Tuesday, March 10खबर जो असर करे |
Shadow

टीसीएस का सितंबर तिमाही में मुनाफा 1.4 फीसदी बढ़कर 12,075 करोड़ रुपये

नई दिल्‍ली, 09 अक्‍टूबर । देश की सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 दूसरी तिमाही के नतीजे का ऐलान कर दिया है। 30 सितंबर को समाप्‍त (जुलाई-सितंबर) तिमाही में टीसीएस का एकीकृत शुद्ध लाभ 1.39 फीसदी बढ़कर 12,075 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 11,909 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था।

टीसीएस ने गुरुवार को शेयर बाजार को जानकारी दी कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 2.39 फीसदी बढ़कर 65,799 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 64,259 करोड़ रुपये था। टाटा समूह की इस कंपनी के तिमाही नतीजों की घोषणा के साथ ही जुलाई-सितंबर तिमाही के वित्तीय नतीजों की घोषणा का दौर शुरू हो गया है।

हालांकि, अप्रैल-जून तिमाही की तुलना में कंपनी के लाभ में 5.3 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि उसके राजस्व में 3.7 फीसदी की वृद्धि हुई है। टीसीएस ने कंपनी के एक रुपये मूल्य के प्रत्येक शेयर पर 11 रुपये का दूसरा अंतरिम लाभांश की घोषणा की है। टीसीएस की वित्तीय परिणामों की घोषणा आज शेयर बाजार बंद होने के बाद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *