Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: South Forest Division

सागर: दक्षिण वनमंडल में 82 से अधिक जलीय पक्षी प्रजातियों की पहचान

सागर: दक्षिण वनमंडल में 82 से अधिक जलीय पक्षी प्रजातियों की पहचान

मध्य प्रदेश
सागर। दक्षिण वनमंडल सागर में पहली बार एशियन वॉटर बर्ड्स सेंसस 2026 का सफल आयोजन किया गया। यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसके अंतर्गत झीलों, तालाबों, नदियों एवं अन्य जल स्रोतों में पाए जाने वाले जलीय पक्षियों की वैज्ञानिक गणना की जाती है। इस सर्वेक्षण का मुख्य उद्देश्य जलीय पक्षियों की संख्या, उनकी प्रजातीय विविधता तथा जल स्थलों की पारिस्थितिक स्थिति का आकलन करना है, ताकि भविष्य में जलीय पक्षियों के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन के लिए ठोस वैज्ञानिक आधार उपलब्ध कराया जा सके। 09 तालाबों में हुआ सर्वेक्षणएशियन वॉटर बर्ड्स सेंसस 2026 के अंतर्गत वनमंडल दक्षिण सागर क्षेत्र के कुल 09 प्रमुख तालाबों का 3 एवं 04 जनवरी 2026 को सर्वेक्षण किया गया। इस कार्य में 04 सर्वेक्षण दलों के साथ वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे। सर्वेक्षण के दौरान दलों ने ...