Sunday, May 3खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

Bigg Boss 19: फरहाना को बाहर निकालने के लिए सलमान ने खुलवाया गेट, नीलम बोली- बड़ी चुगलखोर

Bigg Boss 19: फरहाना को बाहर निकालने के लिए सलमान ने खुलवाया गेट, नीलम बोली- बड़ी चुगलखोर

मनोरंजन
मुंबई। बिग बॉस 19 का आज का वीकेंड का वार जबरदस्त होने वाला है। आज डबल एविक्शन के साथ तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट को उनके बुरे बर्ताव के लिए फटकार लगाई जाएगी। आज के एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें सलमान ने फरहाना भट्ट को डांट लगाई है। फरहाना पिछले कुछ हफ्तों से लगातार घरवालों को नीना किसी बड़े मुद्दे के परेशान करती दिख रही थीं। कईयों के लिए उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। अब इस प्रोमो में देखा जा सकता है कि सलमान डांटते हुए फरहाना को घर से निकालने की बात भी कहते दिख रहे हैं। फरहाना को फटकार लगाते हुए सलमान ने कहा कि ये शो उनके लिए बहुत छोटा है। उन्हें इस शो से चले जाना चाहिए और वो यहां से जाने के लिए फ्री हैं। एक्टर ने कहा, “आप क्या बोलती रहती हैं कि टेलीविजन नहीं करना चाहती हूं। यह क्या कर क्या रही हैं आप? यह शो यह मीडियम आपके लिए बहुत छोटा है।” इसके बाद सलमान खान ने क्रू से...
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को नहीं मिला एक्सटेंशन, जानिए शो का ग्रैंड फिनाले

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को नहीं मिला एक्सटेंशन, जानिए शो का ग्रैंड फिनाले

मनोरंजन
मुंबई। बिग बॉस 19 को लेकर खबरें थीं कि शो को एक्सटेंड किया गया है। इस बात से कुछ लोग काफी खुश थे और कुछ बहुत ज्यादा नाराज। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि सलमान खान के शो का सीजन एक्सटेंड नहीं होगा। मेकर्स की तरफ से अभी फिनाले की कोई आधिकारिक डेट सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है फिनाले दिसंबर में ही होगा। बिग बॉस 19 का खेल जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, काफी दिलचस्प होता जा रहा है। आगे नहीं बढ़ेगा बिग बॉस सीजन 19एक रिपोर्ट के मुताबिक, बिग बॉस 19 का सीजन एक्सटेंड नहीं होगा। मेकर्स 15 हफ्तों वाले पैटर्न को ही फॉलो करेंगे। कहा जा रहा है सलमान खान के रियलिटी शो के इस सीजन का फिनाले 7 दिसंबर को होगा। प्रणित मोरे की हुई वापसीसलमान खान ने बैटल ऑफ गलवान को पहले से ही अपनी डेट्स दे दी हैं इस वजह से शो के फिनाले को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। बिग बॉस 19 की शरुआत अगस्त के महीने में हुई थी। शो के ब...
Health Tips: मिट्टी से लेकर सोने तक, जानिए कौन से बर्तन हैं सबसे फायदेमंद

Health Tips: मिट्टी से लेकर सोने तक, जानिए कौन से बर्तन हैं सबसे फायदेमंद

लाइफस्टाइल, विशेष समाचार
मुरादाबाद। बर्तनों का चयन सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि हमारी सेहत से भी गहराई से जुड़ा होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि किस धातु के बर्तन में खाना पकाया या खाया जा रहा है, इसका सीधा असर शरीर पर पड़ता है। मिट्टी, तांबा, पीतल और कांसे के बर्तन न केवल भोजन के स्वाद को बढ़ाते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी होते हैं। उत्तर प्रदेश का मुरादाबाद शहर अपनी पीतल कला के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां तांबा, कांसा और पीतल के आकर्षक बर्तन बनाए जाते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि इन धातुओं से बने बर्तन शरीर को आवश्यक मिनरल्स प्रदान करते हैं और भोजन में पोषक तत्वों की कमी नहीं होने देते। हालांकि, खट्टे या अम्लीय खाद्य पदार्थ (जैसे नींबू या टमाटर) इन बर्तनों में नहीं पकाने चाहिए, क्योंकि ये धातुओं के साथ प्रतिक्रिया कर हानिकारक हो सकते हैं। तांबा, पीतल और कांसा – शरीर के लिए अमृत समा...
SC: 11 नवंबर से SIR के खिलाफ याचिकाओं पर होगी सुनवाई… इसी दिन बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग

SC: 11 नवंबर से SIR के खिलाफ याचिकाओं पर होगी सुनवाई… इसी दिन बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय (Supreme Court.) ने पूरे भारत (India) में मतदाता सूची (Electoral Rolls) का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) कराने के निर्वाचन आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 11 नवंबर को सुनवाई करने पर शुक्रवार को सहमति जताई। गैर सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ की ओर से पेश हुए अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने कहा कि यह मुद्दा लोकतंत्र की जड़ों तक जाता है जिसके बाद न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ ने कहा कि वह 11 नवंबर से इन याचिकाओं पर सुनवाई शुरू करेगी। वकील बोले- तत्काल सुनवाई की जरूरतपीठ ने कहा कि हालांकि 11 नवंबर से कई महत्वपूर्ण मामले सूचीबद्ध हैं, फिर भी वह SIR मामलों की सुनवाई के लिए अन्य मामलों की सुनवाई को समायोजित करने का प्रयास करेगी। भूषण ने कहा कि मामले की तत्काल सुनवाई इसलिए आवश्यक है क्योंकि...
US ने ड्रग तस्करी से जुड़ी नौकाओं पर किए 13 हवाई हमले, 60 से ज्यादा की मौत पर UN भड़का

US ने ड्रग तस्करी से जुड़ी नौकाओं पर किए 13 हवाई हमले, 60 से ज्यादा की मौत पर UN भड़का

Uncategorized
काराकास। अमेरिका (America) ने सितंबर से अब तक वेनेज़ुएला तट (Venezuelan coast) और पूर्वी प्रशांत महासागर (Eastern Pacific Ocean) के पास कथित मादक पदार्थ तस्करी से जुड़ी नौकाओं (Boats linked Drug Trafficking) पर 13 हवाई हमले (13 Airstrikes) किए हैं, जिनमें 60 से अधिक लोगों की मौत हुई है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के अनुसार, ये हमले मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ अभियान का हिस्सा हैं। हालांकि, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख और वेनेज़ुएला सरकार ने इन कार्रवाइयों को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून का उल्लंघन बताया है। अंतरराष्ट्रीय विवाद गहरायासंयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख ने कहा कि अमेरिका द्वारा दक्षिण अमेरिका के तट पर की गई ये हवाई कार्रवाई अस्वीकार्य हैं और इन्हें गैरकानूनी हत्या के रूप में देखा जाना चाहिए। वहीं, वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने अमेरिका पर संप्रभु द...
वीजा पर ट्रंप सरकार का नया फरमान… मोटापा-मधुमेह होने पर US में नहीं मिलेगी एंट्री

वीजा पर ट्रंप सरकार का नया फरमान… मोटापा-मधुमेह होने पर US में नहीं मिलेगी एंट्री

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के शासन ने US इमिग्रेशन नियमों (US immigration regulations) को और अधिक कठिन बनाते हुए उसमें नए संशोधन किए हैं। ट्रम्प प्रशासन द्वारा गुरुवार को जारी एक सरकारी निर्देश के अनुसार, अमेरिका (America) में रहने के लिए वीजा आवेदन करने वाले विदेशी नागरिकों को अगर मोटापा या डायबिटीज जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हैं तो उन्हें वीजा देने से मना किया जा सकता है। विदेश मंत्रालय द्वारा सभी दूतावासों और कॉन्सुलेट्स को भेजे गए दिशा निर्देश में स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि बीमार लोगों को अमेरिका में एंट्री दिया गया तो वे सार्वजनिक बोझ बन सकते हैं और वे अमेरिकी संसाधन बर्बाद कर सकते हैं। वाशिंगटन स्थित हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, ये दिशा निर्देश अमेरिकी दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों को केबल के माध्यम से भेजे गए हैं। ये दिशा निर्देश वि...
Indonesia: जकार्ता में नमाज के दौरान मस्जिद में ब्लास्ट… 50 से ज्यादा हुए घायल

Indonesia: जकार्ता में नमाज के दौरान मस्जिद में ब्लास्ट… 50 से ज्यादा हुए घायल

Uncategorized
जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia) की राजधानी जकार्ता (Jakarta) में शुक्रवार को एक हाई स्कूल की मस्जिद (High School Mosque) में जोरदार धमाका (Powerful Explosion) हुआ है। इस धमाके में 54 लोगों के घायल (injuring 54 people) होने की खबर सामने आई है, जिनमें से ज्यादातर छात्र हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह धमाका उत्तरी जकार्ता के केलापा गाडिंग इलाके मस्जिद के अंदर ठीक उस वक्त हुआ जब छात्रों को इस्लामिक उपदेश देने की तैयारी की जा रही थी। धमाके के तुरंत बाद मस्जिद में धुआं भर गया जिससे लोग बाहर की तरफ भागने लगे। मस्जिद में हुए इस धमाके की जांच कर रहे जकार्ता पुलिस के प्रमुख अधिकारी असेप एडी सुहेरी ने बताया कि केलापा गाडिंग इलाके में एक स्कूल की मस्जिद में यह धमाका हुआ है। इसमें 54 लोग घायल हुए हैं। इन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। स्थान...
Delhi एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी से फ्लाइट ऑपरेशन ठप

Delhi एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल में तकनीकी खराबी से फ्लाइट ऑपरेशन ठप

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। शुक्रवार को एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) (Traffic Control (ATC)) का ऑटोमेटिक मैसेज स्‍विचिंग सिस्‍टम (एएमएसएस) क्रैश (Automatic Message Switching System (AMSS) crash) होने की वजह से दिल्‍ली (Delhi) के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Indira Gandhi International Airport) पर फ्लाइट ऑपरेशन लगभग ठप्‍प हो गए. दिल्‍ली एटीसी में हुए इस क्रैश का असर सिर्फ आईजीआई एयरपोर्ट तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इस असर देश के लगभग सभी एयरपोर्ट्स में देखने को मिला. आपको यह बात जानकर हैरानी हेागी कि जिस सिस्‍टम क्रैश की वजह से शुक्रवार को देश के तमाम एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट ऑपरेशन ठप्‍प रहे, वह एक ऐसी गड़बड़ी थी, जिसकी चेतावनी महीनों पहले दी जा चुकी थी. यह बात जानकारी भले ही आपको थोड़ा हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह बात पूरी तरह से सच है. दूसरा सच यह भी है कि अगर इस चेतावनी के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडि...
TMC सांसद कल्याण बनर्जी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड, ठगों ने खाते से उड़ाए 55 लाख रुपये

TMC सांसद कल्याण बनर्जी के साथ ऑनलाइन फ्रॉड, ठगों ने खाते से उड़ाए 55 लाख रुपये

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। ऑनलाइन फ्रॉड (Online fraud.) के मामलों में अभी तक आम नागरिक ही फंसते नजर आते थे, लेकिन अब इस लिस्ट में लोकसभा सांसद कल्याण बनर्जी (Lok Sabha MP Kalyan Banerjee) का नाम भी शामिल हो गया है। साइबर अपराधियों (Cyber ​​criminals) ने वरिष्ठ सांसदों के फर्जी दस्तावेज बनाकर उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) के खाते में से 55 लाख रुपए की धनराशि निकाल ली। घटना की जानकारी मिलते ही कोलकाता की एसबीआई हाईकोर्ट ब्रांच ने इस फ्रॉड के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ब्रांच द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के अनुसार साइबर अपराधियों ने बनर्जी के खाते की केवाईसी जानकारी अपडेट करने के लिए फर्जी पैन कार्ड और आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। इसमें एक असल फोटो का भी इस्तेमाल किया था। ऑनलाइन केवाईसी होने के बाद आरोपियों ने 28 अक्तूबर 2025 को बैंक खाते से जुड़ा मोबाइल नंबर...
Delhi: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में हुए धमाके

Delhi: रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गियों में लगी भीषण आग, सिलेंडरों में हुए धमाके

राज्य, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली (Delhi) के रोहिणी (Rohini) में शुक्रवार देर रात रिठाला मेट्रो स्टेशन (Rithala Metro Station) के पास कई झोपड़ियों में भीषण आग (Huge fire in Huts.) लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं दमकल की 29 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी हैं। फिलहाल इस घटना में एक बच्चे के घायल होने की खबर है, लेकिन किसी और के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है। दिल्ली फायर ऑफिसर एस.के. दुआ ने बताया, "हमें जानकारी मिली थी कि रिठाला मेट्रो स्टेशन और दिल्ली जल बोर्ड के बीच स्थित बंगाली बस्ती की झुग्गियों में आग लग गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गईं। कुल 29 फायर टेंडर मौके पर हैं और आग अब काबू में है। खबर है कि एक बच्चा घायल हुआ है, जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। किसी और के हताहत होने की कोई जानकारी नहीं है।'' कई LPG सिलेंडर फटने से आग लोगों में फैली दहशतजानक...