जेलेस्की ने ट्रंप के जीरो ग्रैटिट्यूड तंज के बाद दिखाई नरमी… जताया अमेरिका का आभार
Uncategorized
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) के जीरो ग्रैटिट्यूड (Zero Gratitude) वाले तंज के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने अपने रुख में नरमी दिखाई है। जेलेंस्की ने अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों का सार्वजनिक रूप से आभार जताया, जिससे दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव में थोड़ी नरमी के संकेत मिले हैं।
ट्रंप का तीखा तंज- 'यूक्रेन ने आभार तक नहीं जताया'रविवार को ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर जेलेंस्की पर सीधा हमला बोला था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यूक्रेनी नेतृत्व ने युद्ध रोकने में अमेरिका द्वारा किए गए प्रयासों के लिए जरा भी शुक्रिया नहीं कहा। ट्रंप ने कहा मुझे ऐसा युद्ध विरासत में मिला, जो होना ही नहीं चाहिए था। यूक्रेन लीडरशिप हमारे प्रयासों पर जरा भी ...








