ऑपरेशन ब्लू स्टार टाला जा सकता था, इंदिरा गांधी ने लिया राजनीतिक फैसला : आर.पी. सिंह
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर।भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने रविवार को कहा कि ऑपरेशन ब्लू स्टार पूरी तरह से टाला जा सकता था। उन्होंने पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन की कोई आवश्यकता नहीं थी। सिंह ने कहा कि ऑपरेशन ब्लैक थंडर जैसी रणनीति अपनाकर बिना स्वर्ण मंदिर की पवित्रता को नुकसान पहुंचाए या निर्दोष श्रद्धालुओं की जान गंवाए, उग्रवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया जा सकता था।
आर.पी. सिंह ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने राजनीतिक लाभ के लिए टकराव का रास्ता चुना। 1984 के आम चुनाव से पहले उन्होंने सिख समुदाय को राष्ट्र-विरोधी दिखाकर राजनीतिक माहौल को भड़काने की कोशिश की।
उन्होंने कहा कि इस निर्णय की असली कीमत सिख समुदाय को चुकानी पड़ी। दिल्ली में 3,000 से अधिक सिखों का नरसंहार हुआ, जबकि पूरे पंजाब में 30,...









