ढाका में भारतीय उच्चायोग को धमकी… बांग्लादेशी अधिकारी को सरकार ने किया तलब
Uncategorized
ढाका। ढाका (Dhaka) में भारतीय उच्चायोग (Indian High Commission) को धमकी मिलने की खबर है। इस संबंध में भारत सरकार (Government of India) ने बांग्लादेश के हाई कमिश्नर (Bangladesh High Commissioner) को तलब किया है। हालांकि, अब तक साफ नहीं हो सका है कि किस तरह की धमकी दी गई थी। खास बात है कि घटनाक्रम बांग्लादेश में विजय दिवस मनाए जाने के एक दिन बाद हुआ है। फिलहाल, इसे लेकर भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
बुधवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थिति भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा को लेकर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय ने भारत में बांग्लादेश के हाई कमिश्नर को तलब किया था।
भारतीय उच्चायुक्त को भी किया गया था तलबबांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने रविवार को भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब कर अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की ओर से दिए गए 'भड़काऊ बयानों' पर 'गंभीर चिंता' जताई थी। हसीना इस...









