Sunday, May 10खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

लोगों की सेहत ही नहीं, स्वास्थ्य बीमा पर भी वायु प्रदूषण का असर… शहर के हिसाब से तय होगी प्रीमियम!

लोगों की सेहत ही नहीं, स्वास्थ्य बीमा पर भी वायु प्रदूषण का असर… शहर के हिसाब से तय होगी प्रीमियम!

राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ और कानपुर में हर साल सर्दियों के मौसम (Winter Season) में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब (Air Quality very poor) हो जाती है। कई बार हालात ‘खराब’ से लेकर ‘गंभीर’ श्रेणी तक पहुंच जाते हैं। अब इस बढ़ते वायु प्रदूषण (Air Pollution) का असर सिर्फ लोगों की सेहत पर ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य बीमा (Health Insurance) क्षेत्र पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। बीमा कंपनियां शहरों के हिसाब से तय किए जाने वाले स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम के मॉडल की दोबारा समीक्षा कर रही हैं। बीमा कंपनियों का कहना है कि प्रदूषण, बदलती जीवनशैली, बढ़ती बीमारियां और इलाज की लगातार बढ़ती लागत मेट्रो शहरों के जोखिम प्रोफाइल को बढ़ा रही है। खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर में लंबे समय तक खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स और मुंबई में निर्माण कार्यों की धूल, भारी ट्रैफिक और मौसम से जुड़े कारणों...
Billonaire List: जेफ बेजोस बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति, एलिसन 5वें नंबर पर खिसके

Billonaire List: जेफ बेजोस बने दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति, एलिसन 5वें नंबर पर खिसके

Uncategorized
वाशिंगटन। दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट (World's Top 10 Billionaires List) में उथल-पुथल देखने को मिल रही है। लैरी एलिसन (Larry Ellison) की अरबपति नंबर 2 की कुर्सी छिनने के बाद उनकी संपत्ति में लगातार गिरावट जारी है। अब एलिसन अमीरों की लिस्ट में 5वें नंबर पर आ गए हैं। जेफ बेजोस (Jeff Bezos) दुनिया के तीसरे सबसे रईस व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में दूसरे नंबर पर लैरी पेज डटे हुए हैं। टेस्ला के एलन मस्क पहले नंबर पर काबिज हैं। भारत के मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। अडानी अब भी वह 20वें स्थान पर हैं। इस साल के सबसे बड़े गेनर्स अब लैरी पेज हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक उनकी दौलत में इस साल अबतक 97.8 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। वहीं, दूसरे नंबर पर सर्गेई ब्रिन हैं, जिनकी दौलत इस साल 89 अरब डॉलर बढ़ी है। लैरी एलिसन की कमाई अब केवल 50 अरब ...
अभिषेक शर्मा का दावा- T20 विश्व कप में मैच विनर्स साबित होंगे सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल

अभिषेक शर्मा का दावा- T20 विश्व कप में मैच विनर्स साबित होंगे सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल

Uncategorized
नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के सलामी बल्लेबाज और नंबर वन टी20 बैटर अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को पूरा भरोसा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया (Team India) के कप्तान सूर्यकुमार यादव (Captain Suryakumar Yadav) और उपकप्तान शुभमन गिल (Vice-Captain Shubman Gill) मैच विनर्स साबित होंगे। पिछले काफी समय से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्या और गिल की फॉर्म खराब चल रही है, लेकिन अभिषेक शर्मा ने दावा किया है कि जब सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो ये दोनों दिग्गज बल्लेबाज टीम के लिए रन बनाएंगे। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में सूर्या ने 3 मैचों में 29 और गिल ने 3 मैचों में 32 रन ही बनाए हैं। हालांकि, टीम इंडिया सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। धर्मशाला में खेले गए तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। इस लो स्कोरिंग मैच में भी सूर्या फेल रहे, जबकि गिल ने धीम...
गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के बाद थाइलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स 24 घंटे में लाए जा सकते हैं भारत

गोवा नाइटक्लब अग्निकांड के बाद थाइलैंड भागे लूथरा ब्रदर्स 24 घंटे में लाए जा सकते हैं भारत

राज्य, राष्ट्रीय
बैंकॉक। गोवा (Goa) में बर्च बाय रोमियो लेन नाइटक्लब (Birch by Romeo Lane Nightclub) के मालिक सौरभ और गौरव लूथरा (Saurabh and Gaurav Luthra) को अगले 24 से 48 घंटे में भारत लाया जा सकता है। नाइटक्लब में अग्निकांड के बाद ही दोनों भाई थाइलैंड (Thailand) भाग गए थे। 6 दिसंबर को लगी इस आग में कम से कम 25 लोग मारे गए थे जिनमे से कई क्लब के कर्मचारी भी थे। पिछले रविवार दिल्ली से इंडिगो फ्लाइट पकड़कर वे फुकेट चले गए थे। सरकारी सूत्रों के मुताबिक उनके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू हो गई है और रविवार को उन्हें भारत लाया जा सकता है। इस संबंध में मजिस्ट्रेट जांच समिति ने शनिवार देर रात तक जमीन के मूल मालिक प्रदीप घाडी अमोणकर और आरपोरा-नागोवा के सरपंच रोशन रेडकर से पूछताछ की। अग्निकांड की जांच जिलाधिकारी अंकित यादव की अध्यक्षता वाली समिति कर रही है। अमोणकर के वकील प्रसेनजीत ढगे ने बताया कि उनके मुवक्कि...
MP: मंत्री ने गिनाई मोहन सरकार की 2 साल की उपलब्धियां, शिवराज-उमा के कार्यकाल को बताया बेकार

MP: मंत्री ने गिनाई मोहन सरकार की 2 साल की उपलब्धियां, शिवराज-उमा के कार्यकाल को बताया बेकार

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
शाजापुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के शाजापुर जिले (Shajapur district) में प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह (Narayan Singh Kushwah) ने मध्य्प्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) के 2 साल पूर्ण होने पर कलेक्टर कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार के दो साल की उपलब्धियों का जिक्र किया, लेकिन साथ ही एक विवादित बयान भी दे दिया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों का कार्यकाल खराब था। इसके साथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, बाबूलाल गौर और उमा भारती के कार्यकाल को 'बेकार' बताते हुए कहा कि सीएम यादव उनके कार्यकाल के कामों को ही आगे बढ़ा रहे हैं। हालांकि विवादित बयान के अलावा, प्रभारी मंत्री ने मोहन सरकार के पिछले दो साल की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया। शाजापुर में शनिवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिला प्रभारी मं...
MP: इंदौर में जमीन के अंदर चलेगी मेट्रो, घनी आबादी वाले 3.3 KM में बनेगा भूमिगत ट्रैक

MP: इंदौर में जमीन के अंदर चलेगी मेट्रो, घनी आबादी वाले 3.3 KM में बनेगा भूमिगत ट्रैक

मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
इंदौर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) में घनी आबादी वाले क्षेत्र में मेट्रो (Metro) जमीन के नीचे से गुजरेगी। पहले इसे एलिवेटेड कॉरिडोर (Elevated corridor) के रूप में बनाया जाना था। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने रविवार को इंदौर में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। सीएम ने महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई इमारत की आधारशिला भी रखी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को घोषणा की कि इंदौर के घनी आबादी वाले आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों से गुजरने वाली 3.3 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन अब एलिवेटेड कॉरिडोर के बजाय भूमिगत बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मार्ग में बदलाव से होने वाली लगभग 900 करोड़ रुपए की अतिरिक्त अनुमानित लागत राज्य सरकार वहन करेगी। अधिकारियों ने बताया कि इंदौर मेट्रो परियोजना में 31.32 किलोमीटर लंबे मार्ग की परिकल्पना की गई थी, जिसकी प्रस्तावित लागत 7500....
इंदौर में विश्‍व की सबसे बड़ी एलुमनी मीट, देशभर से जुटेंगे पूर्व छात्र

इंदौर में विश्‍व की सबसे बड़ी एलुमनी मीट, देशभर से जुटेंगे पूर्व छात्र

मध्य प्रदेश
इंदौर,। मध्‍य प्रदेश के इंदौर एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है। पिछले वर्ष विश्व की सबसे बड़ी एलुमनी मीट आयोजित करने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र 20 दिसंबर 2025 को फीनिक्स मॉल में नवोत्सव 4 के लिए जुटेंगे। इस बार देश-विदेश से 5,000 से अधिक पूर्व नवोदयन छात्र शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम में सहभागी छात्र पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 5,000 पेड़ लगाने का संकल्प लेंगे। इस एलुमनी मीट में सांसद, IAS, IPS, डॉक्टर, इंजीनियर, CA, CS समेत कई उद्योगपति और पेशेवर पूर्व छात्र शामिल होंगे। सभी अपनी पुरानी यादें साझा करेंगे और नवोदय के अनुभवों को फिर से जीएंगे। इस आयोजन का संचालन मध्यप्रदेश एलुमनी एसोसिएशन ऑफ नवोदय (मान) द्वारा किया जा रहा है। यह इस तरह का चौथा राष्ट्रीय आयोजन है, जिसमें जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर उत्तर-पूर्व तक, देश के हर हिस्...
IPL 2026: नीलामी से पहले BCCI का बड़ा फैसला.. 9 खिलाड़ियों को किया बाहर, 6 भारतीय शामिल

IPL 2026: नीलामी से पहले BCCI का बड़ा फैसला.. 9 खिलाड़ियों को किया बाहर, 6 भारतीय शामिल

Uncategorized
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India- BCCI) ने 16 दिसंबर को होने वाले IPL ऑक्शन (IPL Auction) से ठीक पहले एक बड़ा फैसला लिया है. BCCI ने 9 दिसंबर को ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की थी लेकिन उसके बाद इसमें कुछ खिलाड़ियों के नाम शामिल किए थे. मगर इन खिलाड़ियों को एक बार फिर ऑक्शन की रेस से बाहर कर दिया गया है. इसमें एक खास नाम स्वास्तिक चिकारा का है, जो पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा थे, जबकि झारखंड के स्टार बल्लेबाज विराट सिंह और त्रिपुरा के धाकड़ ऑलराउंडर मणि शंकर मूरासिंह के नाम भी काट दिए गए हैं। क्रिकेटनेक्स्ट की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ऑक्शन के लिए 350 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी होने के बाद भी BCCI ने 9 नाम इसमें शामिल किए थे. इसमें घरेलू क्रिकेट में अपना जलवा दिखा रहे मणि शंकर मूरासिंह की काफी चर्चा हो रही थी...
US: ब्राउन यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 2 छात्रों की मौत, कैंपस सील

US: ब्राउन यूनिवर्सिटी में परीक्षा के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 2 छात्रों की मौत, कैंपस सील

Uncategorized
वाशिंगटन। अमेरिका (America) के रोड आइलैंड स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी (Brown University) में एक नकाबपोश ने अंधाधुंध गोलीबारी (Indiscriminate firing) कर दी जिसमें कम से कम दो छात्रों की मौत हो गई। दोनों छात्र फाइनल परीक्षा देने के लिए आए थे। इस हमले में 8 छात्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस के अलावा आसपास के इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया है। डिप्टी चीफ ऑफ पुलिस टिमोथी ओ हारा के मुताबिक हमलावर काले कपड़े पहनकर इंजीनियरिंग बिल्डिंग में घुसा था। उसके हाथ में बंदूक थी। उसने अचानक अंधाधुंध भफायरिंग शुरू कर दिया। मेयर ब्रेट स्माइली ने कहा कि सभी छात्रों को हिदायत दी गई है कि वे विश्वविद्यालय परिसर में ही रहें और जब तक कहा ना जाए अपने घरों को लौटने का प्रयास ना करें। मेयर ने कहा कि जल...
‘एक्स्ट्रा टैरिफ पर भारत का कड़ा रुख, कहा- बिगड़ सकते हैं रिश्ते, बातचीत से निकाले रास्ता

‘एक्स्ट्रा टैरिफ पर भारत का कड़ा रुख, कहा- बिगड़ सकते हैं रिश्ते, बातचीत से निकाले रास्ता

Uncategorized
नई दिल्ली। मैक्सिको (Mexico) के कुछ भारतीय उत्पादों (Indian products) पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ बढ़ाने के फैसले के बाद भारत सरकार (Government of India) ने सख्त रुख अपनाया है. सरकार ने कहा है कि वह भारतीय निर्यातकों के हितों की रक्षा के लिए 'जरूरी फैसले' लेने का हक रखती है. एक सरकारी अधिकारी ने शनिवार को कहा, 'भारत भारतीय निर्यातकों के हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने का अधिकार रखता है, साथ ही बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश जारी रखेगा.' दोनों देशों के लिए फायदेमंद समाधानभारतीय अधिकारी के मुताबिक, भारत ने इस बिल के शुरुआती प्रस्ताव के समय ही मैक्सिको से बातचीत शुरू कर दी थी. वाणिज्य विभाग मैक्सिको की अर्थव्यवस्था मंत्रालय से संपर्क में है ताकि वैश्विक व्यापार नियमों के अनुरूप दोनों देशों के लिए फायदेमंद समाधान निकाला जा सके. इस संबंध में वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और मैक्सिको के उप अ...