फाइल पास कराने के लिए मांगी थी 40 हजार की रिश्वत, 5 हजार लेते ही वीडीओ रंगेहाथ गिरफ्तार
Uncategorized
बरेली, 9 अक्टूबर । शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली की टीम ने गुरुवार को ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वीडीओ ने फाइल पास कराने के लिए 40 हजार रुपये की मांग की थी।
जानकारी के अनुसार, गौरव कुमार सिंह, निवासी काजी टाेला वार्ड नंबर-1 थाना इस्लामनगर, जिला बदायूं, जो वर्तमान में ग्राम विकास अधिकारी, विकास खंड आसफपुर, तहसील विसौली के पद पर तैनात था, उसने शिकायतकर्ता सुरेश कुमार (भूतपूर्व सैनिक) से ग्राम पिपरिया में उचित दर विक्रेता की दुकान हेतु पत्रावली स्वीकृति के बदले में 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत मिलने पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन, बरेली की टीम ने निरीक्षक इश्तियाक वारसी के नेतृत्व में जाल बिछाया। गुरुवार दोपहर करीब 12:45 बजे टीम ने गौरव कुमार सिंह को 5 हजार रुपये की पहली किस्त लेत...









