Friday, October 30खबर जो असर करे |
Shadow

Author: News Updater

सिंगर अफसाना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

सिंगर अफसाना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
पंजाबी गायिका अफसाना खान का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद एक वीडियो जारी कर अपने प्रशंसकों को दी। अफसाना ने बताया कि उनका अकाउंट रिकवर करने की प्रक्रिया जारी है और तब तक उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से आने वाले किसी भी मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। उन्होंने फैंस से अपील की कि यदि उनके अकाउंट से कोई संदिग्ध संदेश आए तो उसे नजरअंदाज करें और किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। वीडियो में अफसाना ने हैकिंग की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इंस्टाग्राम उनके लिए सिर्फ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि अपने प्रशंसकों से जुड़ने और पेशेवर गतिविधियों की जानकारी शेयर करने का अहम माध्यम है। उन्होंने कहा कि किसी के निजी अकाउंट का इस तरह दुरुपयोग करना पूरी तरह अस्वीकार्य है। गायिका ने बताया कि उन्होंने अकाउंट रिकवरी के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है और उम्मीद है कि ...
फैंस का इंतजार खत्म, ‘बिग बॉस 20’ की तारीख तय

फैंस का इंतजार खत्म, ‘बिग बॉस 20’ की तारीख तय

मनोरंजन, लाइफस्टाइल
टेलीविजन का लोकप्रिय रियलिटी शो 'बिग बॉस' एक बार फिर नए अंदाज में दर्शकों के बीच लौटने जा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान ने आधिकारिक प्रोमो जारी कर 'बिग बॉस 20' की स्ट्रीमिंग तारीख का ऐलान कर दिया है। यह नया सीजन 6 सितंबर 2026 से जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होगा। प्रोमो सामने आते ही सोशल मीडिया पर शो को लेकर उत्साह बढ़ गया है और फैंस नए सीजन से जुड़ी हर जानकारी जानने के लिए उत्सुक हैं। जारी किए गए प्रोमो में सलमान खान घोड़े के साथ दमदार अंदाज में नजर आते हैं। वह कहते हैं, जो 'करण-अर्जुन' में हुआ था, वो अब बिग बॉस में दोबारा होगा। तथास्त टू। सलमान के इस संवाद ने शो की थीम को लेकर चर्चाओं को और तेज कर दिया है। 'करण-अर्जुन' फिल्म पुनर्जन्म और वापसी की कहानी पर आधारित थी, ऐसे में माना जा रहा है कि 'बिग बॉस 20' में भी पुराने चेहरों की वापसी देखने को मिल सकती है। प्रोमो के साथ जारी कैप्शन 'एक ...
मप्र के विदिशा में जान जोखिम में डालने को मजबूर छात्र, स्टॉप डैम पर छलांगें लगाकर पहुंचते हैं स्कूल

मप्र के विदिशा में जान जोखिम में डालने को मजबूर छात्र, स्टॉप डैम पर छलांगें लगाकर पहुंचते हैं स्कूल

मध्य प्रदेश
भोपाल/विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के ककरुआ गांव में स्कूली बच्चे हर दिन अपनी जान जोखिम में डालकर शिक्षा हासिल करने को मजबूर हैं। गांव में केवल आठवीं तक का स्कूल होने के कारण नौवीं के छात्रों को उफनती बेतवा नदी पर बने स्टॉप डैम के संकरे मोहरों पर छलांग लगाकर डेढ़ किलोमीटर दूर स्कूल जाना पड़ता है। लंबा रास्ता तय करने से बचने के लिए बच्चों को अपनी जान जोखिम में डालनी पड़ती है। 13 किमी लंबे रास्ते से बचने के लिए शॉर्टकट केंद्रीय कृषि मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा के अंतर्गत आने वाले ककरुआ गांव में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की ही व्यवस्था है। कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले करीब 9 बच्चे (जिनमें 5 छात्राएं शामिल हैं) आगे की पढ़ाई के लिए रोजाना 13 किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग से बचने के लिए बेतवा नदी के स्टॉप डैम का सहारा लेते हैं। डैम पार करने पर स्...
फ्री नहीं रहने वाला डिजिटल पेमेंट…. UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क! संसद में आया बिल

फ्री नहीं रहने वाला डिजिटल पेमेंट…. UPI से लेनदेन पर लगेगा शुल्क! संसद में आया बिल

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। मोदी सरकार (Modi Government) ने अपनी लोकप्रिय यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (Unified Payments Interface-UPI) सिस्टम पर व्यापारियों से शुल्क वसूलने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। मंगलवार को संसद (Parliament) में भुगतान कानूनों में प्रस्तावित बदलाव पेश किए गए, जिससे यह संभावना और बढ़ गई है। हालांकि यह शुल्क व्यापारियों पर लगेगा, ग्राहकों पर नहीं, फिर भी यह बदलाव डिजिटल पेमेंट (Digital Payment) को प्रभावित कर सकता है। जानकारी के मुताबिक नीति निर्माता दो बड़े विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। पहला विकल्प है कि एक निश्चित राशि से अधिक के लेनदेन पर MDR लगाया जाए। दूसरा विकल्प है कि व्यापारी के वार्षिक कारोबार के आधार पर शुल्क तय किया जाए। सूत्रों के अनुसार, एक प्रस्ताव के तहत केवल बड़े व्यापारियों से शुल्क लिया जाएगा, जबकि उपभोक्ताओं और छोटे कारोबारियों के लिए UPI भुगतान मुफ्त रहेगा। ...
ट्रेन में RAC टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को अब मिलेगा पूरा बेडरोल किट, रेलवे ने जारी किए निर्देश

ट्रेन में RAC टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को अब मिलेगा पूरा बेडरोल किट, रेलवे ने जारी किए निर्देश

आर्थिक, राष्ट्रीय
प्रयागराज। एसी (AC) श्रेणी में आधी सीट यानी रिजर्वेशन अगेंस्ट कैंसिलेशन (आरएसी) (Reservation Against Cancellation -RAC) टिकट पर सफर करने वाले यात्रियों को अब पूरा बेडरोल किट (Bedroll kit.) उपलब्ध कराया जाएगा। रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने इस संबंध में चार अगस्त 2026 को एनसीआर समेत सभी जोनल रेलवे को निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि एसी चेयर कार को छोड़कर अन्य सभी वातानुकूलित श्रेणियों में प्रत्येक आरएसी यात्री को अलग से संपूर्ण बेडरोल किट उपलब्ध कराई जाए। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। रेलवे बोर्ड को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई ट्रेनों में आरएसी यात्रियों को पूरा बेडरोल नहीं दिया जा रहा है या दो यात्रियों के बीच एक ही किट साझा कराई जा रही है। यात्रियों को अलग-अलग कंबल न मिलने पर वे परेशान होते थे। कभी कंबल तो कभी तकिया न मिलने की हेल्पलाइन नंबरों पर श...
फ्रांस के जंगल में लगी भीषण आग के बाद मिले वर्ल्ड वॉर-2 के 400 से ज्यादा गोले और अन्य विस्फोट

फ्रांस के जंगल में लगी भीषण आग के बाद मिले वर्ल्ड वॉर-2 के 400 से ज्यादा गोले और अन्य विस्फोट

अंतरराष्ट्रीय
पेरिस। फ्रांस (France) के दक्षिण-पश्चिम (South-west) में बसे ले पोर्ज (Le Porge) गांव में जंगल की भीषण आग के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है. यहां 400 से ज्यादा वर्ल्ड वॉर 2 (World War II) के गोले और दूसरे विस्फोटक मिले हैं. जुलाई में लगी आग के दौरान गांव के करीब 3,500 लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े थे. आग शांत होने के बाद जब अधिकारी इलाके की जांच कर रहे थे, तब जमीन के नीचे दबा यह गोला-बारूद मिला. अधिकारियों का कहना है कि आग की तेज गर्मी की वजह से कुछ गोले फट गए और तभी उनके बारे में पता चला। आग लगने के दौरान गांव के पास कई धमाकों की आवाज भी सुनाई दी थी. इसके बाद बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची. पहले एक खेत से 75 गोले मिले. फिर पूरे इलाके की जांच की गई, जिसमें 400 से ज्यादा गोले और दूसरे विस्फोटक बरामद हुए. लोगों की सुरक्षा को देखते हुए कुछ समय के लिए इस इलाके में आने-जाने पर रोक लगा दी गई। आग क...
J&K में आतंक फैलाने के लिए विदेशी टेटर फंडिंग का भंड़ाफोड़…. मक्का में रकम जमा करने का आरोप

J&K में आतंक फैलाने के लिए विदेशी टेटर फंडिंग का भंड़ाफोड़…. मक्का में रकम जमा करने का आरोप

राज्य, राष्ट्रीय
जम्मू। काउंटर इंटेलिजेंस एजेंसी कश्मीर (सीआईके) (Counter Intelligence Agency Kashmir -CIK) ने विदेशी टेरर फंडिंग (Foreign Terror Funding) का बड़ा भंडाफोड़ किया है। दुबई, पाकिस्तान के कब्जे वाले गुलाम कश्मीर और यूनाइटेड किंगडम में मौजूद आरोपी मोहम्मद इकबाल नैमा उर्फ अनीस, मुख्तार अहमद बाबा और शमीमा शॉल टेरर फंडिंग की अहम कड़ी के रूप में सामने आई हैं। तीनों आरोपियों पर जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में आतंकियों, अलगववादियों और आतंकियों के मददगार यानी ओजीडब्ल्यू की फंडिंग के लिए मक्का में 13,600 सऊदी रियाल जमा करने का आरोप है। एजेंसी के सूत्रों के अनुसार यह रकम 10 लाख रियाल तक भी पहुंच सकती है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 2.53 करोड़ रुपये होगी। प्रतिबंधित दे रेजिस्टेंस फ्रंट से जुड़ा है मुख्तार अहमद बाबामामले में सीआईके की विशेष अदालत ने मंगलवार को तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश जारी...
E-20 के विरोध के बीच सरकार को मिला किसानों का समर्थन… शिवराज बोले- खेत से निकला एथेनॉल देश का भविष्य

E-20 के विरोध के बीच सरकार को मिला किसानों का समर्थन… शिवराज बोले- खेत से निकला एथेनॉल देश का भविष्य

आर्थिक, पॉलिटिक्स, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। एक तरफ एथेनॉल (Ethanol) के खिलाफ सड़क पर विरोध हो रहा है, तो दूसरी तरफ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने किसानों से मुलाकात कर एथेनॉल (Ethanol) के समर्थन में आवाज बुलंद की है. किसानों ने कहा कि एथेनॉल (Ethanol) से किसानों की आमदनी बढ़ेगी और देश की ऊर्जा भी सुरक्षित होगी. शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात में किसानों ने कहा कि एथेनॉल खेती के लिए नया मौका है. अखिल भारतीय किसान समन्वय समिति (AIKCC) ने कहा कि एथेनॉल को लेकर गलत नैरेटिव को तोड़ने के लिए किसान और सरकार मिलकर काम करें. विभिन्न राज्यों से आए किसान नेताओं ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा कि पेट्रोल नहीं, खेत से निकला एथेनॉल देश का भविष्य है। मंगलवार को जहां AAP मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एथेनॉल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पीएम आवास तक मार्च करने की क...
SC का प्रस्ताव- “वाहन का बीमा नहीं तो तेल नहीं”…., पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने की तैयारी

SC का प्रस्ताव- “वाहन का बीमा नहीं तो तेल नहीं”…., पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लागू करने की तैयारी

आर्थिक, राष्ट्रीय
नई दिल्ली। देश में बिना बीमा (Uninsured) के सड़कों पर फर्राटे भर रहे वाहनों (Vehicles) पर लगाम लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने प्रस्ताव दिया है. इसमें 'वाहन का बीमा नहीं तो तेल नहीं' अभियान ('No vehicle insurance, no fuel' campaign ) को पायलट प्रोजेक्ट (Pilot project) के रूप में लागू करने का प्रपोजल दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण यानी IRDAI और सड़क परिवहन मंत्रालय को निर्देश दिया है कि वे एक ऐसा पायलट प्रोजेक्ट तैयार करें जिसके तहत पेट्रोल पंपों पर ईंधन देने से पहले वाहन के वैध इंश्योरेंस की जांच की जा सके और बीमा न होने पर तेल देने से मना किया जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने सड़क सुरक्षा और बीमा नियमों को सख्त करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है. कोर्ट ने सड़क परिवहन मंत्रालय और IRDAI को पेट्रोल पंपों पर ईंधन, ANPR कैमरे, और नई ग...
MP: दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा की बड़ी कार्रवाई, पूरे जिले की कार्यकारिणी भंग

MP: दतिया उपचुनाव में हार के बाद भाजपा की बड़ी कार्रवाई, पूरे जिले की कार्यकारिणी भंग

पॉलिटिक्स, मध्य प्रदेश, राज्य, राष्ट्रीय
भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दतिया विधानसभा उपचुनाव (Datia Assembly By-election) में मिली हार के बाद बीजेपी (BJP) ने बड़ा फैसला लिया है. पार्टी ने दतिया का पूरा जिला संगठन भंग कर दिया है. जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह (Raghuvir Singh Kushwaha) समेत पूरी जिला कार्यकारिणी को पद से हटा दिया गया है. जिले में काम कर रही सभी स्थानीय संगठनात्मक इकाइयों को भी खत्म कर दिया गया. अब यहां नई टीम बनाई जाएगी. इस फैसले को उपचुनाव में मिली हार के बाद संगठन में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। बीजेपी की ओर से जारी आदेश में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त करने की बात कही गई है. इसके साथ ही पूरी जिला कार्यकारिणी को भी भंग कर दिया गया. इतना ही नहीं, पार्टी ने मंडल, मोर्चा, विभाग और दूसरी सभी स्थानीय इकाइयों को भी खत्म कर दिया है. यानी दतिया में अब संगठन पूरी तरह ...