Sunday, March 8खबर जो असर करे |
Shadow

Tag: Gagan Thapa

अमेरिकी नागरिक नेपाल में बड़े नेताओं के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

अमेरिकी नागरिक नेपाल में बड़े नेताओं के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 02 फरवरी (प्रेस ब्यूरो)। नेपाल के लगभग सभी बड़े नेताओं के नाम का दुरुपयोग कर धनराशि जुटाने वाले एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आप्रवासन विभाग ने उक्त अमेरिकी नागरिक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। उसने धन उगाही के लिए नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गगन थापा से लेकर नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली तक के नाम का इस्तेमाल किया है। आप्रवासन विभाग के अनुसार, उसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘फंड’ जुटाने के उद्देश्य से कॉलेजों की वेबसाइटों पर राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक नेताओं के नाम और तस्वीरें प्रकाशित की थीं और उन्हें ‘आवर डायनामिक टीम’ के रूप में प्रस्तुत किया था। इन वेबसाइटों पर केपी शर्मा ओली, आरजू राणा देउवा, गगन थापा, महेश बस्नेत, विनोद चौधरी सहित कुल 13 व्यक्तियों के नाम शामिल पाए गए हैं। इसके अलावा लाइब्रेरी, कैंपस सर्विस और प्रशासनिक टीम के नाम पर भी कई प्रति...
नेपाली कांग्रेस में विभाजन को चुनौती देने की याचिका, सुप्रीम कोर्ट में दायर

नेपाली कांग्रेस में विभाजन को चुनौती देने की याचिका, सुप्रीम कोर्ट में दायर

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 18 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। गगन थापा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस को मान्यता देने के निर्णय को रद्द करने की मांग को लेकर शेरबहादुर देउवा पक्ष ने सर्वोच्च अदालत में दायर रिट दायर की है। इसकी सुनवाई 20 जनवरी को तय की गई है। रिट के पंजीकरण की पुष्टि करते हुए सर्वोच्च अदालत के प्रवक्ता अर्जुन कोइराला ने कहा कि रिट दायर हो चुकी है, लेकिन सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण मंगलवार को इसकी पेशी तय की गई है। प्रतिनिधि सभा सदस्य के लिए निर्वाचन आयोग ने 20 जनवरी को उम्मीदवारों के नामांकन का समय तय किया है। ऐसे में कांग्रेस के भीतर चल रहा विवाद अब नामांकन से पहले सुलझने की संभावना नहीं है। 5 मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा चुनाव के लिए सभी राजनीतिक दल उम्मीदवारों का चयन कर रहे हैं। नेकपा (एमाले) और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (नेकपा) ने लगभग अपने उम्मीदवार तय कर लिए हैं। इसी तरह, ...
नेतृत्व संकट के बीच नेपाली कांग्रेस में टूट, गगन थापा बने अलग गुट के अध्यक्ष

नेतृत्व संकट के बीच नेपाली कांग्रेस में टूट, गगन थापा बने अलग गुट के अध्यक्ष

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। नेतृत्व परिवर्तन और संगठनात्मक सुधार को लेकर लंबे समय से जारी खींचतान के बाद नेपाल की प्रमुख राजनीतिक पार्टी नेपाली कांग्रेस आखिरकार विभाजन के दौर में पहुंच गई है। पार्टी अध्यक्ष शेरबहादुर देउवा के नेतृत्व वाले गुट ने महामंत्री गगन थापा, विश्वप्रकाश शर्मा और सह-महामंत्री फरमुल्लाह मंसूर के खिलाफ पांच वर्षों के लिए अनुशासनात्मक कार्रवाई की घोषणा कर दी है। इसी बीच, देउवा नेतृत्व के विरोध में आयोजित विशेष महाधिवेशन ने गगन थापा को पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुन लिया है। हालांकि, इस निर्णय की औपचारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन इससे कांग्रेस के भीतर गहराते मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। विशेष महाधिवेशन के समर्थक नेताओं का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में देउवा के नेतृत्व में पार्टी को चुनावी मैदान में ले जाना संभव नहीं है। वे लंबे समय से नेतृत्व परिवर्तन की मां...
नेपाली कांग्रेस विभाजन की ओर, विशेष महाधिवेशन में होगा नए नेतृत्व का चयन

नेपाली कांग्रेस विभाजन की ओर, विशेष महाधिवेशन में होगा नए नेतृत्व का चयन

अंतरराष्ट्रीय
काठमांडू, 14 जनवरी (प्रेस ब्यूरो)। शेर बहादुर देउवा के नेपाली कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष पद छोड़ने से इनकार किए जाने के बाद पार्टी विभाजन की ओर बढ़ रही है। नेपाली कांग्रेस के विशेष महाधिवेशन में नए नेतृत्व का चयन किया जाना तय माना जा रहा है। सोमवार से लगातार चली आ रही चर्चाएं आज सुबह तक भी नेतृत्व के विवाद पर सहमति में नहीं बदल सकीं, जिसके चलते कांग्रेस औपचारिक रूप से विभाजन की ओर उन्मुख हो गई है। कार्यकारी अध्यक्ष शेर बहादुर देउवा और महामंत्रियों गगन थापा व विश्वप्रकाश शर्मा के बीच आज सुबह हुई बैठक भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी। इसके बाद भृकुटीमंडप में निर्वाचन कार्यक्रमों को आगे बढ़ा दिया गया है। उधर, देउवा पक्ष ने केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक करके महामंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी भी शुरू कर दी है। देउवा पक्ष ने केंद्रीय कार्यसमिति की आपात बैठक बुलाई है। महामंत्रियों...