए स्कूटी खरीदने आया था। एक साथ इतने सिक्के देखकर शोरूम का स्टाफ चौंका जरूर, लेकिन फिर किसान पिता के स्नेह और इच्छाशक्ति को देखकर खुश भी हुए। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक केसरा गांव के रहने वाले किसान बजरंग राम भगत बेटी चंपा के लिए स्कूटी खरीदने शोरूम पहुंचे थे। स्कूटी के लिए जमा की गई रकम में 40 हजार रुपये के सिक्के भी थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शोरूम पहुंचकर बजरंग राम भगत ने पूछा- हम स्कूटी खरीदना चाहते हैं, इसके लिए सिक...
MP: ग्वालियर में कार्बाइड गन के इस्तेमाल और खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध

MP: ग्वालियर में कार्बाइड गन के इस्तेमाल और खरीद-बिक्री पर प्रतिबंध

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
ग्वालियर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में कार्बाइड गन (देशी पटाखा गन) (Carbide gun -Indigenous firecracker gun) से घायल होने के कई मामले सामने आए हैं। अंचल में तीन दिन में 19 युवा इस गन से निकलने वाली चिंगारी और बारूद से घायल हुए हैं। इसे देखते हुए ग्वालियर जिला प्रशासन (Gwalior District Administration) ने जिले में कार्बाइड गन और प्लास्टिक पाइप समेत अन्य खतरनाक उपकरणों के निर्माण और खरीद बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। अब जिले में कार्बाइड गन और प्लास्टिक पाइप गन का इस्तेमाल प्रतिबंधित होगा। ग्वालियर के मुरार स्थित जिला अस्पताल, जेएएच और रतन ज्योति नेत्रालय में आतिशबाजी से घायल होने के सबसे ज्यादा केस आए हैं। बुधवार को आठ ऐसे घायलों का ऑपरेशन किया गया है, लेकिन ऑपरेशन कितना सफल रहा और रोशनी कितनी हद तक लौट पाएगी यह अभी नहीं बताया जा सकता है। भि...
Bihar Elections: दूसरे चरण में 122 सीटों पर 1302 प्रत्याशी आजमाएंगे अपना भाग्य, वोटिंग 11 नवंबर को

Bihar Elections: दूसरे चरण में 122 सीटों पर 1302 प्रत्याशी आजमाएंगे अपना भाग्य, वोटिंग 11 नवंबर को

राष्ट्रीय
पटना। बिहार विधानसभा (Bihar Elections) के दूसरे चरण (Second phase) में 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों (122 Assembly Constituencies) में होने वाले चुनाव में कुल 1302 उम्मीदवार (1302 candidates) चुनाव मैदान में होंगे और एक दूसरे का मुकाबला करेंगे। गुरुवार को नाम वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित थी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार 70 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया है। नाम वापसी करने वाले दलीय नेताओं में कांग्रेस के प्रत्याशी ने वारसलीगंज और प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र से तो वीआइपी के प्रत्याशी ने बाबूबरही विधानसभा क्षेत्र से नाम वापस ले लिया है। दूसरे चरण में कुल 1761 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें 1372 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र स्वीकृत किए गए जबकि 389 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र रद्द कर दिया गया। बता दें कि दूसरे चरण में 11 नवंब...
Bihar Elections: PM मोदी आज समस्तीपुर-बेगूसराय में… अमित शाह और नड्डा भी करेंगे बिहार में रैली

Bihar Elections: PM मोदी आज समस्तीपुर-बेगूसराय में… अमित शाह और नड्डा भी करेंगे बिहार में रैली

पॉलिटिक्स, राज्य, राष्ट्रीय
पटना। बिहार (Bihar) में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) (Bharatiya Janata Party (BJP) का धुआंधार प्रचार अभियान शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah), भाजपा के दोनों ही शीर्ष नेता शुक्रवार को बिहार में चुनावी रैलियां करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जननायक कर्पूरी ठाकुर की धरती से अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वहीं, शाह की भी दो जगहों पर जनसभाएं होंगी। साथ ही, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिहार दौरे पर हैं। शुक्रवार को उनका हाजीपुर में कार्यक्रम है। पीएम मोदी की शुक्रवार को पहली सभा समस्तीपुर में और दूसरी बेगूसराय में होगी। इस दौरान प्रधानमंत्री एनडीए उम्मीदवारों के के लिए लोगों से समर्थन मांगेंगे। साथ ही एनडीए कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार करेंगे। वहीं, विप...