Saturday, March 7खबर जो असर करे |
Shadow

Author: admin

सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर देशभर में मारे छापे, 6 राज्यों में 40 ठिकानों पर कार्रवाई

सीबीआई ने डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड पर देशभर में मारे छापे, 6 राज्यों में 40 ठिकानों पर कार्रवाई

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 08 अक्टूबर (हि.स.)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को ‘ऑपरेशन चक्र-V’ के तहत देशभर में करीब 40 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी डिजिटल अरेस्ट से जुड़े ट्रांसनेशनल साइबर फ्रॉड मामले में की गई, जिसमें दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, केरल और पश्चिम बंगाल शामिल हैं। सीबीआई के अनुसार, यह कार्रवाई ऐसे संगठित साइबर नेटवर्क के खिलाफ की गई जो “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे। एजेंसी ने यह एफआईआर गृह मंत्रालय के आई4सी के एनसीआरपी पोर्टल पर नौ अलग-अलग पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर दर्ज की थी। जांच में सामने आया कि आरोपित विदेशी ठिकानों जिसमें विशेष रूप से कंबोडिया से ऑपरेट कर रहे थे और भारत में मौजूद “म्यूल अकाउंट” धारकों की मदद से अपराध की रकम का लेयरिंग और ट्रांसफर कर रहे थे। सीबीआई ने करीब 15 हजार ...
हर शहर को सुरक्षित, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार बनाना होगा: तोखन साहू

हर शहर को सुरक्षित, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार बनाना होगा: तोखन साहू

राष्ट्रीय
नई दिल्ली, 8 अक्टूबर (एजेंसी)। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि यदि हम लचीलापन में निवेश करें, स्थानीय निकायों को सशक्त बनाएं और जनसहभागिता पर आधारित साझेदारी को बढ़ावा दें, तो हमारे शहर न केवल संकटों से उबर पाएंगे बल्कि विकास के सशक्त केंद्र बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य हर शहर को सुरक्षित, समावेशी, टिकाऊ और भविष्य के लिए तैयार बनाना है। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने मंगलवार को विज्ञान भवन, नई दिल्ली में विश्व आवास दिवस 2025 मनाया। इस वर्ष का विषय था ‘संकट से निपटने के लिए शहरी समाधान’, जिसका उद्देश्य शहरों को अधिक लचीला, समावेशी और स्थायी बनाना रहा। कार्यक्रम में मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कतिकीथला, अतिरिक्त सचिव सतिंदर पाल सिंह, संयुक्त सचिव कुलदीप नारायण, संयुक्त राष्ट्र भारत के प्रतिनिधि शॉम्बी शार्प सहित मंत्रालय और उसकी विभिन्न संस्...
भारत-रुस के संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र की भव्य शुरुआत, आतंकवाद-रोधी अभियानों पर रहेगा मुख्य फोकस

भारत-रुस के संयुक्त सैन्य अभ्यास इंद्र की भव्य शुरुआत, आतंकवाद-रोधी अभियानों पर रहेगा मुख्य फोकस

राष्ट्रीय
बीकानेर, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। एशिया की सबसे बड़ी महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में भारत और रूस के बीच सामरिक सहयोग और रक्षा साझेदारी की एक और महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में ‘इंद्र-2025’ (INDRA-2025) नामक संयुक्त सैन्य अभ्यास की औपचारिक शुरुआत हुई। यह अभ्यास 15 अक्टूबर 2025 तक चलेगा, जिसमें दोनों देशों की सेनाएं आतंकवाद-रोधी अभियानों, संयुक्त युद्धाभ्यासों और सामरिक समन्वय को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगी। भारतीय सेना की ओर से मेजर जनरल संजय चंद्र कंदपाला ने कहा है कि भारत और रूस के बीच यह साझेदारी केवल हथियारों या तकनीक की नहीं, बल्कि भरोसे, परंपरा और समान मूल्यों की साझेदारी है। इंद्र-2025 हमारी उस भावना का प्रतीक है जो हमें आतंकवाद और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों के विरुद्ध एकजुट करती है।” रूसी पक्ष के प्रमुख मेजर जनरल आंद्रेई कोज़लोव ने कहा कि हम भारत के साथ दशकों से चले आ रहे अपने मित्...
मप्र में कप सिरफ से पीड़ित दो और बच्चों ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्‍या 21 हुई

मप्र में कप सिरफ से पीड़ित दो और बच्चों ने दम तोड़ा, मृतकों की संख्‍या 21 हुई

मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
कोल्ड्रिफ निर्माता कंपनी का डायरेक्टर फरार, छिंदवाड़ा पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित किया भोपाल, 08 अक्टूबर (एजेंसी)। मध्य प्रदेश में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप की वजह से बच्चों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार तक कफ सिरप के सेवन के बाद किडनी फेल होने से दो और बच्चों की बुधवार को मृत्यु हो गई। छह वर्षीय दिव्यांशु यदुवंशी और तीन साल के वेदांश काकोड़िया ने नागपुर में दम तोड़ दिया। इसके बाद मृतक बच्चों की कुल संख्या 21 हो गई है। इनमें 18 बच्चे छिंदवाड़ा, दो बैतूल और एक पांढुर्णा जिले का था। सभी की उम्र आठ वर्ष से कम है। कोल्ड्रिफ में जहरीला रसायन डायथिलीन ग्लायकाल मानक से 486 गुना अधिक (0.1 प्रतिशत से कम की जगह 48.6 प्रतिशत) मिलाने वाली तमिलनाडु के कांचीपुरम की श्रीसन फार्मास्यूटिकल का डायरेक्टर जी रंगनाथन फरार है। पुलिस उप महानिरीक्षक छिंदवाड़ा जोन राकेश कुमार सिंह न...