Thursday, April 30खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

US: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी… साइकिल सवार ने दूसरे शख्स को मारी गोली

US: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पास गोलीबारी… साइकिल सवार ने दूसरे शख्स को मारी गोली

Uncategorized
वॉशिंगटन। अमेरिका (America) की प्रतिष्ठित हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (Harvard University) के पास शुक्रवार को गोलीबारी (Firing) की घटना हुई है। एक साइकिल सवार (Cyclist) शख्स ने दूसरे व्यक्ति पर गोली चला दी। पुलिस द्वारा संदिग्ध की तलाश की जा रही है। गोलीबारी की घटना के बाद यूनिवर्सिटी ने बयान जारी किया है। उसने वेबसाइट पर लिखा, ''कैम्ब्रिज पुलिस (Cambridge Police) रिपोर्ट कर रही है कि साइकिल पर सवार एक अनजान आदमी ने अभी-अभी शर्मन स्ट्रीट पर एक दूसरे आदमी को गोली मारी है। संदिग्ध साइकिल पर गार्डन स्ट्रीट की तरफ जा रहा है। कृपया उस इलाके से बचें और सुरक्षित जगह पर रहें।” यूनिवर्सिटी ने कुछ समय के लिए सुरक्षित जगह पर रहने का ऑर्डर जारी किया था, जिसे बाद में हटा लिया गया। पुलिस ने कहा कि अभी तक किसी की पहचान नहीं हुई है, और लोगों की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है। जैसे ही और जानकारी मिलेगी, दी जाए...
सोना-चांदी में गिरावट जारी… गोल्ड 2704 रुपये हुआ सस्ता, Silver के दाम 3432 रुपये लुढ़के

सोना-चांदी में गिरावट जारी… गोल्ड 2704 रुपये हुआ सस्ता, Silver के दाम 3432 रुपये लुढ़के

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Prices) में गिरावट (Decline) का दौर जारी है। शुक्रवार को एक बार फिर से गोल्ड और सिल्वर (Gold and Silver) का भाव नीचे लुढ़क गया। एमसीएक्स में गोल्ड फ्यूचर का भाव 2704 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से लुढ़ककर 121400 रुपये पर आ गया। मुनाफावसूली (Profit booking) की वजह से बीते 6 कारोबारी दिन में से 4 कारोबारी दिन को गोल्ड की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं, बीते 9 हफ्ते में पहली बार कोई हफ्ता ऐसा गया है जब गोल्ड का रेट नीचे गिरा है। चांदी भी हुई सस्तीगोल्ड का वाला ट्रेंड चांदी में भी देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स सिल्वर फ्यूचर 3432 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता हो गया है। यानी यह 2.3 प्रतिशत तक टूट शुक्रवार को टूट गया है। इस गिरावट के बाद चांदी का भाव 145080 रुपये प्रति किलोग्राम तक आ गया। चांदी भी बीते कुछ सत्रों के दौरान काफी दबाव में है। जि...
पेरिस के म्यूजियम में चोरी… महज 4 मिनट में 102 मिलियन डॉलर के गहने उड़ा ले गए चोर

पेरिस के म्यूजियम में चोरी… महज 4 मिनट में 102 मिलियन डॉलर के गहने उड़ा ले गए चोर

Uncategorized
पेरिस। पेरिस (Peris) के लूव्र म्यूजियम (Louvre Museum) से जिस तरह से महज चार मिनट में चोरी हुई है, उससे सुरक्षा एजेंसियां भी हैरान हैं। दिनदहाड़े इस तरह की चोरी ने सुरक्षा एजेंसियों को भी हिलाकर रख दिया है। इस चोरी का एक और वीडियो (Video) सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे संग्रहालय की पिछली दीवार की ओर खड़ी ट्रक लिफ्ट के सहारे चोर नीचे उतर रहे हैं। इससे पता चलता है कि कुछ इसी तरह वे संग्रहालय में दाखिल भी हुए होंगे। जानकारी के मुताबिक चोर संग्रहालय से 8 कीमती आभूषण (8 Precious Jewelery) चुरा ले गए थे। वीडियो में देखा गया कि दो चोर पीछे की तरफ लगी हाइड्रोलिक लिफ्ट से उतर रहे हैं। इस लिफ्ट को मेंटिनेंस के काम के लिए लगाया गया था। चुराए गए गहनों की कीमत 102 मिलियन डॉलर (Price: $102 million) आंकी गई है। दूसरी ओर ये सारे आभूषण ऐतिहासिक धरोहर में शामिल थे। बता दें कि इसी संग्रहालय म...
MP: छतरपुर में मस्जिद में घुसकर धार्मिक दस्तावेज जलाने का प्रयास… जांच में जुटी पुलिस

MP: छतरपुर में मस्जिद में घुसकर धार्मिक दस्तावेज जलाने का प्रयास… जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
छतरपुर। एमपी (MP) के छतरपुर जिले (Chhatarpur district) में असामाजिक तत्वों की ओर से माहौल खराब करने की कोशिश की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि छतरपुर जिले (Chhatarpur district) के हरपालपुर थाना क्षेत्र (Harpalpur police station area) के इमलिया गांव में कुछ असामाजिक तत्व गुरुवार देर को मस्जिद (Mosque) में घुस गए। इन लोगों ने मस्जिद में रखे कुछ धार्मिक दस्तावेज (Religious Documents) जलाने की कोशिश की। इस घटना सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। छतरपुर के एसपी अगम जैन ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 23-24 अक्टूबर की दरम्यानी रात छतरपुर जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के इमलिया गांव में माहौल खराब करने की कोशिश की एक घटना हुई। इसमें कुछ लोगों ने एक मस्जिद में धार्मिक दस्तावेजों को जलाने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तु...
कुरनूल में चलती बस में लगी आग, 20 यात्रियों की मौत… मोबाइल की बैटरी फटने से हुआ हादसा

कुरनूल में चलती बस में लगी आग, 20 यात्रियों की मौत… मोबाइल की बैटरी फटने से हुआ हादसा

राज्य, राष्ट्रीय
कुरनूल। आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के कुरनूल में बस हादसा (Kurnool Bus Accident) कैसे हुआ, कैसे आग लगी और कैसे बस में विस्फोट हुआ? इन सबको लेकर जांच में अहम जानकारियां सामने आई हैं. फोरेंसिक विशेषज्ञों (Forensic Experts) का कहना है कि चिन्नाटेकुर के पास वेमुरी कावेरी ट्रैवल्स की बस में लगी आग कोई साधारण दुर्घटना नहीं थी. उन्होंने मूल रूप से यह पहचाना है कि लगेज केबिन में रखे सैकड़ों मोबाइल फोन में विस्फोट के कारण आग तेजी से फैली, जिससे मरने वालों की संख्या में वृद्धि हुई. बता दें कि कुरनूल बस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई. यह घटना शुक्रवार तड़के की है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना तब हुई जब बस आगे चल रहे एक दोपहिया वाहन से टकरा गई. बाइक का तेल टैंक का ढक्कन उड़ गया और पेट्रोल लीक होने लगा. जैसे ही बस ने बाइक को कुछ दूर तक घसीटा, सड़क पर चिंगारियां उठने लगीं. उसी समय पेट्रोल म...
MP: जबलपुर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर डबल मर्डर, छोटे भाई ने की बड़े भाई और भाभी की हत्या

MP: जबलपुर में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर डबल मर्डर, छोटे भाई ने की बड़े भाई और भाभी की हत्या

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में प्रॉपर्टी विवाद (Property dispute) को लेकर दोहरा हत्याकांड सामने आया है। यहां दादा के जमीन पर अपना हक मांगने पहुंचे छोटे भाई ने बड़े भाई (Elder Brother) और भाभी (Sister-in-law.) की चाकू से कई बार वार कर हत्या कर दी और फिर वहां से चाकू लहराते हुए फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। इस दौरान पुलिस ने मृतको का मर्ग कायम कर पंचनामा बना कर लाश को पीएम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। और फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। जबलपुर जिले के घमापुर थाना क्षेत्र बल्दी कोरी दफाई में शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब दिन दहाड़े दोहरे ह्त्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने से दो भाइयों के बीच प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इस दौरान कई ...
उप मुख्यमंत्री ने हमीदिया अस्पताल में कार्बाइड गन से प्रभावित युवाओं एवं बच्चों का हाल जाना

उप मुख्यमंत्री ने हमीदिया अस्पताल में कार्बाइड गन से प्रभावित युवाओं एवं बच्चों का हाल जाना

मध्य प्रदेश
दोषियों पर होगी कठोर वैधानिक कार्रवाई भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने हमीदिया चिकित्सालय भोपाल पहुँचकर कार्बाइड गन से दुर्घटनाग्रस्त युवाओं और बच्चों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली और उनके उपचार की सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों ने जानकारी दी कि दुर्घटना में घायल कुल 37 मरीजों में से 32 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि 5 मरीजों का उपचार अभी जारी है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सभी मरीजों को सर्वोत्तम चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और निरंतर निगरानी रखी जाए। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि अवैध रूप से पटाखा निर्माण या विस्फोटक सामग्री रखने वालों की सघन जांच की जा रही है। दोषियों पर कठोर...
रूस की फ्रीज संपत्तियों से यूक्रेन को दो साल की आर्थिक मदद देगा यूरोपीय संघ

रूस की फ्रीज संपत्तियों से यूक्रेन को दो साल की आर्थिक मदद देगा यूरोपीय संघ

Uncategorized
ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन को अगले दो वर्षों तक वित्तीय सहायता देने के सिद्धांत पर सहमति जताई है। ईयू काउंसिल के प्रमुख एंटोनियो कोस्टा ने गुरुवार को कहा कि यह निर्णय बेल्जियम के विरोध के बावजूद लिया जाएगा, जिसने रूस की जमी हुई संपत्तियों का उपयोग करने की योजना को लेकर आपत्ति जताई है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस योजना को “जीवन बचाने वाला कदम” बताया और कहा कि रूस की अचल संपत्तियों से प्राप्त 140 अरब यूरो (163.3 अरब डॉलर) की राशि से यूक्रेन को तत्काल सहायता मिल सकेगी। हालांकि, बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डे वेवर ने इस योजना को लेकर तीन शर्तें रखीं — पहला, किसी भी कानूनी कार्रवाई की लागत सभी ईयू देशों को मिलकर उठानी होगी; दूसरा, यदि रूस की संपत्तियों को लौटाना पड़ा तो आर्थिक जिम्मेदारी साझा की जाएगी; और तीसरा, अन्य देशों में रखी रूसी संपत्तियों को ...
शादी के 9 साल बाद पिता बनने वाले हैं गायक बेनी दयाल

शादी के 9 साल बाद पिता बनने वाले हैं गायक बेनी दयाल

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
बॉलीवुड के मशहूर और ऊर्जावान गायक बेनी दयाल के घर जल्द ही खुशियों की दस्तक होने वाली है। सिंगर ने अपनी पत्नी कैथरीन के साथ सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा पोस्ट शेयर करते हुए यह गुड न्यूज दी है कि वह दोनों जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और इंडस्ट्री के उनके करीबियों ने उन्हें बधाइयों से सराबोर कर दिया है। पोस्ट में कैथरीन का खूबसूरत मैटरनिटी फोटोशूट देखने को मिला, जिसमें वह बेनी दयाल के साथ बेहद प्यारे अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में बेनी अपनी पत्नी के पास खड़े हैं और उनके हाथ में सोनोग्राफी रिपोर्ट है, जिसे देखकर उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही है। दोनों के बीच की बॉन्डिंग और आने वाले बच्चे को लेकर उत्साह तस्वीरों में साफ दिखाई देता है। बेनी ने इस फोटोशूट के साथ एक दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा, हमारी नन्ही सी रोशनी आने वाली है... बेबी दयाल, ह...
प्रभास की ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट आई सामने

प्रभास की ‘द राजा साब’ की रिलीज डेट आई सामने

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
साउथ के सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' का नया पोस्टर अब रिलीज कर दिया गया है। अभिनेता ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर इस शानदार पोस्टर को शेयर कर अपने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रभास के इस पोस्टर रिलीज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, कुछ ही घंटों में यह इंटरनेट पर वायरल हो गया और फैंस इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। पिछले महीने निर्माताओं ने 'द राजा साब' का पहला ट्रेलर जारी किया था, जिसे दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। दर्शकों और आलोचकों ने ट्रेलर में दिखे प्रभास के नए अवतार की जमकर सराहना की थी। अब इस नए पोस्टर के बाद फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। कई फैंस ने तो अभी से इस फिल्म को 'ब्लॉकबस्टर इन द मेकिंग' कह दिया है। पोस्टर में प्रभास का जबरदस्त लुक 'द राजा साब' ...