भाजपा कोर ग्रुप की 8 घंटे लंबी बैठक खत्म, आज रात NDA सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर की संभावना
नई दिल्ली, 11 अक्टूबर।बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय में सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शनिवार को हुई पार्टी की कोर ग्रुप की बैठक आठ घंटे चली। देर शाम बैठक समाप्त हो गई, और सूत्रों के मुताबिक एनडीए में सीट बंटवारे पर लगभग सहमति बन चुकी है। अब इसकी औपचारिक घोषणा आज देर रात या कल सुबह तक की जा सकती है।
बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
भाजपा नेतृत्व ने बैठक के दौरान अपने सहयोगी दलों हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से भी अलग-अलग बातचीत की। मांझी दोपहर तीन बजे जे...









