भारत के खिलाफ इस्तेमाल हुए यूरोप में बने हथियार, जयशंकर ने सुना दी खरी-खरी
फिनलैंड। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने फिनलैंड में रूस से तेल खरीद पर बचाव किया। उन्होंने पश्चिमी देशों को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि यूरोप के बने हथियारों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया।भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस से तेल खरीद का बचाव करते हुए यूरोप समेत पश्चिम को जमकर सुनाया। जयशंकर ने कहा कि पश्चिमी देश रूस से भारत के तेल खरीदने पर उपदेश देने के हालात में नहीं हैं, क्योंकि यूरोप में बने हथियारों को भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया गया। वहीं भारत ने ऐसा कोई हथियार नहीं बनाया, जिसका इस्तेमाल पश्चिमी देशों के खिलाफ किया गया हो।
जयशंकर ने फिनलैंड के अपने दौरे के दौरान 'कुलतारंता टॉक्स' में 'उभरती हुई ताकतें और नया जियोपॉलिटिकल कॉम्पिटिशन' पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए रूस से तेल खरीद पर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारत ने यह फैसला कम दाम और उपलब्धता को देखते हुए उठाया। यहां तक कि 2022 ...









