Sunday, May 3खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

पूर्व CIA अधिकारी का दावा… PAK के परमाणु संयंत्र पर थी हमले की योजना. इंदिरा गांधी ने नहीं दी मंजूरी

पूर्व CIA अधिकारी का दावा… PAK के परमाणु संयंत्र पर थी हमले की योजना. इंदिरा गांधी ने नहीं दी मंजूरी

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। पूर्व सीआईए अधिकारी रिचर्ड बार्लो (Former CIA officer Richard Barlow) ने दावा किया है कि 1980 के दशक की शुरुआत में इस्लामाबाद (Islamabad.) की परमाणु महत्वाकांक्षा को रोकने के लिए भारत और इजरायल (India and Israel) द्वारा पाकिस्तान (Pakistan) के कहुटा परमाणु संयंत्र (Kahuta Nuclear Plant) पर हवाई हमले करने के प्रस्तावित योजना से कई समस्याओं का समाधान हो सकता था। उन्होंने तत्कालीन भारत सरकार द्वारा इस अभियान की अस्वीकृति को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि शर्म की बात है कि इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) ने इसे मंजूरी नहीं दी थी। एक इंटरव्यू के दौरान, पूर्व सीआईए सदस्य बार्लो, जो 1980 के दशक में पाकिस्तान की गुप्त परमाणु गतिविधियों के दौरान अमेरिकी खुफिया एजेंसी में एक प्रति-प्रसार अधिकारी के रूप में शामिल थे, ने पुष्टि की कि उन्होंने खुफिया हलकों में इस कथित योजना के बारे में सुना ...
MP: उज्जैन में मस्जिद तोड़ने के मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, SC ने खारिज की याचिका

MP: उज्जैन में मस्जिद तोड़ने के मामले में मुस्लिम पक्ष को झटका, SC ने खारिज की याचिका

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मुस्लिम पक्ष (Muslim side) को झटका देते हुए उनकी उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (Madhya Pradesh High Court) के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उसने उज्जैन स्थित तकिया मस्जिद (Takiya Mosque Ujjain) के विध्वंस को बरकरार रखने का फैसला सुनाया था। यह याचिका इस मस्जिद में नमाज अदा करने वाले 13 स्थानीय नागरिकों ने दायर की थी, और इसके जरिए उन्होंने आरोप लगाया गया था कि मध्य प्रदेश सरकार ने महाकाल मंदिर के पार्किंग क्षेत्र को बढ़ाने के लिए उनकी 200 साल पुरानी मस्जिद को तोड़ दिया है। इस याचिका के जरिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत की मांग करते हुए हाई कोर्ट के फैसले पर स्टे लगाने की अपील की थी, ताकि उस जगह पर कोई निर्माण कार्य ना हो सके। साथ ही इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग भी की थी। बार एंड बेंच की रि...
Ind vs Aus: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मैच आज, बारिश बन सकती है विलेन

Ind vs Aus: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टी20 मैच आज, बारिश बन सकती है विलेन

Uncategorized
ब्रिसबेन। इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia.) 5 मैच की टी20 सीरीज (5 match T20 series.) का पांचवां और आखिरी मुकाबला (5th T20I) आज यानी शनिवार, 8 नवंबर को ब्रिसबेन के गाबा (Gabba Brisbane) मैदान पर खेला जाना है। टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज को 3-1 से अपने नाम करने पर होगी, वहीं ऑस्ट्रेलिया 2-2 की बराबरी पर सीरीज का अंत करना चाहेगा। हालांकि खिलाड़ियों और फैंस की उम्मीदों पर ब्रिसबेन की बारिश पानी फेर सकती है। जी हां, India vs Australia 5वें टी20 पर काले बादल छा चुके हैं। बारिश के चलते मैच शुरू होने में तो देरी हो सकती है साथ ही मैच के दौरान भी कई बार बारिश मजा किरकिरा कर सकती है। आईए एक नजर ब्रिसबेन गाबा की वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं- गाबा ब्रिसबेन वेदर रिपोर्टइंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 स्थानीय समयानुसार शाम 6 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगा। गाबा ब्रि...
पिता शाहरुख खान को बड़े पर्दे के लिए डायरेक्ट करेंगे आर्यन खान

पिता शाहरुख खान को बड़े पर्दे के लिए डायरेक्ट करेंगे आर्यन खान

मनोरंजन
मुंबई। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की नेटफ्लिक्स सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड दर्शकों को खूब पसंद आई थी। इस सीरीज को देखने के बाद हर कोई आर्यन खान की तारीफ कर रहा था। अब फैंस को आर्यन खान के अगले प्रोजेक्ट का इंतजार है। आर्यन खान का अगला प्रोजेक्ट ओटीटी रिलीज नहीं बल्कि थिएटर रिलीज होगा। हालांकि, आर्यन खान अपने पहले थिएटर रिलीज प्रोजेक्ट में पिता शाहरुख खान के साथ काम नहीं करेंगे। 2026 में आर्यन के दूसरे प्रोजेक्ट की शुरू होगी शूटिंग आर्यन खान एक पूरा एंटरटेनिंग प्रोजेक्ट बनाना चाहते हैं। उनके इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अगले साल यानी 2026 में शुरू हो सकती है। हालांकि, प्रोजेक्ट की कास्ट और डिटेल्स के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, ये कहा जा रहा है कि शाहरुख खान आर्यन खान के पहले थिएटर रिलीज प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं होंगे।शाहरुख दूसरे प्रोजेक्ट का नहीं होंगे हिस्सा पिंक...
अपने एक्स बॉयफ्रेंड को शहनाज गिल ने दिया था धोखा, अब ढूंढ रहीं नया पार्टनर

अपने एक्स बॉयफ्रेंड को शहनाज गिल ने दिया था धोखा, अब ढूंढ रहीं नया पार्टनर

मनोरंजन
मुंबई। पंजाबी फिल्म इक्क कुड़ी के प्रमोशन में व्यस्त शहनाज गिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने रिलेशनशिप में अपने पार्टनर को धोखा दिया था। शहनाज गिल ने कहा कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें ऐसा लग रहा था कि उनका पार्टनर उन्हें प्यार नहीं करता है। शहनाज गिल ने इस इंटरव्यू में ये भी बताया कि एक पार्टनर में क्या क्वालिटी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वो पार्टनर के साथ किसी भी बिल को डिवाइड करने में यकीन रखती हैं। शहनाज ने एक एक्स को दिया था धोखा एसएमटीवी को दिए एक इंटरव्यू में शहनाज गिल ने माना कि उन्होंने एक बार अपने एक्स को धोखा दिया है क्योंकि वह उनसे प्यार या उनकी सरहाना नहीं करता था। शहनाज ने रिलेशनशिप में फाइनेंशियल समानता पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर्स को फाइनेंशियल रूप से समान योगदान देना चाहिए।शहनाज को चाहिए कैसा पार्टनर श...
पश्चिमी प्रोपेगेंडा फैलाने पर पाकिस्तानी अखबार पर भड़का गया रूस?

पश्चिमी प्रोपेगेंडा फैलाने पर पाकिस्तानी अखबार पर भड़का गया रूस?

Uncategorized
मॉस्‍को। पाकिस्तान में रूसी दूतावास ने पेशावर से प्रकाशित होने वाले अंग्रेजी दैनिक अखबार द फ्रंटियर पोस्ट पर तीखा हमला बोला है। रूस ने अखबार पर रूस-विरोधी लेखों की श्रृंखला चलाने और मॉस्को के खिलाफ पश्चिमी प्रोपेगेंडा को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। दूतावास ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि अखबार का इंटरनेशनल न्यूज सेक्शन अमेरिकी प्रभाव में काम करने वाले संपादकीय दल के नियंत्रण में है, जिसका मुख्यालय वाशिंगटन में स्थित है। इस टीम पर आरोप लगाया गया कि वह नियमित रूप से कट्टर रूस-विरोधियों और रूसी विदेश नीति के आलोचकों को तरजीह देती है। रूसी मिशन ने कहा कि अखबार में रूस या उसकी नेतृत्व व्यवस्था के बारे में निष्पक्ष या सकारात्मक रूप से लिखा गया एक भी लेख खोजना मुश्किल हो गया है। रूसी दूतावास ने बयान में कहा कि हाल ही में अखबार के अंतरराष्ट्रीय अनुभाग में ऐसा एक भी लेख नहीं मिला जो र...
पाकिस्तानी जनरल मुनीर बेच रहे हैं सेना के जवान?

पाकिस्तानी जनरल मुनीर बेच रहे हैं सेना के जवान?

Uncategorized
इस्‍लामाबाद। पड़ोसी देश पाकिस्तान से हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसपर शायद आपको भी यकीन ना हो। हाल ही में पाकिस्तान की एक जानी-मानी पत्रकार ने दावा किया है कि पाकिस्तान की सेना को पैसों के बदले बिक्री पर रख दिया गया है। पत्रकार का दावा है कि पाकिस्तान गाजा में शांति सेना के हिस्से के रूप में अपने सैनिकों को भेजने के लिए इजरायल से प्रति सैनिक 10,000 डॉलर की मांग कर रहा है। गौरतलब है कि गाजा शांति समझौते के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक 20-सूत्रीय शांति प्रस्ताव पेश किया था, जिसके तहत गाजा में एक अस्थायी अंतर्राष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (ISF) के गठन का जिक्र था। इसके तहत कुछ सैनिकों को तुरंत गाजा में तैनात किया जाएगा। ट्रंप की योजना के मुताबिक ये सैनिक फिलिस्तीनी सैनिकों की मदद करेंगे। इसके अलावा ये सैनिक इजरायल और मिस्र के साथ मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा में मदद ...
ये कैसे इस्लाम के खिलाफ है; वंदे मातरम की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कर दी वकालत

ये कैसे इस्लाम के खिलाफ है; वंदे मातरम की मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कर दी वकालत

मध्य प्रदेश, राज्य
जबलपुर। वंदे मातरम को गैर इस्लामिक बताने की बहस के बीच मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का बयान सामने आया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़े इस संगठन ने कहा कि 'वंदे मातरम्' गाना इस्लाम के खिलाफ नहीं है, और इसका विरोध करने वाले लोग मुस्लिम समुदाय को गुमराह कर रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दिल्ली में 'वंदे मातरम्' राष्ट्रीय गीत के वर्ष भर चलने वाले स्मरणोत्सव का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे। मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि वंदे मातरम् का मतलब है 'हे मातृभूमि, मैं तुम्हें नमन करता हूं'। यह इस्लाम-विरोधी या शरीयत के खिलाफ कैसे हो सकता है, जबकि यह देश की उपजाऊ भूमि, पेड़ों, फूलों, पानी, पहाड़ों और सुंदर सुबह-शाम की प्रशंसा करता है? मुद्दीन पूर्व सांसद ओबीसी और अल्पसंख्यक वित्त निगम के उपाध्यक...
पराली- पटाखों के धुएं ने दिल्ली को ओढ़ा दी जहरीली चादर… 300 के पार पहुंचा AQI

पराली- पटाखों के धुएं ने दिल्ली को ओढ़ा दी जहरीली चादर… 300 के पार पहुंचा AQI

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्लीवाले (Delhiites) गुरुपूर्व की मिठास में डूबे थे, लेकिन रात भर पटाखों (Fireworks all Night) की बौछार और पंजाब से आते धुएं ने शहर को जहरीली चादर (Smoke Toxic Blanket) ओढ़ा दी। गुरुवार को एक ही दिन में AQI ने 100 से ज्यादा पॉइंट्स की छलांग लगा दी। सुबह के 202 से शाम 4 बजे तक 311 पर जा पहुंचा। ये बहुत खराब श्रेणी में है। प्रदूषण की वजह से लोगों को आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्या देखने को मिल रही है। पराली के धुएं से बढ़ा प्रदूषणबुधवार रात गुरुपूर्व पर कई इलाकों में अवैध पटाखे फूटे, जो लोकल प्रदूषण का बड़ा सोर्स बने। ऊपर से पंजाब-हरियाणा (Punjab-Haryana) की पराली जलाने का धुआं उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ दिल्ली पहुंच गया। शांत हवाएं और गिरता तापमान ने सबकुछ फंसा कर रख दिया। इसकी वजह से राजधानी पर धुंध की मोटी परत छा गई। बुधवार को नीला आसमान था, गुरुवार सुबह ग्रे हेज...
MP में बढ़ने वाले हैं वर्तमान और पूर्व MLAs के वेतन-भत्ते… सरकार ने कर ली पूरी तैयारी

MP में बढ़ने वाले हैं वर्तमान और पूर्व MLAs के वेतन-भत्ते… सरकार ने कर ली पूरी तैयारी

मध्य प्रदेश, यात्रा, राज्य
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विधायकों (MLAs) व पूर्व विधायकों (Former MLAs.) को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, क्योंकि राज्य सरकार ने राज्य के विधायकों के वेतन और भत्ते बढ़ाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए सरकार ने पूरे 9 साल बाद एक कमेटी का गठन भी कर दिया है, जिसकी बैठक आगामी 11 नवंबर को होने वाली है। सरकार पूरे 9 साल के बाद विधायकों के वेतन-भत्ते बढ़ाने (Increasing Salaries and Allowances) की तैयारी में है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में विधायक वेतन-भत्ता संशोधन विधेयक ला सकती है, जिसके जरिए विधायकों के वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी समेत पूर्व विधायकों की पेंशन समेत अन्य सुविधाओं में बढ़ोतरी की जाएगी। हालांकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस (Major opposition party Congress) ने सरकार की इस पहल का विरोध किया है। इस बारे में प्रतिक्रिया देते हु...