रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ पर नया अपडेट, दिवाली से पहले मेकर्स का बड़ा ऐलान
रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धुरंधर' इस समय बॉलीवुड के सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक बनी हुई है। दर्शक इस फिल्म को लेकर गजब का उत्साह दिखा रहे हैं। खासकर तब से जब अभिनेता के जन्मदिन 6 जुलाई को इसका पहला लुक टीज़र रिलीज़ किया गया था। टीज़र में दिखाई गई झलक और बैकग्राउंड में बजते गाने 'ना दे दिल परदेसी नू' के सुरों ने फैंस के दिलों में जोश भर दिया था।
रणवीर के तीखे लुक और गहरी इमोशनल अंडरटोन ने इस फिल्म को लेकर उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया। अब दिवाली के मौके पर फिल्म के मेकर्स दर्शकों को एक बड़ा सरप्राइज़ देने की तैयारी में हैं, जो 'धुरंधर' को फिर से चर्चा के केंद्र में ले आएगा।
रिपोर्ट के अनुसार फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि मेकर्स इस दिवाली को यादगार बनाने वाले हैं। उन्होंने कहा, "'जोगी', यानी 'ना दे दिल परदेसी नू'का एक नया वर्जन 15 अक्टूबर को रिलीज़ क...








