बेटी ने की प्रेमी से शादी तो नाराज घरवालों ने निकाली शव यात्रा
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा में एक परिवार ने अपनी 23 साल की बेटी को जीते जी मार दिया। बेटी परिवार के खिलाफ गई, तो नाराज परिजनों ने उसके पुतले की गाजे-बाजे के साथ पूरे बाजार में शव यात्रा निकाली और फिर विधिवत तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। लोग अपने अपने ढंग से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस मामले में लड़की के भाई ने कहा- हमने उसे लाड़ प्यार से पाला, लेकिन… जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल एमपी के विदिशा में 23 साल की सविता कुशवाह लापता हो गई थी। घरवालों ने उसकी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और छानबीन शुरू हुई। मामला खुला, तो पुलिस पकड़कर ले आई। मगर तब तक शायद सब कुछ बदल चुका था। अब सविता अपने परिजनों के साथ जाने को तैयार नहीं थी। वजह थी, उसका अपने प्रेमी संजू मालवीय से शादी कर लेना। इस बात से घरवाले नाराज हो गए। बेटी को अपने साथ ले जाने को क...









