Sunday, May 10खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

पुर्तगाल के लिए निकले गुजरात के परिवार का लीबिया में अपहरण, फिरौती में मांगे 2 करोड़ रुपये

पुर्तगाल के लिए निकले गुजरात के परिवार का लीबिया में अपहरण, फिरौती में मांगे 2 करोड़ रुपये

Uncategorized
अहमदाबाद। गुजरात (Gujarat) के मेहसाणा जिले (Mehsana district) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पुर्तगाल (Portugal) में बसने का सपना लेकर निकले एक दंपती और उनकी तीन साल की बेटी को लीबिया (Libya) में अगवा कर लिया गया. अपहरणकर्ताओं ने परिवार की रिहाई के बदले दो करोड़ रुपये की फिरौती (Ransom Two crore rupees) मांगी है. घटना के बाद परिवार के परिजनों में चिंता और दहशत का माहौल है। मेहसाणा के बादलपुरा गांव का है परिवारमेहसाणा पुलिस के अनुसार, अपहृत परिवार जिले के बादलपुरा गांव का रहने वाला है. अपहरण का शिकार हुए लोगों की पहचान किस्मतसिंह चावड़ा, उनकी पत्नी हीनाबेन और तीन वर्षीय बेटी देवांशी के रूप में हुई है। पुर्तगाल जाने की थी योजनापुलिस अधीक्षक हिमांशु सोलंकी ने बताया कि किस्मत सिंह का भाई पुर्तगाल में रहता है. उसी के जरिए यह परिवार वहां बसने की योजना बना रहा था. इसके लिए उन्...
Ind vs SA: तीसरा टी-20 आज धर्मशाला में… वरुण चक्रवर्ती के पास चहल-अर्शदीप को पीछे छोड़ने का मौका

Ind vs SA: तीसरा टी-20 आज धर्मशाला में… वरुण चक्रवर्ती के पास चहल-अर्शदीप को पीछे छोड़ने का मौका

Uncategorized
धर्मशाला। भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) की टीम टी20 सीरीज (T20 series) के तीसरे मुकाबले के लिए तैयार है। पहले मैच में भारत को जीत मिली तो दूसरे को साउथ अफ्रीका ने अपने नाम किया। 5 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला (Third match) धर्मशाला (Dharamshala) का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakravarthy) के पास टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 विकेट पूरे करने का मौका होगा। 31 मैचों में वरुण के 49 विकेट34 साल के वरुण चक्रवर्ती ने 2021 में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। शुरुआथ 6 मैचों में उन्हें सिर्फ दो विकेट मिले। 2021 में टीम से ड्रॉप होने के बाद वरुण की टीम इंडिया में वापसी पिछले साल गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद हुई है। अपने करियर में अब तक उन्होंने 31 मैच खेले हैं और 49 विकेट लिए...
यात्रियों को बड़ी राहत… Indigo संकट के बीच Air India ने की 275 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स चलाने की पेशकश

यात्रियों को बड़ी राहत… Indigo संकट के बीच Air India ने की 275 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स चलाने की पेशकश

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। इंडिगो (Indigo) की फ्लाइट्स पर सरकार ने 10 फीसदी कैपेसिटी कट करने का ऑर्डर दिया था और एयर इंडिया (Air India) ने अब इंडिगो के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है. टाटा ग्रुप (Tata Group) की यह एयरलाइन इस महीने 275 अतिरिक्त फ्लाइट्स चलाने की पेशकश कर रही है. एविएशन मिनिस्ट्री (Aviation Ministry) से एयर इंडिया (Tata Group) ने लंबे समय का प्लान मांगा है ताकि वह उसी हिसाब से तैयारी कर सके. एक रिपोर्ट के अनुसार, मिनिस्ट्री इसी वीकेंड में रूट्स की कटौती फाइनल कर लेगी। एक सीनियर सरकारी अफसर ने बारे में बताया है कि इंडिगो के करीब 1900 रूट्स हैं जिनमें से कम से कम 10 फीसदी कट होंगे. इसपर अंतिम फैसला रविवार या सोमवार तक आ जाएगा. इनमें से कुछ रूट्स एयर इंडिया, एआई एक्सप्रेस और अकासा को दे दिए जाएंगे. पीक ट्रैवल सीजन में लोगों को परेशानी नहीं होने देंगे. साथ ही यह एक तरीका है किसी एक एयरलाइन के ...
दिल्लीवासियों को जहरीली हवा से राहत नहीं, कोहरे में छिपा राजधानी…. AQI 490 के पार

दिल्लीवासियों को जहरीली हवा से राहत नहीं, कोहरे में छिपा राजधानी…. AQI 490 के पार

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। दिल्ली-NCR (Delhi-NCR) में रविवार सुबह भी लोगों को जहरीली हवा (Toxic air) से राहत नहीं मिली. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Central Pollution Control Board- CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 6 बजे कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (Air Quality Index- AQI) 490 के पार दर्ज किया गया, जिससे पूरी राजधानी ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता की चपेट में है. इनके अलावा राजधानी के कई इलाके में घना कोहरा है. विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम आंकी गई है. वहीं नोएडा में कमोबेश हालात यही हैं। आनंद विहार (491), अशोक विहार (493), बावाना (498), रोहिणी (499), विवेक विहार (495) और वजीरपुर (493) जैसे इलाकों में हालात बेहद खराब बने हुए हैं. ITO में AQI 485, IGI एयरपोर्ट पर 416 और लोधी रोड पर 400 दर्ज किया गया. विशेषज्ञों के मुताबिक यह इस साल दिल्ली में चौथा मौका है जब AQI 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचा है। प्रदूषण...
कोलकाता स्टेडियम में बवाल के बाद लियोनेल मेस्सी को भारत बुलाने वाले सताद्रु दत्ता गिरफ्तार

कोलकाता स्टेडियम में बवाल के बाद लियोनेल मेस्सी को भारत बुलाने वाले सताद्रु दत्ता गिरफ्तार

राज्य, राष्ट्रीय
कोलकाता। कोलकाता (Kolkata) के साल्ट लेक स्टेडियम (Salt Lake Stadium) में विश्व प्रसिद्ध अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी (Footballer Lionel Messi) के कार्यक्रम के दौरान हुए बवाल के बाद मुख्य आयोजक सताद्रु दत्ता (Satadru Dutta) को गिरफ्तार कर लिया गया है। लियोनेल मेस्सी की एक झलक पाने के लिए फैन्स 4800 से 25 हजार रुपये का टिकट खरीदकर इकट्ठे हुए थे। वहीं जब मेस्सी जल्दी जाने लगे तो फैन्स में आक्रोश व्याप्त हो गया। लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की औऱ कुर्सियों में आग तक लगा दी। इस पूरे बवाल के पीछे आयोजकों औऱ उनके कुप्रबंधन को जिम्मेदार बताया गया है। लोग स्टेडियम में पहुंचने के बाद भी जब मेस्सी का दीदार नहीं हुआ तो लोग बोतल फेंकने लगे औऱ कुर्सियां तोड़ने लगे। बहुत सारे लोग मैदान में घुस गए। मेस्सी के आसपास इतनी सुरक्षा थी और वीआईपी लोगों ने उन्हें घेर रखा था। ऐसे में फैन उनको ठीक से देख ही नह...
पाक एक्टर ने की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की बुराई, शाहरुख के साथ ‘डॉन 2’ में कर चुके हैं काम

पाक एक्टर ने की ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ की बुराई, शाहरुख के साथ ‘डॉन 2’ में कर चुके हैं काम

मनोरंजन
मुंबई। शाहरुख खान के साथ 'डॉन 2' में काम करने वाले पाकिस्तानी एक्टर अली खान ने उनके बेटे आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' की बुराई की है। उनका कहना है कि शो में गालियों का बहुत ज्यादा इस्तेमाल अजीब और गैर-जरूरी लग रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि वह सीरीज से कनेक्ट नहीं कर पाए।अली खान ने ARY पॉडकास्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, “हाल ही में मैंने आर्यन खान का काम देखा…, मुझे बहुत अजीब लगा। एक तो फैमिली के साथ आप देख नहीं सकते क्योंकि बहुत गंदी लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है और अजीब बात ये थी कि सीरीज में इस बात का कोई जस्टिफिकेशन भी नहीं दिया गया है कि ऐसी भाषा क्यों इस्तेमाल की गई है। आप सोचिए सीरीज में जिस लेवल के लोग दिखाए थे, क्या वो असल में ऐसी सड़कछाप भाषा का इस्तेमाल करते हैं?” ‘अगर गाली देनी भी है तो…’ एली ने ये भी कहा कि कई बार फिल्ममेकर्स अटेंशन पाने या रेटिंग्स बूस्ट करन...
‘धुरंधर’ के सेट पर अक्षय खन्ना को खाने पड़े थे 7 थप्पड़

‘धुरंधर’ के सेट पर अक्षय खन्ना को खाने पड़े थे 7 थप्पड़

मनोरंजन
मुंबई। आदित्‍य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं रहमान डकैत का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर अक्षय खन्ना का डांस वायरल है। इसी बीच, अक्षय के एक और सीन की चर्चा हो रही है। रहमान डकैत की गैंग के मेम्बर डोंगा का रोल प्ले करने वाले एक्टर नवीन कौशिक ने बताया कि इस सीन में अक्षय को एक या दो नहीं, सात थप्पड़ खाने पड़े थे।दरअसल, फिल्म की शुरुआत में एक सीन दिखाया जाता है जिसमें ‘भाभीजी घर पर है’ फेम सौम्या टंडन, जिन्होंने रहमान की पत्नी उल्फत का किरदार निभाया है, वह अपने बड़े बेटे की मौत का गुस्सा रहमान डकैत पर उतारती नजर आती हैं। जैसी ही उन्हें अपने बेटे की मौत की खबर मिलती है वह रोते हुए अस्पातल पहुंचती हैं और रहमान डकैत के गाल पर तमाचा जड़ देती हैं। धुरंधरनवीन ने इस सीन के बारे में बात करते हुए फिल्मी ज्ञान को बताया कि इस सीन के सात रीटेक्स हुए थे। नवीन बोले, ‘सौम्या थोड़ा हिच...
कौन हैं अक्षय खन्ना के सौतेले भाई जिन्‍होंने भंसाली संग किया काम, अब…

कौन हैं अक्षय खन्ना के सौतेले भाई जिन्‍होंने भंसाली संग किया काम, अब…

मनोरंजन
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'धुरंधर' को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। 'छावा' के बाद अक्षय ने फिर से अपनी धुआंधार एक्टिंग से हर किसी को शॉक्ड कर दिया है। 'धुरंधर' में कई सीन ऐसे रहे, जिसमें अक्षय, रणवीर सिंह पर भी भारी पड़ते नजर आए। विनोद खन्ना के बेटे यानी अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना के बारे में तो सभी जानते हैं। दोनों लंबे समय से फिल्मों में काम कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनका एक और भाई भी है जिसका नाम साक्षी खन्ना है? आइए उनके बारे में सब कुछ बताते हैं। कौन हैं अक्षय खन्ना के सौतेले भाई साक्षी?बता दें कि दिवंगत दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना ने दो शादी की थी। उन्होंने दूसरी शादी कविता खन्ना से की थी और साक्षी खन्ना, विनोद और कविता के बेटे हैं। साक्षी का जन्म 12 मई, 1991 को मुंबई में हुआ था। यही नहीं साक्षी भी अपने पापा और भाई की तरह एक्टिं...
पन्ना की शेरनी! 3 माह की मासूम के लिए सियार से भिड़ी मां, डंडे से पीटकर खदेड़ा

पन्ना की शेरनी! 3 माह की मासूम के लिए सियार से भिड़ी मां, डंडे से पीटकर खदेड़ा

मध्य प्रदेश
पन्‍ना। मध्य प्रदेश के पन्ना ज़िले में एक मां ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी तीन महीने की बच्ची की जान बचा ली. देर रात एक सियार उनके घर में घुस आया और सो रही बच्ची पर हमला कर दिया. बच्ची की रोने की आवाज़ सुनकर मां तुरंत वहां पहुंची और पहले सियार पर बर्तन फेंके, फिर डंडे से उसे भगाया. काफी मशक्कत के बाद सियार भाग गया और बच्ची की जान बच गई. बच्ची के सिर और आंख के पास चोटें आई हैं. प्राथमिक उपचार के बाद उसे गुनौर से ज़िला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल है और मां की बहादुरी की तारीफ़ हो रही है. 3 माह की मासूम के लिए सियार से भिड़ी मांदरअसल, पन्ना जिले के ग्रामीण अंचलों में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में सिमरिया गांव में सोती हुई एक 3 माह की मासूम बच्ची पर एक सियार (क्षेत्रीय भाषा में लड़इया कहते है)ने घर पर जान...
बंगाल SIR खुलासा: 85 लाख वोटर्स के पिता का नाम गड़बड़, 13 लाख के एक ही मां-बाप

बंगाल SIR खुलासा: 85 लाख वोटर्स के पिता का नाम गड़बड़, 13 लाख के एक ही मां-बाप

राष्ट्रीय
कोलकाता। 85 लाख वोटर्स के पिता का नाम गलत, 13 लाख के मां-बाप एक, SIR ने पकड़ा गजब झोलवोटर लिस्ट की जांच में ऐसे चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जो चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं.पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की तरफ से कराए जा रहे वोटर लिस्ट के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) अभियान अब रहस्यमयी आंकड़ों की वजह से चर्चा का विषय बन गया है. 2002 की मतदाता सूची की जांच में ऐसे चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, जो चुनावी प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं. चुनाव आयोग के आंतरिक विश्लेषण में लाखों मतदाताओं के पारिवारिक विवरण खासकर पिता, माता और दादा से जुड़ी जानकारियों में गंभीर विसंगतियां पाई गई हैं. यह डेटा न केवल तकनीकी गड़बड़ी की ओर इशारा करता है, बल्कि बड़े पैमाने पर गलत या संदिग्ध एंट्रीज़ की आशंका भी पैदा करता है.85 लाख वोटर्स में पाई गई कैसी गलती?SIR के तहत की गई जां...