फिल्म गरम मसाला में अक्षय ने काटा था जॉन अब्राहम का रोल?
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जोड़ी को साल 2005 में आई फिल्म गरम मसाला में पसंद किया गया था। जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग और शानदार परफॉर्मेंस ने इस फिल्म को बेहतरीन बना दिया था। दोनों लीड एक्टर्स की केमिस्ट्री और ह्यूमर ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था। लेकिन फिर ऐसी भी खबरें सामने आईं कि अक्षय कुमार ने इस फिल्म में जॉन अब्राहम का रोल काटा था। अब इसकी सच्चाई खुद फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताई है।
क्या अक्षय ने किया था ये काम?
प्रियदर्शन ने इन अफवाहों को पूरी तरह से गलत बताते हुए कहा कि इसमें बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। उन्होंने TOI से बातचीत में कहा, “ये सब बकवास है! क्या आपको लगता है कि अक्षय किसी से इनसिक्योर महसूस करेंगे? ऐसी अफवाहें कुछ जलन रखने वाले लोगों ने फैलाई ताकि उनकी इमेज खराब की जा सके। अक्षय आज जिस मुकाम पर हैं, वहां तक वो अपनी ईमानदारी, मेहनत और टैलेंट...









