Wednesday, May 6खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

J&K: पुलवामा में आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़, आतंकवादियों का मददगार अरेस्ट

J&K: पुलवामा में आतंकी ठिकानों का भंडाफोड़, आतंकवादियों का मददगार अरेस्ट

राज्य, राष्ट्रीय
जम्मू। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पुलवामा जिले (Pulwama district) में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) (Jaish-e-Mohammed - JeM) से जुड़े एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और आतंकवादियों के एक सहयोगी को गिरफ्तार (Associate arrested) किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादियों के नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों के साथ मिलकर आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया और उनके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी त्राल और अवंतीपोरा क्षेत्रों में सक्रिय जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादियों को रसद सहायता प्रदान करने और हथियार एवं गोला-बारूद पहुंचाने में सक्रिय रूप से शामिल रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के नानेर मिदूरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने पर सुर...
मंदी से जूझ रही दुनिया… मगर भारत ने मारी जबरदस्त छलांग.. जानें बंपर GDP ग्रोथ की असल कहानी!

मंदी से जूझ रही दुनिया… मगर भारत ने मारी जबरदस्त छलांग.. जानें बंपर GDP ग्रोथ की असल कहानी!

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दुनिया के प्रमुख देश (Worlds Major Countries) आर्थिक मंदी (Economic Recession) की मार से जूझ रहे हैं। अमेरिका (America) में ट्रंप की नई टैरिफ नीतियों (Trump's new Tariff Policies) ने महंगाई को भड़का दिया है, यूरोप की अर्थव्यवस्था ठहराव की कगार पर है और चीन की विकास दर नीचे लुढ़क रही है। वैश्विक विकास दर 2025 में 2.3% तक गिरने का अनुमान है, जो 2008 की मंदी के बाद का सबसे कमजोर दौर हो सकता है। लेकिन इसी तूफान के बीच भारत (India) एक अलग ही रंग दिखा रहा है। जुलाई-सितंबर तिमाही (Q2 FY26) में GDP ग्रोथ 8.2% पर पहुंच गई। यह छह तिमाहियों का उच्चतम स्तर है। इसने पूर्वानुमानों (7.2%) को भी पीछे छोड़ दिया है। आइए, इस बंपर ग्रोथ की असली कहानी समझते हैं। वैश्विक मंदी का खतराअंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में वैश्विक GDP ग्रोथ 3.2% रहने का अनुमान है, जो 202...
तेजस में कोई समस्या नहीं, यह पूरी तरह सुरक्षित…दुबई एयर शो की घटना को HAL चीफ ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

तेजस में कोई समस्या नहीं, यह पूरी तरह सुरक्षित…दुबई एयर शो की घटना को HAL चीफ ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) (Hindustan Aeronautics Limited -HAL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डीके सुनील (DK Sunil) ने दुबई एयर शो (Dubai Air Show) में लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एलसीए) तेजस (Light Combat Aircraft (LCA) Tejas) के क्रैश होने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण हादसा बताया। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस घटना से तेजस कार्यक्रम के भविष्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एएनआई के नेशनल सिक्योरिटी समिट में रक्षा निर्यात पर बोलते हुए डीके सुनील ने कहा- तेजस में बिल्कुल कोई समस्या नहीं है। मैं इस मंच से ये घोषणा करता हूं। यह एक बहुत शानदार एयरक्राफ्ट है। यह पूरी तरह सुरक्षित है और इसका सुरक्षा रिकॉर्ड दुनिया में सबसे बेहतरीन है। दुबई में जो हुआ, वह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। इसका तेजस के भविष्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। बता दें कि यह पहला मौका था जब तेजस विदेशी धरती प...
तीनों फार्मेट में शतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने आयुष म्हात्रे, तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

तीनों फार्मेट में शतक जड़ने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बने आयुष म्हात्रे, तोड़ा रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Uncategorized
नई दिल्ली। मुंबई (Mumbai) के आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने उस समय इतिहास रचा जब उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy) में विदर्भ के खिलाफ 49 गेंदों पर तूफानी शतक ठोका। यह उनकी टी20 क्रिकेट में पहली सेंचुरी थी। आयुष म्हात्रे इसी के साथ प्रोफेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट - फर्स्ट-क्लास, लिस्ट A और T20 - में सेंचुरी बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। जी हां, इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। आयुष म्हात्रे से पहले यह रिकॉर्ड हिटमैन के नाम दर्ज था, उन्होंने 19 साल 339 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी। बता दें, शुक्रवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में म्हात्रे 53 गेंदों में 110 रन बनाकर नाबाद रहे, जिससे मुंबई ने 13 गेंद बाकी रहते सात विकेट से जीत हासिल की। आयुष म्हात्रे और रोहित के बाद उन्मुक्त ...
Bangladesh: पूर्व PM खालिदा जिया की अचानक तबीयत बिगड़ी….गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Bangladesh: पूर्व PM खालिदा जिया की अचानक तबीयत बिगड़ी….गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Uncategorized
ढाका। बांग्लादेश (Bangladesh) में चुनाव से पहले बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (Bangladesh Nationalist Party- BNP) की चेयरपर्सन और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (Former Prime Minister Khaleda Zia) की तबियत बिगड़ गई है और जानकारी के मुताबिक उनकी हालत बेहद गंभीर है। यह जानकारी पूर्व प्रधानमंत्री के एक करीबी सहयोगी ने दी है। इससे पहले 80 साल की खालिदा जिया को रविवार रात को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में इन्फेक्शन होने की खबर सामने आई है, जिससे उनके हृदय और फेफड़ों दोनों पर असर पड़ा है। बांग्लादेश की सरकारी न्यूज एजेंसी BSS ने BNP के सेक्रेटरी जनरल मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर के हवाले से बताया है कि उनके लिए विशेष दुआ पढ़ी जा रही है। आलमगीर ने बताया, "कल रात, डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत बहुत गंभीर है।" उन्होंने आगे कहा, "हमने जुमे की नमाज के बाद देश भर के लोगों से बेगम ...
Ind vs SA: वनडे सीरीज का पहला मैच कल रांची में.. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Ind vs SA: वनडे सीरीज का पहला मैच कल रांची में.. जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

Uncategorized
नई दिल्ली। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) तीन मैच की वनडे सीरीज (Three-match ODI series) का आगाज रविवार, 30 नवंबर से होने जा रहा है। India vs South Africa ODI सीरीज का पहला मैच रांची (First match Ranchi.) के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना है। शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से इस सीरीज से बाहर हैं, वहीं उप-कप्तान श्रेयस अय्यर भी रिकवरी मोड में हैं। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने केएल राहुल को कप्तान नियुक्त किया है। इसके अलावा इस सीरीज के लिए ऋषभ पंत को भी चुना गया है। पंत ने आखिरी वनडे अगस्त 2024 में खेला था। वहीं फैंस को इस सीरीज में टीम इंडिया के दो स्टार प्लेयर्स रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर धूम मचाते हुए नजर आएंगे। आईए एक नजर India vs South Africa पहले वनडे के लिए रांची की पिच रिपोर्ट (Ranchi Pitch Report ) पर एक नजर डालते ह...
Cyclonic सेन्यार ने इंडोनेशिया और थाईलैंड में मचाई तबाही, मृतकों का आंकड़ा 300 के पार

Cyclonic सेन्यार ने इंडोनेशिया और थाईलैंड में मचाई तबाही, मृतकों का आंकड़ा 300 के पार

Uncategorized
जकार्ता।  चक्रवाती तूफान सेन्यार (Cyclonic Storm Senyar) ने कमजोर होने से पहले इंडोनेशिया और थाईलैंड (Indonesia and Thailand) जैसे देशों में भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और लैंडस्लाइड (Floods and Landslides) की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 300 तक पहुंच गया है। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि इंडोनेशिया के सुमात्रा आइलैंड (Sumatra Island) पर अचानक आई बाढ़ और लैंडस्लाइड से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 174 हो गई। वहीं दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। इस बीच शुक्रवार को दक्षिणी थाईलैंड में आई भारी बाढ़ में कम से कम 145 लोगों की मौत हो गई है। इंडोनेशिया की मौसम संबंधी एजेंसी ने बताया है कि चक्रवाती तूफान दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों को कई दिनों तक प्रभावित कर सकता है। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि मलक्का स्ट्रेट में बना ट्रॉपिकल साइक्लोन सेन्यार खराब मौसम की वजह बन रहा है। उन्होंने...
Ind vs SA: रांची मे इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, सचिन-द्रविड़ की जोड़ी को छोड़ देंगे पीछे

Ind vs SA: रांची मे इतिहास रचेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, सचिन-द्रविड़ की जोड़ी को छोड़ देंगे पीछे

Uncategorized
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) यानी बीसीसीआई ने रविवार को साउथ अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ आगामी 3 मैच की वनडे सीरीज (3 match ODI series) के लिए स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल (Shubhman Gill) चोटिल होने की वजह से इस सीरीज से बहार हैं, ऐसे में केएल राहुल (KL Rahul) को टेंपरेरी कप्तान नियुक्त किया गया है। भारतीय फैंस इस बात को लेकर एक्साइटेड हैं कि उन्हें कई दिनों के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली (Rohit Sharma and Virat Kohli) की जोड़ी एक साथ घरेलू मैदान पर दिखाई देगी। आखिरी बार यह दोनों भारतीय सरजमीं पर आईपीएल ही खेले थे। अब जब 30 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली एक साथ मैदान पर उतरेंगे तो इतिहास रचेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने एक साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 391 मैच खेले हैं। बत...
टैरिफ की आय से राष्ट्रपति ट्रंप खुश… बोले- US से कुछ साल में पूरी तरह खत्म होगा इनकम टैक्स

टैरिफ की आय से राष्ट्रपति ट्रंप खुश… बोले- US से कुछ साल में पूरी तरह खत्म होगा इनकम टैक्स

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (American President Donald Trump) ने कहा है कि आने वाले कुछ वर्षों में वे इनकम टैक्स (Income tax) को लगभग पूरी तरह खत्म कर सकते हैं। इसका कारण यह बताया कि टैरिफ से सरकार को इतनी बड़ी आमदनी होगी कि आयकर की जरूरत ही कम हो जाएगी। हालांकि उन्होंने अपने इस प्लान की विस्तार में जानकारी नहीं दी। टैरिफ नीति क्या है?ट्रंप ने इस साल फिर से राष्ट्रपति पद संभालने के बाद कई देशों से आने वाले सामानों पर 10% से 50% तक टैरिफ लगाए। उनका कहना है कि इससे सरकार की आमदनी बढ़ेगी और लोग अमेरिकी सामान ज्यादा खरीदेंगे। इनकम टैक्स कम होने वाले लोगों पर फोकसट्रंप इस बात पर जोर देते हैं कि ये बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए होंगे जो 2 लाख डॉलर सालाना तक कमाते हैं। $2,000 टैरिफ डिविडेंड का वादाट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, "जो लोग टैरिफ के ...
नए लेबर कोड में कर्मचारियों को बड़ी राहत… नौकरी से हटाने पर 48 घंटे में करना होगा पूरा भुगतान

नए लेबर कोड में कर्मचारियों को बड़ी राहत… नौकरी से हटाने पर 48 घंटे में करना होगा पूरा भुगतान

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा लागू नए लेबर कोड (New Labour Code) में कर्मचारियों को बड़ी राहत दी गई है। इसके तहत अब किसी भी कर्मचारी के नौकरी छोड़ने, इस्तीफा देने या बर्खास्त होने की स्थिति में उसका पूरा भुगतान नियोक्ता कंपनी (Employer Company) को सिर्फ दो कार्य दिवसों में करना होगा। पहले इसके लिए कोई निर्धारित समयसीमा तय नहीं थी। यह प्रावधान श्रम संहिता-2019 में जोड़ा गया है। अभी तक कई कंपनियों में फुल एंड फाइनल सेटलमेंट में 30 से 45 दिन तक लगते थे। कई मामलों में कंपनियां अगले वेतन साइकल का इंतजार करती थीं। इससे कर्मचारियों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। नए नियमों के तहत अब नियोक्ता को दो कामकाजी दिनों में कर्मचारी का पूरा हिसाब करना होगा। नए नियम में ये शामिल1. शामिल हिस्से : आखिरी महीने का वेतन, बकाया छुट्टी का पैसा और अन्य भत्ते शामिल होंगे, जो ‘...