SA vs Ind: पहला टी-20 आज… हार्दिक पांड्या इतिहास रचने के बेहद करीब… टीम में हुई वापसी
Uncategorized
नई दिल्ली। भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर (Indian Team's Star all-rounder) हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मंगलवार (9 दिसंबर) को दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे. उनको एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ क्वाड्रिसेप्स इंजरी हो गई थी. इसी वजह से वह पाकिस्तान के खिलाफ अहम फाइनल मैच नहीं खेल पाए थे. पांड्या ने फिटनेस हासिल करने के लिए बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में कुछ हफ्ते बिताए।
हार्दिक पंड्या ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए दो मैच खेले और अपनी फिटनेस साबित की. अब वह फिर से टीम इंडिया की जर्सी पहनने के लिए तैयार हैं. पांड्या ने नितीश कुमार रेड्डी की जगह ली है. ये खिलाड़ी उनकी गैरमौजूदगी में ऑस्ट्रेलिया गया था. हार्दिक दक्षिण अफ्रीका सीरीज के वनडे के लिए फिट नहीं थे लेकिन ...









