MP: सतना के पास कपलिंग टूटने से दो हिस्सों में बंटी LTT भागलपुर एक्सप्रेस, 3 कोच पीछे छूटे
सतना। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना जिले (Satna district) में चलती LTT भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन (LTT Bhagalpur Express Train) के दो हिस्सों में टूटने की खबर सामने आई है। ये हादसा सतना-मानिकपुर रेल खंड (Satna-Manikpur rail section) के बीच देर रात हुआ है। हादसे की वजह ट्रेन की कपलिंग टूटना बताया गया है। जानकारी के मुताबिक, मझगवां और ठिकरिया स्टेशन के बीच रात 2.54 पर एलटीटी मुंबई से भागलपुर (12336) जा रही यात्री ट्रेन की 3 बोगियां अलग हो गई थी।
रेलवे अधिकारियों ने बताया, एस 1 कोच की कपलिंग टूटने से जनरल कोच एवं उससे जुड़ा गार्ड यान अलग हो गया। दुर्घटना के समय ट्रेन 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के कासन पर चल रही थी। लिहाजा बड़ा हादसा होते होते बचा। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्थिति को संभाला। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। अधिकारियों ...









